Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 14

Daily Archives: 14th November 2017

बच्चों के साथ इला महान्ति ने मनाया बाल दिवस

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। बच्चे देश का आईना है इन्हें ही हमारी धरोहर को बनाये रखना है। बच्चों का विकास करना हमारा मूल दायित्व होना चाहिए, क्योंकि इन्हें ही आगे चलकर देश को सम्भालना है। इनकी शिक्षा, अच्छे संस्कार तथा कुशल बनाना सभी का दायित्व है। श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देना हम सब का दायित्व होना चाहिये। इसके लिये सभी को आगे आना होगा तभी इनका भविष्य बनेगा। इस मौके पर श्रीमती इला महान्ति ने महिला समाख्या उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता में आज बाल दिवस के अवसर पर श्रमिक बच्चों के बीच पहुंच कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इन बच्चों के हौसले बुलन्द करते हुए कहा कि आज बाल दिवस के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों के उत्साह को और बढ़ाना है बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री जी के विषय में बताते हुए कहा कि नेहरू जी को बच्चे चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। आज हम उन्ही का जन्म दिन मना रहे है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को भी पढ़ लिख कर देश का नाम उच्चा करना है तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करके वो मुकाम पाना है जिसकी देश का जरूरत है। हमें बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देनी है ताकि वे समाज में आगे बढ़ सकें। बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया तथा बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
प्रचार्या सुश्री जया किनारिया ने बताया कि इस विद्यालय में दूर दूर के श्रमिकों के बच्चों को स्कूल आवासीय व्यवस्था के आधार पर पढ़ाया जाता है, इनके कौशल को बढ़ाने के लिए कुशल शिक्षाको द्वारा उच्च स्तर की शिक्षा दी जाती है।

Read More »

नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया

लालगंज रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। एस जे एस पब्लिक स्कूल लालगंज में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। अध्यापको एवं बच्चों ने उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने नेहरू जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करके किया इस अवसर पर बोलतेे हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि नेहरू जी का व्यक्तित्व असाधारण कहा जा सकता है क्योंकि उन्होने अपने जन्मदिन को बच्चों के प्रति समर्पित करके बाल दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया था। बच्चे उन्हे बहुत प्रिय थे यह इसी का एक साक्षात प्रमाण है और वहीं उनका प्रिय फूल गुलाब भी इसी का एक उदाहरण हो सकता है कि गुलाब की खुशबू की तरह ही बच्चों की खुशबू भी समाज में फैल रही है।

Read More »

रवीन्द्र सिंह बने राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव

लालगंज, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवीन्द्र सिंह को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।रवीन्द्र सिंह सोहवल के प्रधान और डलमऊ प्रधानसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। रवींद्र सिंह की पत्नी सोहवल प्रधान हैं।
रवीन्द्र सिंह के मनोनयन की जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने रवींद्र सिंह की कर्मठता और पंचायती राज के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उनका मनोनयन किया है।

Read More »

बदलती जीवन शैली का कारण मधुमेह -डाॅ0 संजीव सिंह

लालगंज,रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। मधुमेह एक ऐसी न खत्म होने वाली बीमारी है। जो एक बार हो जाने पर इंसान को जीवन भर झेलना पड़ता है। डाइबटीज से शरीर का कब कौन सा अंग खराब हो जाय रोगी को पता ही नही चलता। यह पुरुष और महिलाओं को धीरे धीरे इन्फर्टेलिटी जैसी घातक बीमारियों की ओर ले जाता है। शुगर बदलती जीवन शैली की कई परेशानियों का कारण बन रही है।
कस्बे के नार्थ इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में मधुमेह जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुये डाॅ0 संजीव कुमार ने उक्त विचार प्रकट किया। डॉ एस के सिंह ने मधुमेह को अनुवांशिक बताते हुए कहा कि इंशुलिन हार्मोन का एक प्रकार है और इसके असन्तुलित होने से शरीर के अन्य हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रॉन और टेस्टोस्टेरन का स्तर भी प्रभावित होता है। खून में ग्लूकोज की मात्रा प्रभावित होती है। यह रोग उच्च रक्तचाप, गुर्दे, लीवर, मस्तिष्क तथा आँखों की बीमारी पैदा करके व्यक्ति को मरणासन बना सकती हैं। नार्थ इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट के जिला समंवयक हरिओम पारस ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में मनुष्य की जीवन शैली प्रदूषण व मानसिक दबाव से देश मे मधुमेह के रोगी बढ़ रहे है मधुमेह दिवस का उद्देश्य डायबटीज रोग के प्रति लोगो मे जागरूकता पैदा करना है। ताकि समय रहते इसके लक्षणों का पता कर उचित उपचार किया जा सके।

Read More »

श्री उमाकान्त शुक्ल जी स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारम्भ

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्व0 उमाकान्त शुक्ल जी स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ नगर के जवाहर विहार कालोनी स्थित दुर्गा इण्टरमीडिएट कालेज के प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आरम्भ किये गये। प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक राधेश्याम शुक्ल ने दीप प्रज्जवल करके किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट के द्वारा अतिथियों को सलामी दी। गत वर्ष की चैम्पियन रिया सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलायी। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन सत्र में खो-खो बालिका वर्ग में दुर्गा फाइटर प्रथम रहीं। खो-खो बालक वर्ग में धनराज चैधरी की टीम दुर्गा वैरियर्स प्रथम रहीं लम्बी कूद सीनियर में दीक्षा त्रिवेदी प्रथम एवं विभंाजली द्वितीय रही। ऊँची कूद में कीर्ति दिवाकर प्रथम रही। रस्सा-कसी सीनियर बालक में सौरभ शर्मा (कैप्टन) की टीम प्रथम रही। छोटे बच्चो के खेलों में में एक दौड़ में प्रथम आयुषी, द्वितीय अंश, तृतीय अन्तिमा रही। ट्राफी दौैड़ में सिमरन प्रथम, आसिफ द्वितीय, दीपाली तृतीय रही। कुर्सी दौड़ में निखिता प्रथम एवं राजकिशन द्वितीय रहे। निर्णायक के रूप में जयचन्द्र अवस्थी, हरिकेश सिंह, जयसिंह यादव, आर0 सी0 शुक्ला, कृष्ण कुमार वर्मा, मोनिका ने अपना योगदान दिया।

