Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 08

Daily Archives: 8th December 2017

नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। शिकोहाबाद में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में प्रहलादराय टिकमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस उपाधीक्षक ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्षता व्यापारी नेता रामनारायण मित्तल ने की। मंचासीन अतिथियो में समिति संरक्षक राजीव शाह, विद्यालय प्राचार्य रविंद्र पाल सिंह, समाज सेवी हरचरन सिंह (चन्नी) मौजूद रहे। संचालन समिति अध्यक्ष पवन सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक संजय वर्मा ने डायल 100, वूमेन हैल्प लाइन नंबर 1090, 101, 108 के अलावा एन्टी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्प डेस्क, दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा एक्ट के बारे में जानकारी और उसके प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने सेल्फ डिफेंस के लिए भी बालिकाओं को जागरूक किया।

Read More »

संयुक्त अस्पताल में चला सफाई अभियान

⇒चेयरमैंन पति अब्दुल वाहिद और नगर पालिका की टीम ने की सफाई
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत गुरुवार दोपहर नगर पालिका की टीम ने चेयरमैन पति अब्दुल वाहिद के साथ संयुक्त अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका की टीम ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगा कर और कूड़ाकरकट को साफ कर चमका दिया। इस अभियान में अस्पताल के कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत मुष्कान ज्योती संस्था द्वारा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव के नेतृत्व में गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम के पति अब्दुल वाहिद भी मौजूद रहे। एसआई महेश यादव की देख रेख में चलाये गये अभियान के तहत अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाई और घासफूंस, गंदगी तथा कूड़े करकट बीन कर सड़क के बाहर बने डलाब घर में एकत्रित किया गया। अभियान में नगर पालिका टीम के साथ अस्पताल कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। कुछ ही मिनटों में पूरा अस्पताल चमकने लगा। इस अवसर पर अब्दुल वाहिद ने अस्पताल में मौजूद तीमारदार और कर्मचारियों से परिसर को साफ सुथरा रखने पर जोर दिया।

Read More »

जंगली सूअर के हमले से महिला सहित सात लोग घायल

गम्भीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना एका क्षेत्र के गांव अंकुरपुर पवरई में जगली सूअर ने कई लोगो को टक्कर मरते हुए घायल कर दिया। इतना ही नही एक महिला को तो बुरी तरह से अपने दाॅतो से घायल कर दिया। गम्भीर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना एका क्षेत्र के गांव अंकुरपुर पवरई निवासी 35 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी प्रेमसिंह अपने खेत पर गोबर के कण्डे थाप रही थी, उसी दौरान पास की नहर के जंगल से एक जंगली सूअर निकला गया। जिसने महिला पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। महिला को बचाने आये ग्रामीणों पर भी हमला करते हुए वह जंगल की ओर भाग निकला। सूअर के हमले से उक्त महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको आनन -फानन में पास के ही अस्पताल ले गये।

Read More »

जिला अस्पताल के सामने जलभराव से परेशान दुकानदार

⇒नगर निगम की अनदेखी-करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी का खामियाजां जिला अस्पताल के सामने बनी नगर निगम मार्केट के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। पहले तो कई बरसों से यहां के नाले को साफ नहीं किया गया, बीच में कुछ माह पूर्व कई बार कहने के बाद यहां नगर आयुक्त रहे कमलेश कुमार ने एक तरफ की सिल्ट निकलवा दी, उनके ट्रांसफर के बाद स्थिति फिर जस की तस हो गयी। शुक्रवार को अचानक नाले का पानी सड़क पर आने से जलभराव हो गया और मार्केट में स्थित दुकानदार परेशान हो गये, उनका निकला तो मुश्किल हुआ ही, कोई ग्राहक भी नहीं आये।
जिला अस्पताल के सामने नगर निगम मार्केट है जिसमें ज्यादातर दवा विक्रेताओं और चिकित्सकों की दुकानें हैं। यहां का नाला पिछले कई सालों से साफ नहीं हुये वह भी दोनों ओर के। कुछ महीनांे पूर्व ज्यादा पीछे पड़ने पर एक तरफ का नाला साफ करा दिया गया। अब नगर निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार हैं, उसके बाद ध्यान नहीं दिया गया। जिसका परिणाम सामने यह आया कि शुक्रवार को सुबह अचानक नाले का पानी सड़क पर आने लगा, आते आते दुकानों के सामने ही जलभराव हो गया। जलभराव भी इतना कि दुकानदारांे के पास ग्राहकों का आना मुश्किल हो गया।

Read More »

होठों पे ऐसी बात मैं दबा के चली आई…

इटावाः राहुल तिवारी। महोत्सव के मंच पर शुक्रवार को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला पांडाल में मौजूद हर व्यक्ति केवल बच्चों की प्रतिभा के आगे तालियां बजाने पर मजबूर रहा। एकल बाल नृत्य प्रतियोगिता में जनपद के आधा सैकड़ा से अधिक विद्यालयों के दो सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संगीत की धुन पर थिरकते बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए भरपूर उत्साहित थे। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के चलते देर शाम तक जारी रही। तोतली आवाज में बात करने वाले बच्चे संगीत की धुन पर मानो ऐसे थिरक रहे थे जैसे बड़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उनमें एक नई ऊ र्जा संचालित हो रही हो।
इटावा महोत्सव के मंच पर बाल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित एकल बाल नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी क्राइम महेश सिंह अत्री उनकी पत्नी पल्लवी चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन, उनकी पत्नी इरम खान व डा. उर्मिला सिंह ने दीप प्रज्जवलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य अतिथि श्री अत्री ने कहा यह प्रतियोगिता नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज नीलम आनंद को सफल संचालन के लिए बधाई दी। एएसपी क्राइम की पत्नी पल्लवी चौधरी ने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा देखकर अहसास हो गया है कि आने वाले दिनों में यह बच्चे देश विदेश में अपना नाम रोशन करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा उजागर करती है कि आने वाला भविष्य उज्जवल है। उनकी पत्नी इरम खान ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें खूब सराहा।

