Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 26

Daily Archives: 26th November 2017

सपा व भाजपा ने रैलियां निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव मे मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियो ने जनसम्पर्क अभियान मे पूरी ताकत झौक दी है। भाजपा व सपा ने रैलिया निकाल कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। पार्षद पद के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डो मे रैलिया निकाल रहे है।
भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने अपने समर्थको के साथ रैली निकाली। जिसका शुभारम्भ विधायक मनीष असीजा ने गांधी पार्क से किया। रैली गांधी पार्क, सिनेमा चैराहा, सदर बाजार, घंटाघर, इमामबाडा चैराहा, नालबन्द चैराहा, आसफाबाद, पेमेश्वर गेट, टीला, रामनगर, नगला विश्नू, लेबर काॅलौनी, करबला, स्टेशन रोड, महावीर नगर, सुहाग नगर, जैन नगर, नाला रोड, नगला भाऊ, बम्बा रोड, कोटला रोड, जलेसर रोड, रैपुरा रोड होती हुई कोटला रोड पर समाप्त हुई। रैली में सत्यवीर गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, नरेन्द्र राठौर, प्रमोद बघेल, प्रमोद राजपूत, पिंकी चक, विश्राम सिंह, प्रदीप, सुनील शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रत्याशी सावित्री देवी गुप्ता ने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली गांधी पार्क शुरू हुई। जो कि सदर बाजार, रसूलपुर, स्टेशन रोड, सरक्यूलर रोड, दुर्गा नगर, रामलीला चैराहा, कोटला रोड, जलेसर रोड, सुभाष तिराहा, सुहाग नगर आदि मार्गो से होकर गुजरी। रैली में राजनरायन गुप्ता मुन्ना, उदयवीर यादव, योगेश गर्ग, बिन्नी मित्तल, आदर्श यादव धन्नू, प्रदीप मित्तल पम्मी, विनोज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

शाम पांच बजे के बाद नहीं कर पायेंगे चुनाव प्रचार

⇒डीएम ने कहा-आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 27 नवंबर को शाम 5.00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा- जिलाधिकारी जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में लडने वाले प्रत्याशियों का कडाई सेे अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि सभी प्रकार का चुनाव प्रचार 27 नवम्बर को शाम 5 बजे बन्द कर दिया जायेगा और इसके बाद यदि कही पर भी चुनाव प्रचार होता पाया गया तो आचार संहिता उल्लंघन की सुसंगत धाराओ में कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसमेे टी0बी0 केविल चैनल, रेडियो, प्रिन्ट मीडिया आदि द्वारा चुनाव प्रचार भी उक्त अवधि के बाद भी नही किया जा सकेगा। मतदान के दिन मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधी में चुनाव प्रचार नही करेंगे और न ही वोट मागेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में तृतीय चरण में 29 नवम्बर होने वाले मतदान के लिये सभी तैयारिया पूर्ण की जा चुकी है तथा पोलिंग पार्टिया 28 नवम्बर को पुलिस लाइन मैदान से प्रस्थान करेंगी। मतदान हेतु पूरे जनपद मंे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा अति संवेदनशील बूथो की बेबकास्टिंग करायी भी जायेगी।

Read More »

गुरूजी सेवा संस्थान करेगा कैंसर पीड़ितों की सहायता

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गुरूजी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन की अध्यक्षता में हुयी। संस्थापक लाल जी बाबू श्रीवास्तव ने बताया कि यह संस्थान श्री तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरित मानस की चैपाई परहित सरिस धर्म नहीं भाई पर आधारित है।
अगे बताया कि इस संस्थान की स्थापना में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर (रजि.) प्रेरणास्त्रोत है। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से कैंसर पीड़ितों की सहायता एवं सामाजिक तथा राष्ट्रीय संस्था सभी के माता पिता, शिक्षक, आध्यात्मिक गुरू एवं परमपिता परमेश्वर को समर्पित संस्था है, जो इस संस्थान के सदस्य बनेंगे या परोक्ष, अपरोक्ष सहयोग करेंगे उन सभी का अपने गुरूआंे को समर्पण होगा।

Read More »

