Friday, March 15, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 27

Daily Archives: 27th November 2017

विकासकार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रवष्टि दी जाये। मण्डल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रिंटिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति शासन को भेजी जाये । अधिकारी अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें यदि वह बहाने बाजी करते है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही होंगी। अधिकारी जब अपना कोई भी प्रोजेक्ट बनाये तो उसमें क्या क्या आवश्यकताए पड़ेंगी को भी सम्लित करें। सेतु निगम के अधिकारी भूपेंद्र कुमार के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा जाये कि वह अपने कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी के महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में निर्माण कार्यो की मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि मेरी बैठक में संबंधित अधिकारी ही भाग लें ताकि वह बैठक में पूछे जाने वाली हर बात का जवाब दे सकें। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसिया कराये जाने वाले कार्य की जिम्मेदारी लें और नियत समय पर कार्य पूर्ण कराये उनके कार्य किस कारण से अधूरे पड़े है तथा पूर्ण नहीं हो पा रहे है जवाबदेही निर्धारित करें। किसी भी स्थिति में कोई भी निर्माण कार्य अधूरा न रहे इसके लिए नोडल अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हुए कार्य करें प्रत्येक स्थिति में नियत तिथि पर कार्य पूर्ण कराना आवश्यक है। जनपद फर्रुखाबाद के संकिसा में जो कार्य हो चुके है उनकी जांच आयुक्त विकास आयुक्त द्वारा किया जाने के निर्देश दिये।

Read More »

शहर में निकाली गयी मतदाता जागरूक रैली

डीएम एसएसपी ने किया शुभारम्भ दर्जनों स्कूली बच्चो ने लिया भाग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के नालबन्द चैराहा से प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के दर्जनों स्कूली बच्चो ने भाग लेकर शहर में मतदाता जागरूक रैली निकाली। प्रशासन के साथ-साथ समाज सेवी संस्थयों स्कूल प्रशासन के साथ व्यापार मण्डल के लोगो ने भी प्रतिभाग किया।
नगर निकाय चुनाव के दौरान हर व्यक्ति को अपने अमूल वोट का प्रयोग कर अच्छे प्रत्याशी को चुनकर नगर निगम में पहुचाने व सतप्रतिशत मतदान करने का संकल्प लेते हुए वोट अवश्य करें की शपथ भी दिलायी गयी। मतदाता जागरूक रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी नेहा शर्मा एसएसपी डा मनोज कुमार द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर किया। वही उन्होने से रैली में आये लोगो को वोट करने की शपथ दिलाने के साथ-साथ कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र के पहल के साथ प्रशासन स्कूल प्रशासन समाज सेवी संस्थायों के साथ व्यापार मण्डल के लोगो द्वारा जो आज रैली का आयोजन किया है। वह सराहनी है। हर व्यक्तिा का अधिकार है कि वह अपने मत का प्रयोग अवश्य ही करें। पहले मतदान बाद में जलपाल , आधी रोटी खायेंगे वोट डालने जायेगे का नारा शहर में सुबह से ही गूंजने लगा। साथ ही कहा कि हम लोगा अगर अपने वोट का सही प्रयोग नही करेगे तो अच्छे लोग नगर निगम नही पहुचेगें जिससे हम लोगो का ही अहित होगा।

Read More »

चुनाव प्रचार के अतिंम दिन वाहन रैली निकाल कर दिखाया जौश

हर पार्टी को हरा कर पायल चली नगर निगम की ओर नारो से गुजा शहर
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी के मेयर पद प्रत्याशी पायल राठौर के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन गांधी पार्क से किसी गया। वाहन रैली में भाडे पर दिव्यागं लोगो के साथ सैकडों किराये के वाहन स्वामी बुलाये गये। सभी को दो-दो लीटर पेट्रोल भी दिलाया गया। रैली के दौरान सैकडों वाहन नीचे रंग के पताका लेकर पायल के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील करते नजर आये। वाहन रैली सदर बाजार होते हुए रसूलपुर स्थित चुनाव कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था जिसमें बीएसपी प्रत्याशी के समर्थन में सैकडों वाहनों पर कार्यकर्ता पार्टी का झण्डा टोपी स्टीगर लगाकर वाहनों में पार्टी पक्ष में वोट करने के लिए अपील करते हुए नारे वाजी करते नजर आये। वाहन रैली को पायल राठौर ने शुभारम्भ कराया। इस मौके पर विधायक पद के पूर्व प्रत्याशी खालिद नसीर, सफातखान राजू हैमन्त बब्लू गोल्डी , लोकेश कुमार, जिलाध्यक्ष बसपा आदि दर्जनों पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकडों कार्यकर्ता रैली में मौजूद रहे। इस मौके पर बसपा के कार्यकर्तायों ने जाम को देखकर सत्ता पक्ष में प्रशासन कार्य करने का भी आरोप लगाया। इतना ही नही उच्च ध्वनी में साउण्ड बजता हुआ बसपा के लिए वोट करने के लिए नारे वाजी हो रही थी। गांधी पार्क से रैली छ्ग्गिामल बाग सिनेमा चैराहा, सदर बाजार इमाम बाडा नालबन्द रसूलपुर होता हुआ पार्टी चुनाव कार्यालय पर सभा में परिवर्तत हो गया। जहां पायल राठौर ने पार्टी पक्ष में वोट करने के लिए कार्यकर्ता से अनुरोध किया हर क्षेत्र से हाथी को ही वोट होना चाहिये।