Read More »

कानूनगो कार्यालय में संग्रह अमीन पर जान लेवा हमला

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद में कानून गो कार्यालय में घुस कर दबंगों ने संग्रह अमीन पर हमला बोल दिया। हमलावर संग्रह अमीन के थैले को छीनने का प्रयास किया। विरोध पर संग्रह अमीन पर सरिया से हमला बोल दिया। जिससे नाक और आंख पर गंभीर चोट पहुंची है। हंगामा होते ही तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल संग्रह अमीन का मेडिकल कराया है।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला अबाजी (थानूमई) निवासी सरमन सिंह पुत्र करन सिंह संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे संग्रह अमीन तहसील परिसर में ऊपरी मंजिल पर क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार से कानूनगो के कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरन आधा दर्जन लोग कानूनगो कार्यालय में घुस आए और संग्रह अमीन को गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान उक्त लोग अमीन के थैले में रखे सरकारी अभिलेख मय थैले के छीनने लगे। जब संग्रह अमीन ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने सरिया से प्रहार कर दिया। चीख पुकार से तहसील परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। चीख पुकार सुन लोग दौड़ने लगे। भीड़ को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराया है। इस मामले में संग्रह अमीन सरमन सिंह ने नगला अबाजी के प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Read More »

महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया

सहार, औरैयासहारः ध्रुव कुमार अवस्थी। शासन के निर्देश पर महिला उत्पीड़न के खिलाफ मनाई जा रहे महिला सुरक्षा सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार में एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण बनाये जाने के लिये बालिकाओं ने निबंध लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस निबन्ध प्रतियोगिता में सैकड़ों बालिकाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अंजू पाण्डेय सदस्य महिला परामर्श केंद्र औरैया ने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पीड़न के खिलाफ एक जुट होना चाहिये। आज के परिवेश में महिलाओं पर आये दिन अत्याचार किये जा रहे हैं। इसका विरोध करने के लिये महिलाओं को आगे आना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, थाना अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि शासन व प्रशासन स्तर से महिलाओं की आत्मरक्षा के लिये 1090 व 100 व 181 नम्बर जारी हैं जिससे कि मौके पर सहायता मिल सके और अपराधियों पर तत्काल शिकंजा कसा जा सके। महिलाओं को अब सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिये।
इसके अलावा विद्यालय प्रवन्धक प्यारे लाल द्विवेदी, पं0 दिनेश शंकर चतुर्वेदी, गोविंद यादव, उमेश यादव, संदीप यादव, महिला थानाध्यक्ष नीलम पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह सेंगर, ध्यान सिंह सेंगर, ऋषि पाण्डेय, अमित कुमार गुप्ता, विनोद कुमार त्रिपाठी आदि लोगों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।

Read More »

25 दिसम्बर को मनाया जायेगा सुशासन दिवस

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में निकाय व निगम के चुनावी नतीजों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता के मुताबिक निकाय चुनाव में मण्डल स्तरीय उन लोगों की शिकायत संकलित की जायेगी जिन्होंने संगठन के विपरीत कार्य किया है। 10 दिसम्बर को समीक्षा की जायेगी और इस मौके पर जिले के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष दक्षिण ने बताया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सुशासन दिवस से पहले यानीकि 15 से 20 दिसम्बर तक नौ मण्डलों में बैठकें होगी और चर्चा होगी। वहीं जिलामन्त्री संजय कटियार ने बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर शहर की मलिन बस्तियों में समरसत्ता भोज आयोजित किया जायेगा। गरीबों को फल, बच्चों को पाठ्य सामग्री, कपड़े आदि वितरित किए जायेंगे।

Read More »

सेल्समैन भाइयों ने हड़पे साढ़े पांच लाख, रिपोर्ट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद में सेल्समैन भाइयों ने मॉडल शॉप स्वामी की अनुपस्थिति में शराब बिक्री के साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। जब दुकान स्वामी ने उनसे रुपये मांगे तो रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कटैना हर्षा निवासी संजय यादव पुत्र रामपाल की पक्का तालाब के समीप मॉडल शॉप के नाम से बीयर शॉप और बार का लाइसेंस है। दुकान पर औरंगाबाद निवासी मनोज यादव और शैलेंद्र यादव सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। नवंबर माह में संजय किसी कार्य से बाहर गये थे। जब लौट कर आया तो हिसाब में गड़बड़ी देख हैरान रह गये। संजय ने सेल्समैन भाइयों से रुपयों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि रुपये खर्च में ले लिये हैं। कुछ दिन बाद रुपये आने पर वापस कर दिये जाएंगे।

Read More »

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात तीन बजे के करीब रेलवे स्टेशन से पैदल घर जा रहे युवक को ओवर ब्रिज पर बदमाशों ने रोक लिया। लूटपाट के दौरान युवक ने विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक की पीठ में दो गोली लगी हैं। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे फिरोजाबाद रैफर कर दिया।
थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज निवासी युवक ओमवीर (१८) पुत्र नेत्रपाल अपनी बहन गंज खेलड़ी भरतपुर राजस्थान के यहां गया हुआ था। बुधवार रात ट्रैन से वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां से सामान लेकर पैदल ही घर के लिए चल दिया।

Read More »