Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 23

Daily Archives: 23rd December 2017

नितिन ने सुनीं गरीबों की समस्याएं

कानपुरः जन सामना संवाददाता। क्षेत्र में गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले नीत कुमार उर्फ नितिन ने बाबूपुरवा क्षेत्र में गरीबों की समस्याएं सुनीं और निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। नीत कुमार उर्फ नितिन ने बताया कि जाड़े का मौसम है और ऐसे में गरीब परिवारों की समस्या बढ़ जाती है इसी लिए क्षेत्रीय लोगों का दुखदर्द जानने के लिए सम्पर्क किया है और उनकी समस्या को हल कराने का प्रयास करूगा।

Read More »

दुधारू पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

लालगंज,रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। विकासक्षेत्र के अंतर्गत सेमरपहा स्थित सम्यक् मदर दूध डेयरी द्वारा निरूशुल्क दुधारू पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में मुख्य अतिथि डा0 विनी शाह, डा0 ओम प्रकाश सिंह तथा डा0 अनूप कुमार गौतम ने पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा क्षेत्रीय किसानों को दुधारू पशुओं के रखरखाव एवं उनके खानपान तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। शिविर के आयोजक आशीष मौर्या ने जानकारी दिया कि क्षेत्र के किसानों में दुग्ध उत्पादन को बढावा देने तथा किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देने के उद्देश्य से मदर डेयरी की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया।

Read More »

गाय के बछड़े की बचाई गई जान

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। दिवियापुर थाना के अंतर्गत कस्बा कंचौसी में एक गाय का बछड़ा रोड के किनारे रात्रि लगभग 9 बजे बेहोशी अवस्था में पड़ा था जिसकी साँसे चल रही थी। आँखों से आंसू बह रहे थे। कस्बे के ऋषभ, बलवीर, आशू, छोटू को जब पता चला कि एक गाय का बच्चा रोड के किनारे अचेतावस्था में पड़ा है तो ये सभी बछड़े को देखने गए तो देखा वास्तव में बछड़ा जिंदगी मौत से जूझ रहा है और हालत गंभीर है। इन लोगो ने बछड़े को उठाकर अपने घर ले गए और आग जलवाकर उसको तपवाया।
इसके तुरंत ही बाद जिलाधिकारी औरैया को फोन पर अवगत कराया कि एक बछड़ा गंभीर रूप से बीमार रोड के किनारे पड़ा मिला। अगर इसको चिकित्सा मिल जाए तो इसकी जान बच जाए। जिलाधिकारी औरैया ने तत्काल पशु डाक्टरों की एक टीम रात्रि में ही भेजी। जिसमें पशु चिकित्साधिकारी ब्रज भूषण यादव ने कंचैसी आकर बछड़े का इलाज शुरू किया और रात्रि 12 बजे तक बछड़े को अपने अंडर में रख इलाज किया। जब तक बछड़ा होश में नही आ गया तब तक पशु चिकित्सक वहां रुके रहे। वही जिले के डी एम साहब बार बार फोन पर हाल चाल लेते रहे।

Read More »

किसान मेला का किया गया आयोजन

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। कृषि विभाग उ0प्र0 द्वारा सबमिशन आॅफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाजी योजनान्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस/किसान मेला का आयोजन मंगलम लाॅन, रायबरेली में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की प्रगति करना है, इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनायेें संचालित की जा रही है। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार ने निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति भूमिहीन तथा आवास विहीन नहीं रहेगा। विशिष्ट अतिथि ने चैधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की उन्नति के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, हमारा किसान मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। किसान सम्मानित होते है तो सभी किसानों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सभी किसान प्रगतिशील किसानों से प्रेरणा ले। शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उढायें। जिला प्रशासन किसानों को पूरा सहयोग करेगी।

Read More »