11 छात्र-छात्रायें निःशुल्क कोचिंग को चयनित

करायी जायेगी यूपीपीसीएस, आरओआईएआरओ परीक्षा की तैयारी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्योर एक्सेज कैरियर एकेडमी, इंस्पायर फाउण्डेशन तथा मनू कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में 19 नवम्बर को जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 126 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुये कुल 11 छात्राओं को पूर्णतः निःशुल्क यूपीपीसीएस, आरओआईएआरओ की परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी।
इन छात्राओं में कविता यादव, प्राची यादव, रश्मि यादव, रजनी गुप्ता, लक्ष्मी, तारा, पूनम ओझा, रेखा बघेल, स्वान्ती, पूजा, संगीता के नाम सम्मिलित है इनके अतिरिक्त ग्यारह छात्राओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। संस्थान द्वारा बीस छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर बीस प्रतिशत शुल्क पर तैयारी करायी जायेगी।

Read More »

15-15 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

असलाहों सहित माद्यक पदार्थ भी किया बरामद
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ कि0इ0वि सयुक्त् टीम द्वारा 15-15 हजार के इनामी दो वाछिंत कुख्यात दुर्दान्त अन्र्तजनपदीय अपराधियों को विगत रात्रि में असलाहों सहित दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने नशीला पदार्थ ओमनी कार जिन्दा कारतूस तमंचे भी बरामद किये है।
उक्त घटना की जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्ष आगरा जोन द्वारा जनपर स्तर पर इनामी बादमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये थे। विगत रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढ़ क्षेत्र में डकैती लूट के वांछित इनामी बदमाश ओमनी कार द्वारा सरजीवन नगर चैकी वाले रोड होते हुए बाबन बीघा की ओर गये है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए क्राइम इ0 वि0 , सर्विलास टीम के साथ मौके पर पहुच कर पुलिस टीम ने टेक्स व सिखलाई के हुनर का इस्तेमाल करते हुए दो लोगो को घेराबन्द करतेे हुए दबोच लिया।

Read More »

राजपथ पर दिखी संविधान दिवस की अनुपम छटा

26 नवम्बर संविधान दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में के राजपथ-इंण्डिया गेट की रौनक देखते ही बनी। गुलाबी ठंडे मौसम में गुनगुनी धूप के एहसास में संविधान निर्माता डाॅक्टर भीमराव अम्बडेकर के चित्र के साथ संविधान का गुणगान हुआ ….हो भी क्यों न, अपना संविधान ही तो है जो दुनियांभर में भारत की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नजी़र पेश करता है।
‘मेरा अभिमान…..भारत का संविधान’ स्लोगन के साथ बच्चों-बड़ों और युवाओं ने संविधान दिवस के मौके पर खूब मस्ती की। राजपथ से हमारे प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट-
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ इंडिया गेट पर हजारों युवाओं-बड़ों और बच्चों नें इकट्ठे होकर संविधान दिवस के मौके पर संविधान निर्मार्ता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्ंबेडकर के प्रति आभार प्रकट किया और संविधान का गुणगान किया। इस दौरान राजपथ से इंडिया गेट तक संविधान प्रस्तावना की प्रति व डाॅक्टर अम्बेडकर के चित्र के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान युवाओं में अनुषासन और नियम पालन साफ देखने को मिला।
रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में जगह-जगह कार्यक्रमों का अयोजन किया गया और देश के संविधान के प्रति लोगों ने गहरी आस्था व्यक्त की। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में अपने तरीके के एक अनोखे प्रयोग ने सबका ध्यान आकर्शित कर लिया। यहां राजपथ पर लोगों ने आपसी भाई-चारे की मिशाल के साथ कदमताल करते हुए देश के संविधान को अपना गौरव व्यक्त किया और ‘मेरा अभिमान…..भारत का संविधान’ ष्लोगन के साथ आपने भाव प्रकट किए।

Read More »

सड़क हादसे में एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घायल टैम्पों में सवार होकर किसी रिस्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के रिजवाली चैराहा से पूर्व एक सवारियों से भरे टैम्पों को पीछे से अल्टो गाडी ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों में सवार आधा दर्जन सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। जिन्होने ने टैम्पों में दबे लोगो को एक-एक कर बाहर निकलाते हुए 108 की एम्बुलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल लाते समय 35 वर्षीय अशोक पुत्र मूलचन्द्र निवासी मदावली थाना टूण्डला की मौत हो गयी। मृतक के शव को अस्पताल के लोगो द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। वही टैम्पो में घायल जगदीश पुत्र अजय अंकित पुत्र महेश, वर्षा पुत्री अशोक कुमार, रेशू पुत्र नितिन, ब्रहमदेव पुत्र मानसिंह निवासी मदावली थाना टूण्डला आदि थे।

Read More »

पकड़ा गया 1 लाख का इनामी बदमाश विनोद जाट

⇒1 लाख का इनामी बदमाश है विनोद जाट।
⇒1 दर्जन से अधिक लूट के मुकद्दमे है दर्ज।
⇒1 माह पूर्व थाना सादाबाद क्षेत्र में चाँदी व्यापारियों से की थी 8 लाख की लूट।
⇒1 स्कोर्पियो कार,1 पिस्टल,15 कारतूस व 60 हजार रुपये पुलिस ने किये बरामद।
⇒कोतवाली सदर इलाके के रुई की मंडी में किया गिरफ्तार।
हाथरस। बता दें कि हाथरस के थाना कोतवाली सदर ईलाके के रूई की मण्डी से पुलिस व एसओजी की टीम ने 1 लाख के ईनामी शातिर वदमाश विनोद जाट को दवोच लिया, सादाबाद क्षेत्र के गाँव चिरवाली के पास 1 नवंबर 17 को स्कार्पियो सवार वदमाशो ने वाईक सवार सर्रफा व्यापारियों से 8 लाख रूपये की लूट की थी और व्यापारियों को मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गये थे। वही पुलिस की टीम लगातार मामले की छानवीन कर रही थी लेकिन आज सादावाद क्षेत्र से एक स्कार्पियो कार पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस की टीम ने कार का पीठा करना शुरू कर दिया वही कार मे कई बदमाश सवार थे। अपना पीछा होता देख बदमाशों ने कार को हाथरस के मुख्य वाजार की ओर मोड दिया लेकिन वाजार में जाम होने के कार पीछे से पहुँची पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। वही गाड़ी में सवार 6 अन्य वदमाश भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

Read More »

सुश्री अदिति सिंह ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

नगर पालिकाध्यक्ष के लिए 29 नवंबर को होना है चुनाव
रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिककाध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को तीसरे चरण में होना है। जिसको देखते हुए सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुश्री अदिति सिंह जी की ओर से रायबरेली नगर निगम के विकासनगर, ज्योतिबानगर, बरखापुर, बरवारीपुर एवं काशीराम नगर कॉलोनी में जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को पालिकाध्यक्ष पद पर जीत दिलवाने की अपील की। इसके बाद सुश्री अदिति सिंह ने बड़ाखघ्तराना में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बीते लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नही कराये गए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता नाराज है। क्षेत्र के लोगों को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो क्षेत्र में विकास करके लोगों की समसयाओं को हल कर सकें।

Read More »

‘अभी समय है’ पुस्तक का हुआ विमोचन

रायबरेलीः राहुल यादव। वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रमोद प्रखर की प्रकाशित नवगीत कृति ‘अभी समय है’ का लोकार्पण एकलव्य पब्लिकेशन, इन्द्रा नगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात शायर नाज प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह कृति उनकी जिजीविषा और विरल साहित्य साधना का परिणाम है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपरिचित नवगीतकार डा0 विनय भदौरिया ने कहा कि ये नवगीत उनकी विराट मानवीय सोच को दर्षाते हैं। इन गीतों में जीवन और समाज के सभी पहलुओं के दर्शन किये जा सकते हैं। जय चक्रवर्ती ने प्रखर जी के विराट रचना संसार पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न साहित्यकार बताया और कहा कि उनके नवगीतों में सामाजिक विडम्बनाएं दिखाई देती है।
साहित्यकार रमाकांत ने प्रखर जी के नवगीतों को समय का आइना बताया और कहा कि उन्होंने अपने नवगीतों में स्त्री, किसान, शोषित, पीडित आदि की व्यथा को पूरी शिद्दत और ईमानदारी से उठाया है। राम मनोहर मिश्र ने प्रखर जी को बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति बताया।
कार्यक्रम में डा0 मनोज सिंह चैहान, अंकुर गुप्ता (प्रबंधक ग्लोबेक्स इन्स्टीट्यूट), राम जियावन पाण्डेय मौजूद रहे। इसके अलावा कविता शर्मा, स्वाति शर्मा मौजूद रहे।

Read More »