Read More »

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षा के साथ साथ बच्चों का व्यक्तित्व विकसित होता है: देवेन्द्र पाण्डेय

सलोन,रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। देश के प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस को बाल दिवस एवं बाल मेला के रूप में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ सिलोन क्षेत्र के आदर्श प्रा० वि० फरीदगढ में मनाया गया बिद्यालय मे आयोजित मेला का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चो को शिक्षा के साथ साथ उनके ब्यक्तित्व का विकास ऐसे आयोजनों के माध्यम से होता है उन्होंने कहा कि विद्यालय में सीमित स्थान होने के बावजूद भी इसकी साज सज्जा पौधारोपण श्लोगन टी० एल० एम० युक्त कक्षा कक्ष स्वच्छ शौचालय एवं टायलेट का निर्माण बच्चों को हाथ एवं थाली धुलने हेतु टोटी युक्त वासवेसिन तथा किचन गार्डेन आदि देखकर यह स्कूल किसी कान्वेन्ट स्कूल से भी अच्छा विद्यालय साबित हुआ है इसके लिए उन्होने विद्यालय के शिक्षकों, ग्राम प्रधान, एस० एम० सी० तथा पंचायत मन्त्री व सफाई कर्मी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।

Read More »

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर विदेशियों ने भी लिया आनन्द

सहार, औरैयाः जन सामना ब्यूरो। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के नाम से मनाया जाता है। चाचा नेहरू सदा बच्चों के अधिकारों और उनकी सलामती और उन्नति के लिए प्रयासरत रहे।
आज बाल दिवस के उपलक्ष में कस्बे से सटे हुए विभिन्न स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम वीणावादिनी शिक्षा निकेतन बेला प्रबंधक राजेन्द्र बाबू मिश्रा, प्रधानाचार्य गोपाल बाबू मिश्रा ने बच्चों को तैयार करते हुए पूछा कि बच्चों को आज कौन सा दिन है तो पता है पर आज के दिन क्या हुआ या बाल दिवस को मनाया जाता तो स्कूल के बच्चो ने फटाफट बताना शुरू कर दिया और इसका पूरा श्रेय गोपाल मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी को जाता है जिन्होंने बच्चों को इतना सांस्कारिक किया। वही सहार में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अक्षय कुमार पांडे ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा।

Read More »

प्रति निकायवार अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए अलग-अलग मतगणना टेबलें लगायी जायेगी

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 मतगणना को शीघ्र पूरा करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गणना टेबलों की संख्या निर्धारण के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किये गये है। आयोग के निर्देशानुसार प्रति निकायवार अध्यक्ष तथा सदस्य पदों के लिए अलग-अलग टेबलें लगायी जायेगी। 01 से 09 प्रत्याशियों वाले 05 पोलिंग बूथ पर 01 टेबल, 10 से 18 प्रत्याशियों वाले 04 पोलिंग बूथ पर 1 टेबल, 19 से 27 प्रत्याशियों वाले 03 पोलिंग बूथ पर 01 टेबल, 28 से 36 प्रत्याशियों वाले 02 पोलिंग बूथ पर 01 टेबल तथा 36 से अधिक प्रत्याशियों वाले 01 पोलिंग बूथ पर 01 टेबल लगाये जाने के निर्देश आयोग द्वारा दिये गये है।

Read More »

हरे वृक्षों की कटान जोरों पर

घााटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। वन माफियाओं द्वारा क्षेत्र में धड़ल्ले से औषधि वाले वृक्षों पर कुल्हाड़ा चलाया जा रहा है। बेखौफ वन माफिया हरे भरे तथा फलदार वृक्षों पर आरा चलाने में कतई संकोच नहीं कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लकड़ी ठेकेदार द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर स्थित आम का हरा भरा विशाल वृक्ष मजदूर लगाकर काट लिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस को आता देख आम का वृक्ष काट रहे मजदूर व ठेकेदार आरा कुल्हाड़ा रस्सा आधी उपकरण मौके पर छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ग्रामीणों की सुपुर्दगी में लकड़ी छोड़ कर वापस लौट गई। क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा लकड़ी ठेकेदार सक्रिय है।

Read More »

बरगदही मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुर में सोमवार को एक दिवसीय बरगदही मेले का आयोजन किया गया मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना ब खरीददारी कर मेले का आनंद लिया इस मौके पर ग्रामीणों ने खरीददारी की व पूजा अर्चना की प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र स्थित बेंदा के मजरा अयोध्यापुर में करीब 70 वर्षों से बरगदी बाबा की समाधि पर मेले का आयोजन किया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय रामसनेही यादव को बाबा ने स्वप्न में दर्शन देकर मेला लगवाने का आदेश दिया था उनके जीवन काल के बाद उनके पुत्र फौजी राजबहादुर सिंह यादव मेले का इंतजाम करते चले आ रहे हैं बाबा की समाधि पर आसपास के ग्रामों के ग्रामीण महिला पुरुष मन्नतें मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रसाद चढ़ाते हैं

Read More »