चौधरी चरण सिंह किसानों के हक के लिए संकल्पित थे – राम बहादुर यादव

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह का 115वाँ जन्म दिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के हक के लिए संकल्पित थे।  आजाद भारत में देश में किसानों के नेता के रूप में जाने गये।  अपने फैसले के प्रति हमेशा उनका दृढ़ निश्चय रहता थ। किसान नेता के साथ-साथ वे अर्थशास्त्र के भी जानकार थे, उनकी लिखी पुस्तकें विदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ायी जाती है। पूर्व अध्यक्ष आर0पी0 यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी के रूप में मुलायम सिंह यादव ने लोकदल पार्टी को संभाला।  पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिश्र लाल चौधरी ने कहा कि चैधरी साहब ने डा0 लोहिया की विरासत को संभाल कर गैर काँग्रेसी सरकार का गठन किया।  भारत लाल वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में सभी पिछड़ी जातियाँ एक मंच पर थी। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओ0पी0 यादव ने कहा कि चौधरी साहब का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। 

Read More »

एन.एस.पी.एस. त्रिपुला में मनाया गया क्रिसमस का पर्व

रायबरेलीः राहुल यादव। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छत्राओं ने जीसस के जीवन पर आधारित सुन्दर झाँकियाँ प्रस्तुत की। नन्हें-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया और मोमबत्तियाँ जलाई र्गइं। सेंटाक्लाज के परिधान में सजे बच्चों ने छात्र/छात्राओं को उपहार वितरित किये। एन.एस.जी.एस.अध्यक्ष श्री इन्द्रेश विक्रम सिंह, संस्थापक-प्रबन्धक श्री शशिकान्त शर्मा, सह-प्रबन्धिका श्रीमती रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य श्री शिवलखन प्रजापति एवं एन.एस.बी.वी.एम के प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह जी ने समस्त छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Read More »

कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण, मां ने दी तहरीर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कोचिंग जा रही छात्रा का कुछ लोगों ने रास्ते से अपहरण कर लिया। जब काफी समय तक छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। पीड़िता की मां ने थाने में मोहल्ले के ही कुछ लड़कों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है।
मामला शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक छात्रा प्रतापपुर चैराहा स्थिति एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में उसे कुछ युवक मिले और जबरन उसका अपहरण कर ले गये। जब छात्रा समय पर घर नहीं पहुंची, तो उसके परिवारीजनों ने तलाश की। पता चला कि छात्रा कोचिंग नहीं पहुंची है। पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रा को कुछ लोग अपहरण कर ले गये हैं। जब छात्रा के परिजन युवक के घर पहुंचे और छात्रा के बारे में पूछा। आरोप है कि इस पर युवक के परिवारीजन आक्रोशित हो गये और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि हम लोग अपहरण क्यों करेंगे, जब चाहेंगे तुम्हारी लड़की को दिन में उठा ले जायेगें, तुम कुछ भी नहीं कर सकोगे। पीड़िता का परिवार भयभीत है कि कहीं उक्त लोग उसके साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम न देदें।

Read More »

शिकोहाबाद में हुये सड़क हादसे में दो की मौत

⇒बाइक पर सवार होकर इटावा से आ रहे थे
⇒खड़े ट्रक में घुसी बाइक-पत्नी को लेने आया था पति
⇒वृद्ध था परिचित-शिकोहाबाद दवा लेने को संग चला था
⇒मैजिक की टक्कर से बोलेरो की चपेट में आया साइकिल सवार गंभीर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शनिवार सुबह तेज गति से आ रही बाइक थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नौशहरा रोड पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिये।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला बलुआ निवासी विमल (३२) पुत्र मानिक चंद्र इटावा में किराए के मकान में परिवार के साथ रह कर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को विमल अपने घर नगला बलुआ अपनी बाइक से इटावा निवासी वीरेंद्र (६०) निवासी मानिकपुर रोड के साथ आ रहा था। बताया जाता है कि वीरेंद्र की तबियत खराब चल रही है, और उनका शिकोहाबाद में उपचार चल रहा है। जब उनकी बाइक नोसेहरा पुल के समीप पहुंची, तभी एक ढावे के समीप खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ढाबे पर खाना खा रहे लोग चैंक गये। सूचना मिलते ही हंड्रेड मोबाइल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिवेंद्र कुमार ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के घर फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण महिलाएं विमल के घर एकत्रित हो गईं। वहीं परिवारीजन चीख पुकार करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे।

Read More »

खाता न बही नगरपंचायत ई ओ जो करे वो सहीखाता न बही नगरपंचायत ई ओ जो करे वो सही

बछरावां, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के निजाम योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी सभी नेताओं का मुद्दा सिर्फ प्रदेश की अफसरशाही व नौकरशाही की रग-रग में बह रहे भ्र्ष्टाचार रूपी खून का खात्मा व जंगलराज से आमजनमानस को मुक्ति दिलाना था। वह अपनी कोशिश में कामयाब भी हुए और प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली। लेकिन जनता की कसौटी पर खरे नही उतर पा रहे हैं। क्योंकि उन्होंने सिर्फ दुल्हन बदली है डोली व कहार नही। अगर वास्तव मे भ्रष्टचार को समाप्त करना है तो दुल्हन के साथ -साथ डोली व कहार भी बदलने होंगे। विदित हो कि मनमोहन सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार को खत्म करने का अस्त्र सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 आमजनमानस को उपलब्ध कराया था। जिसका इस्तेमाल कर कई लोगो ने भृष्टाचार की पोल खोलते हुए कई भष्ट्राचार चारियो को बेनकाब किया था। वर्तमान समय में अफसर व नौकर शाही ने जनता के इस अधिकार को भी बौना बना दिया है। बिशुनपुर निवासी समाजसेवी जयसिंह ने कस्बे की जनता की समस्याओं को दृष्टिगत करते हुए व नगरपंचयत कार्यालय में ब्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए 11-10-2017 को 04 बिंदुओं में एवम 25-10-2017 को 03 बिंदुओं में विकासकार्यो से सम्बंधित सूचनाएं मांगी गई थी। लेकिन समयावधि बीत जाने के बावजूद भी कार्यालय द्वारा वांछित सूचनाएं उपलब्ध नही कराई गई। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी पवनकिशोर मौर्या द्वारा आश्वाशन दिया गया कि समयावधि में सूचनाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Read More »

सरकारी ट्रामा सेन्टर में ओटी का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकारी ट्रामा सेन्टर को बने लगभग कई वर्ष हो गये। आज तक इस में केवल आपातकाल विभाग की सेवाये दी जा रही थी। लेकिन सीएमएस के प्रयास से आज पहली वार ओटी चालू करने के साथ -साथ तीन आपरेशन किये गये। ट्रामा सेन्टर में आपरेशन का आज से क्रम चालू किया गया।
जिला अस्पताल में सपा शासन में सरकारी ट्रामा सेन्टर की स्थापना की गयी थी। उसके बाद उसको चालू किया गया, लेकिन ट्रामा सेन्टर में आपातकालीन सेवा ही लोगो को मिलती थी। जब से डा0 आर0के 0 पाण्डे का सीएमएस का चार्ज मिला उसके बाद ट्रामा सेन्टर को बदलने का काफी प्रयास किया गया। कुछ समय पूर्व अल्ट्रा साउण्ड मशीन चालू करने के बाद मरीजों को सुविधा देना शुरू किया, शनिवार को सुबह विगत काफी दिनों से ओटी चालने का प्रयास किया जा रहा था। वह प्रयास तीन सफल आपरेशन करने के बाद चालू किया गया। पहले दि नही स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी में तैनात शशि पत्नी भोले निवासी करहल मैनपुरी के पित में पथरी होने पर सफल आपरेशन किया गया। वही दूसरा आपरेशन थाना नगला खंगर के गांव भदान निवासी रघुराजसिंह की पुत्र लक्ष्मी, शिकोहाबाद के शम्भू नगर निवासी धर्मेन्द्र की पुत्री कु0 खुश्बू के आंचल में गाठ पडने पर उसका आपरेशन कर गांठ का बाल निकाला गया। आपरेशन के दौरान डा0 पी0के0 गुप्ता , डा0 आलोक कुमार के साथ उसकी सहयोगी टीम रही। सीएमएस डा0 आर के पाण्डे ने बताया कि अस्पताल का सौन्दर्यीकरण के साथ विकास भी किया जा रहा है।

Read More »