Read More »

बम्बा कटने से किसानों की फसल बर्बाद

हाथरसः नीरज चक्रपाणि। जिले में अक्सर सिचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है, यह वाकया समय समय पर दोहराता रहता है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है,यहां हसायन क्षेत्र में सिचाई विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गयी, फिलहाल किसान अपना दुखड़ा रो रहे है, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नही है।
हसायन इलाके के गाँव बनवारी पुर के पास गंग नहर से आ रहे रजवाहे की पटरी कट जाने से किसानों की 80 बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो गयी। जब किसानों को रजवाहे की पटरी कटने का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी सिचाई विभाग के अधिकारियो को दी, और खुद फावड़े लेकर रजवाहे का पानी रोकने में लग गए। सूचना के बाबजूद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नही पहुचे। किसानों का आरोप है कि सिचाई विभाग की लापरवाही से हम लोगों की फसल बरबाद हुई है।

Read More »

किसानों से सीधे धान खरीदने के निर्देश

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। किसानों से सीधे संपर्क कर क्रय केंद्रों पर धान क्रय किया जाए। किसान किसी भी दशा में निर्धारित कीमत से कम मूल्य पर अपना धान न बेचे इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाये। सभी धान क्रय एजेंसियां किसानों का मोबाइल नंबर भी रखें ताकि समय समय पर उपलब्ध जानकारी किसानों को दी जा सके। कानपुर नगर के डिप्टी आर एम ओ उनकी धीमी कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके विरु( शासन को पत्र लिखा जाये। सभी एजेंसियों के उन प्रतिनिधियों को निलंबित कर दिया जाये जिनकी धान की खरीद अपनी एजेंसी में भी कम है। पी सी एफ को चेतावनी दी गयी कि वह अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करें। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी0 के0 महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित धान खरीद की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने सभी धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि धान केंद्र पर आया है और उसे किसी भी बहाने से लौटाया गया तो केंद्र प्रभारी के विरु( कार्यवाही होगी, इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि लेखपाल, ग्राम प्रधान, सहकारिता विभाग के कर्मचारी आदि के माध्यम से भी किसानों से सीधे संपर्क किया जाए। मंडल के सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी केंद्र प्रभारियों के फोन नंबर उनका नाम आदि का व्यापक प्रचार कराया जाए ताकि किसानो को उनसे संपर्क करने में सहायता मिल सके तथा लक्ष्य प्राप्ति संपन्न हो सके।

Read More »

शहर में निकली रैलियों से घण्टों रहा जाम फसे रहे स्कूली बच्चे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर में बसपा की रैली, वही प्रशासन की मतदाता जगरूक रैली से शहर में घण्टों विभिन्न मार्गो पर घण्टों जाम लगा रहा।
शहर में एक तो छोटी गलिया, वही सदर बाजार में लोगो द्वारा बढाया गया फड से अक्सर शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण लोग छोटी-छोटी गलियों में गुजरते है तो वहां भी जाम लग जाता है। आज दोहपर को नगर के बीचों -बीचे गांधी पार्क पर बसपा रैली के दौरान कई घण्टों जाम लगा रहा। एक ओर तो रैली दूसरी ओर स्कूली बच्चो को घर जाने का समय दोनो ही समय एक साथ होने पर जाम का झाम लोगो को झेलना पडा।

Read More »

पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगो को अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। पकडे गये अभियुक्तों से दीवार सट्र काटने का कटर मशीन भी बरामद की है।
थाना लाइनपार पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान थाना क्षेत्र से रामगढ़ क्षेत्र के मक्का कालौनी निवासी 35 वर्षीय मौहम्मद चाॅदबाबू पुत्र असगर , 32 वर्षीय मौ0 असलम पुत्र मौ0 असगर आदि को चोरी की आयोजना बनाते दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने दीवार सटर काटने की कटर मशीन भी बरामद की है।

Read More »

यूपी 100 ने जीता जनता का विश्वास

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। यूपी 100 ने फिर से जनता का विश्वास जीता है। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 2637 ने कमलपुर नहर के पास एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना पर पहुच कर लड़की को अपहरणकर्ता के चंगुल से बचाया। गाड़ी को आते देख अपहर्ता लड़की को छोड़ कर भाग गया। पता चला है कि लड़की थाना एरवाकटरा क्षेत्र से कल गायब हो गई थी। परिजन काफी परेशान थे जिसको पीआरवी 2637 के पुलिसकर्मियों ने फोन पर सूचना करके लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजन व क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के कार्य की बहुत सराहना की।

Read More »