Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 230)

Yearly Archives: 2018

पीएसी जवान को दी सम्मान सहित विदाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कस्बा पुरदिल नगर में तैनात पीएसी जवान की कल शाम गोली लगने से हुई मौत के बाद आज उसे पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई।
पुलिस लाइन में पीएसी के एचसीपी रामकिशोर तिवारी का शव पोस्टमार्टम के बाद श्रद्धांजलि हेतु ले जाया गया जहां पर पूरे सिपाही सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई तथा पुलिस कप्तान घुले सुशील चन्द्रभान सहित जिले के अन्य तमाम पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीद के शव को पूरे सम्मान सहित उनके पैतृक गांव के लिये रवाना किया गया।

Read More »

व्यापारियों की समस्याओं को ससमय निस्तारित करें अन्यथा होगी कार्यवाही-डीएम

पार्को के सौंदर्यीकरण में धीमी गति से कार्य होने को भी लिया गंभीरता से
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बन्धु बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त के बैठक में अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्हे फोन पर निर्देश दिये कि रैना नाले से तत्काल सिल्ट हटवाने की व्यवस्था करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यापार बन्धुओं की एक-एक करके समस्या सुनी और उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दियें। उन्होने निर्देश दियें कि किसी भी दशा में व्यापारियों को कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिएं और विभिन्न विभागों से होने वाले कामों को ससमय निस्तारित कर दिया जाए अन्यथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

Read More »

जनता ने अधिकारी को दौडाया, अधिकारी ने दी थाना में तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद नगर में सोमवार सायं सात बजे के करीब एक अधिकारी ने एटा तिराह पर निरीक्षण किया। जिस पर जनता ने सुविधा शुल्क मांगने को लेकर दौडा दिया। जिस पर अधिकारी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस सम्बन्ध में अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।
सोमवार सायं मैनपुरी तिराहा स्थिति रिज काॅॅटेज होटल पर खाद्य विभाग में तैनात अधिकारी रविभान सिह पहुॅचे। जहाॅ पर अधिकारी ने होटल स्वामी से रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा। थोडी ही देर में आस -पास के लोग भी एकत्रित हो गयी। जिस पर जनता आक्रोशित हो गयी। यहाॅ तक कि अधिकारी को दौडाया। अधिकारी ने किसी प्रकार से अपनी जान भागकर बचाई। इस सम्बन्ध मंे सुरक्षा अधिकारी ने थाना में राजीव गुप्ता, रिजवान, जावेद, रफत, शरीफ सहित 10-15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षण रिपोर्ट व सरकारी कार्य में बाधा डालना शामिल है। इस सम्बन्ध में राजीव गुप्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली जब हम मौके पर पहुॅचे तो अधिकारी ने 20 हजार रूपये की माॅग करने लगे। जब कि जनता ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। यह सभी आरोप झूठे है। वही थाना प्रभारी प्रशासन जनवेद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आ गयी है। जाॅच की जा रही है। जाॅच में जो भी दोषी पाया जायेगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कई लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कई लोगो को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। वही दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के उ0नि0 राजीव कुमार द्वारा विगत रात्रि मे चैकिंग के दौरान चिन्ताहरण स्कूल 30 फुटा रोड से देवी सिंह पुत्र तुज सिंह को 250 गा्राम माद्यक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार करने के बाद एनडीपीएस की धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा। वही थाना शिकोहाबाद के उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा बठेश्वर रोड से दिलीप पुत्र जयपाल निवासी निजामपुर गढुमा निवासी को 12 बोर का तमंचा सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ भी अभियो दर्ज कर जेल भेजा गया। नगला खगर पुलिस ने नगला ताल निवासी विनीत यादव पुत्र यदवीरसिंह को उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा 20 पौआ देशी शराब सहित दबोच लिया। वही थाना खैगरढ़ ने नगला दिलशाद निवासी नाहरसिंह पुत्र सुरेश को वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया, रसूलपुर पुलिस ने भी पुराना रसूलपुर निवासी मुकीम पुत्र हबीब को न्यायालय द्वारा बारंट जारी होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Read More »

ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं-रामखिलाडी वाल्मीकि

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ सम्वद्ध राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद् लखनऊ के जिलाध्यक्ष राजू बाल्मीकि की अध्यक्षता में आज एक वार्ता का आयोजन नगर के एक होटल में किया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रामखिलाडी बाल्मीक रहे। जिन्होने कहा कि गा्रम पंचायतो में कर्मचारियों का दिन प्रति दिन शोषण हो रहा है। जिला पंचायत राज विभाग ग्रमीणों में सफाई कर्मचारियों की समस्यें दिन प्रति दिन बढ़ रही है।

Read More »

परिजन सोते रहे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर नगदी सोने-चाॅदी के उडाये आभूषण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के हनुमान गंज स्थित चौबे जी के बाग में चोरो ने ताला चटकाने के बाद घर में प्रवेश करते हुए लाखों की नगदी सोने-चाॅदी के आभूषण ले गये। ग्रहस्वामी परिजनों के साथ सोते रहे। सुबह जागने पर पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
थाना उत्तर क्षेत्र के हनुमान गंज स्थित चौबे जी का बाग निवासी राकेश बसंल अपने परिजनों के साथ रात्रि में अपने घर मे सो रहे थे। अर्धरात्रि के बाद अज्ञात चोरो ने दरबाजे का ताला तोड कर घर में प्रवेश कर गये। परिजन गहरी नीद में सोये हुए थे। चोरो ने अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखी लाखों की नगदी , सोने-चाॅदी के आभूषण ले गये। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जागने पर हो सकी। घर का सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड गये। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए परिजनों से तहरीर लेने के बाद घटना की छानवीन शुरू कर दी।

 

Read More »

चैयरमैन बाॅल चाचा के जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

जायन्ट्स इंटर नेशनल ग्रुप की चारों शाखाओं के लोगो ने लिया हिस्सा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्स इंटरनेशनल ग्रुप के बाॅल चैयरमैन नाना जी के जन्म दिवस के मौके पर एक भव्य सामूहिक रक्तदान शिविर कैम्प जिला अस्पताल में लगाया गया। जिसमें दर्जनों लोगो द्वारा रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान चारों शाखाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंगलवार की सुबह से ही दर्जनों की संख्या में महिला – पुरूष ब्लड बैक की ओर जाते लोगो को दिखायी दिये। जहां देखा गया कि जायन्ट्स इंटर नेशनल गु्रप द्वारा अपनी चारो शाखाओं के लोगो के साथ एक भव्य सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

Read More »

सड़क हादसों में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के किशन नगर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र बाइक द्वारा बाजार की ओर आ रहा था। उसी दौरान जलेसर रोड पर बाइक अनियन्त्रित होकर पलट गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्तपाल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना नारखी के गांव सलीम हुसैनपुर निवासी 30 वर्षीय रिक्की पुत्र दलवीर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

छत से गिरकर दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर बालक सहित दो लोग छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी राजकुमार का 12 वर्षीय पुत्र अंशु छत पर खेल रहा था। उसी दौरान अचानक छत से गिरकर घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी गी्रशबाबू की 23 वर्षीय पुत्र कु0 वविता भी छत से उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गयी। जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनो लोगो का उपचार किया गया।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जीआरपी टूण्डला क्षेत्र चुल्हावली गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना जीआरपी टूण्डला क्षेत्र चुल्हावली निवासी 75 वर्षीय रामगोपाल पुत्र स्व0 पन्नालाल आज सुबह रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर शौच क्रिया के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »