Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 31

Daily Archives: 31st December 2017

भाजपा कार्यकर्ताओं का उपमुख्यमन्त्री ने किया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर (दक्षिण) की जिला इकाई ने स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अपने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने हेतु साकेतनगर के मन्दाकिनी रॉयल होटल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाग लिया। दिनेश शर्मा ने अपने युवामोर्चा के कार्यकाल को याद करते हुये कहा कि कानपुर बहुत ही ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का शहर हैं। यहां के भाजपा कार्यकर्ता जब ठान लेते हैं तो कोई भी चुनाव हो पूरी शक्ति से जिताने में लग जाते हैं। अतः इनके सम्मान में कोई कमी भी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्षी दल थे तब भी पुलिस हो या कोई भी प्रशासन के अधिकारियों की हिम्मत नहीं होती थी कि वो हमारे कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का काम कर सकें और आज हम सत्तारूढ़ दल हैं तो किसी भी कार्यकर्ता के स्वाभिमान के खिलाफ कोई काम नहीं होने पायेगा। उपमुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व वक्ताओं में पूर्व नगर महापौर रवीन्द्र पाटनी ने कहा कि अब वार्डों के पार्षदों को हर हाल में सिर्फ विकासवाद की गंगा बहानी होगी। प्रदेश और देश की सरकार भी आपकी है इसलिए जनता के प्रति जिम्मेदारी अब और बढ़ चुकी है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने कहा पार्षदों को चाहिए कि वो हर समय जनता के बीच रहकर उसकी समस्या को समझने और हल कराने के सम्पूर्ण प्रयत्न करें। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसा दल है जिसके कार्यकर्ता किसी भी पद तक पहुंचने के लिये सक्षम होते हैं।

Read More »

निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में दी जानकारी

कानपुर नगर, प्रियंका तिवारी। रामकृष्ण मिशन स्कूल में सोतोकान स्कूल कराटे डू एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा वार्ता के दौरान बताया गया कि संस्था ने वर्ष 2017 में बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त कर कानपुर शहर का नाम पूरे देश एवं विदेश में पहुंचाया जिसमें कराटे प्रतियोगिता में नगर के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य प्रशिक्षक विजय कुमार ने बताया कि दुबई में हुई कराटे प्रीमियर लीग में डब्लूकेएफ विश्व कराटे प्रशिक्षक की डिग्री हासिल की और उ0प्र0 के पहले कोच बने वहीं समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर पूरे उ0प्र0 में आप की सखी आशा ज्योति केंद्र में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। जिसका सभी जिलो को मिलाकर 15 हजार से ज्यादा महिलाओं एवं बालिकाओं ने लाभ उठाया। संस्था की सब जूनियर जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई व आर्यन एक्टीविटीज ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता कराई गयी जिसमें संस्था के खिलाडियों ने ज्ञानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, कांस्य एवं रजत पदक हासिल किया। समय समय पर कराटे एसो0 के महासचिव भरत शर्मा द्वारा विशेष सेमिनार का आयोजन कर प्रशिक्षकों एवं खिलाडियों को ओलम्पिक तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया।

Read More »

मलिन बस्तियों की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए योजना तैयार करने के लिए सर्वे

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन टीम के द्वारा मलिन बस्तियों की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कुछ विशेष कार्यक्रम 2018 में आयोजित होने हैं। इसलिए आज 31 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कोयला नगर कबाड़ बस्ती में सर्वे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय संयोजिका किरन अग्निहोत्री जी ने बताया कि वहां की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पूर्ण रूप से योजना बनाकर उनके जीवन में कुछ बदलाव लाने के लिए एवं उन को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए एक सुचारु रुप से चलने वाली योजना बनाई एवं एक वर्ष अंदर उनके जीवन में बदलाव आने के लिए संस्था पुर्ण प्रयास करेगी।

Read More »

युवकों ने किशोर को गोलीमार कर किया घायल

पुलिस ने तमंचा सहित दो युवको को मौके से ही किया गिरफ्तार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र नेहरू नगर में एक किन्नर के घर में बैठे दो लडको ने एक युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा है। पुलिस ने तमंचा सहित दोनो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरूनगर में कजरी नामक किन्नर रहती है। रविवार की दोपहर कजरी के कमरे में दो लडके बैठे हुए थे। उसी दौरान मौहल्ले का ही 15 वर्षीय गौरव पुत्र सन्तोष कजरी के कमरे पहुंच गया। उसी समय कमरे में बैठे लडको में से किसी ने देखते ही गोली चला दी। जिससे गोली गोरव के पेर में जा लगी। गोली की आबाज सुनकर मौहल्ले में हडकम्प मच गया। मौके पर पहुचे लोगो ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए किन्नर के कमरे में बैठे थाना दक्षिण के कोटला मौहल्ला निवासी राजा पुत्र भूदेव को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी दौरान घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस के हबाले कर दिया।

Read More »

बच्चियों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन, काटा केक

कानपुरः ब्यूरो। बच्चियां हमारे देश का भविष्य हैं, इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी क्षेत्रों से संस्थाए तथा समाज के लिए अच्छा करने वालों को आगे आना होगा ताकि उनकी शिक्षा और अच्छी हो सकें। आज बेटो से कन्धे से कंधा मिला कर बेटियां हमारे समाज को आगे बढ़ा रही है, बेटियों की वजह से ही हमारी पहचान है बेटियां नही होगी तो सृष्टि की कल्पना करना असम्भव है। बच्चों का विकास करना हमारा मूल दायित्व होना चाहिए, क्योंकि इन्हें ही आगे चलकर देश को सम्भालना है। इनकी शिक्षा, अच्छे संस्कार तथा कुशल बनाना सभी का दायित्व है। श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देना हम सब का मूल दायित्व होना चाहिये। इसके लिये सभी को आगे आना होगा तभी इनका भविष्य बनेगा। उक्त उद्बोधन मण्डलायुक्त पी के महान्ति तथा उनकी धर्म पत्नी इला महान्ति ने उत्तर प्रदेश एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तपोषित महिला सामाख्या उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विहीन बालिका आवासीय बिद्यालय में आवाज विकास हंस पुरम नौबस्ता में आज व्यक्त किये। उन्होंने वर्ष 2017 के अंतिम दिन व अपने बेटे के जन्म दिन के अवसर पर इन बच्चियों के साथ मिलकर केक काट कर जन्म दिन तथा साल के अंतिम दिन व 2018 के शुभारम्भ को बच्चों के साथ मनाया।

Read More »

निर्ममता के साथ युवक की अज्ञात लोगों ने की हत्या

सिर करब के ढेर पर मिलने से क्षेत्र में हडकम्प
जगह-जगह मिले मृतक के शरीर के अंग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी विदरखा तिराहा पर करब के ढेर पर युवक का सिर रख मिलने से क्षेत्र में हडकम्प हो गया। बाकी शरीर के अलग-अलग टुकडे भी पुलिस ने बरामद किया। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। मौके पर एसपी सिटी के साथ सीओ थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल मौके पर पहुचा।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव बैदी बिदरखा तिराहा पर आज सुबह करब के लगे एक ढेर पर एक युवक का कटा हुआ सर लोगो को रखा दिखायी दिया। कटा सिर देखने के बाद क्षेत्र में हडकम्प मचा गया। मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। सिर किसका था इस बात का पता नही चल सका। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अरूण कुमार थाना नारखी पुलिस के साथ स्क्रोट टीम के साथ डोग टीम फिंगर प्रीन्ट आदि के लोग मौके पर पहुच कर घटना की जांच में जुट गये। सिर के बाद एक स्थान पर हाथ तो कही पैर अभी घड का कोई पता नही चल सका है।

Read More »

लूटकांड का खुलासा न होने पर व्यापारियों में आक्रोश

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 26 दिसम्बर 2017 को मक्खनपुर में ज्वैलर्स विष्णु गुप्ता की आंखों में मिर्च डाल दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उसका नोटों व आभूषणों से भरा थैला छीन लिया था, पांचवा दिन होने को आया, पर कोई खुलासा न हुआ। जिसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश रहा।
आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने युवा नगर अध्यक्ष रमाकांत बजाज के निवास पर चैकी के पास धरना देना सुबह से ही शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी भी समझाने आये कि अभी तक उनकी ड्यूटी वीआईपी में लगी थी अब समय मिला है तो कुछ दिन दो, इस पर व्यापारी नहीं माने कहा जब खुलासा होगा तभी धरना समाप्त होगा। इसके बाद सायं मेयर नूतन राठौर भी अपनेपिता मंगल सिंह राठौर संग पहुंची। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा करायेंगी और मामले को लेकर एसएसपी से भी बात करेंगी अपराधी जेल जायेंगे।

Read More »

डूबते सूरज की विदाई नववर्ष का स्वागत कैसे

पेड़ अपनी जड़ों को खुद नहीं काटता, पतंग अपनी डोर को खुद नहीं काटती, लेकिन मनुष्य आज आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ें और अपनी डोर दोनों काटता जा रहा है।
काश वो समझ पाता कि पेड़ तभी तक आजादी से मिट्टी में खड़ा है जबतक वो अपनी जड़ों से जुड़ा है और पतंग भी तभी तक आसमान में उड़ने के लिए आजाद है जबतक वो अपनी डोर से बंधी है।
आज पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण करते हुए जाने अनजाने हम अपनी संस्कृति की जड़ों और परम्पराओं की डोर को काट कर किस दिशा में जा रहे हैं? ये प्रश्न आज कितना प्रासंगिक लग रहा है जब हमारे समाज में महज तारीखघ् बदलने की एक प्रक्रिया को नववर्ष के रूप में मनाने की होड़ लगी हो।
जब हमारे संस्कृति में हर शुभ कार्य का आरम्भ मन्दिर या फिर घर में ही ईश्वर की उपासना एवं माता पिता के आशीर्वाद से करने का संस्कार हो,उस समाज में कथित नववर्ष माता पिता को घर में छोड़, होटलों में शराब के नशे में डूब कर मनाने की परम्परा चल निकली हो।
जहाँ की संस्कृति में एक साधारण दिन की शुरुआत भी ब्रह्ममुहूर्त में सूर्योदय के दर्शन और सूर्य नमस्कार के साथ करने की परंपरा हो वहाँ का समाज कथित नए साल के पहले सूर्योदय के स्वागत के बजाय जाते साल के डूबते सूरज को बिदाई देने में डूबना पसंद कर रहा हो।
यह तो आधुनिक विज्ञान भी सिद्ध कर चुका है कि पृथ्वी जब अपनी धुरी पर घूमती है तो यह समय 24 घंटे का होता है जिससे दिन और रात होते हैं, एक नए दिन का उदय होता है और तारीखघ् बदलती है। जबकि पृथ्वी जब सूर्य का एक चक्र पूर्ण कर लेती है तो यह समय 365 दिन का होता है और इस काल खण्ड को हम एक वर्ष कहते हैं। यानी नव वर्ष का आगमन वैज्ञानिक तौर पर पृथ्वी की सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण कर नई परिक्रमा के आरंभ के साथ होता है।
वो परिक्रमा जिसमें घ्तुओं का एक चक्र भी पूर्ण होता है।
सम्पूर्ण भारत में नववर्ष इसी चक्र के पूर्ण होने पर विभिन्न नामों से मनाया जाता है।

Read More »