Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2018 » February » 11 (page 2)

Daily Archives: 11th February 2018

संदिग्ध हालत में युवक के हाथ में लगी गोली

पडोसी पर रूपये के लेने-देने को लेकर गोली मारने का लगाया आरोप
पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड ओमनगर शीतल कालौनी में घर पर बैठे एक युवक को संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। घायल ने पडोस के ही तीन लोगो के खिलाफ गोली मारने की बात कही। पुलिस ने कहा कि मामला संदिग्ध है। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड ओमनगर शीतल कालौनी निवासी 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह विगत रात्रि में अपने परिजनों के साथ कमरे में बैठा टीवी देख रहा था। उसी दौरान अचानक गोली उसके हाथ में आकर लग गयी। जिससे वह लहु-लुहान होकर घायल हो गया।

Read More »

समुदाय विशेष युवक ने महिला को चाकू मार कर किया घायल

पुलिस ने कहा कि घटना की नही है जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला बलू में विगत रात्रि समुदाय विशेष के शादी समारोह में पहुचे एक बालक को कुछ लोगो ने मारपीट कर दी। बचाव में गयी माॅ को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाने में तहरीर दी। घायल महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।

Read More »

महिला को चाकू मार किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र नगला बलू में एक विशेष समुदाय के शादी कार्यक्रम में डीजे पर बच्चे के चले जाने को लेकर हुये विवाद में महिला क¨ चाकू मार घायल कर दिया गया। जिसे मेडीकल क¨ जिला अस्पताल लाया गया। थाना नारखी क्षेत्रनगला बलू निवासी 40 वर्षीय मीना देवी का बच्चा पड़¨स में विशेष समुदाय के कार्यक्रम में डीजे पर डांस करने चला गया। जिस पर उन लोगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। जिसकी शिकायत को उसकी मां वहां गयी, आरोप है कि उसे भी चाकू आदि मार घायल कर दिया। महिला का देर रात जिला अस्पताल में मेडीकल कराया गया।

Read More »

एक पति दो बीवियां-एक ने लगाई आग-गंभीर

पहली पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर निवासी एक व्यक्ति की दो बीबियां हैं जिनमें आपस में किसी बात को लेकर हुये विवाद के चलते एक ने खुद को आग लगा ली। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर निवासी राजू की दो पत्नियां हैं। एक रूबी पहली पत्नी है जिससे आठ वर्ष पूर्व करीब शादी हुयी थी। दूसरी 20 वर्षीय काजल जिससे करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई है। बताया गया है कि दोनों एक साथ ही रहती हैं। आज सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते काजल ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां करीब उसका 80 प्रतिशत झुलसना बताया जा रहा है हालत गंभीर है। यह जानकारी उसके पति राजू ने ही दी।

Read More »

व्यापार मंडल की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी हुयी घोषित

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संजीव उपाध्याय-सबका हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता के दौरान नगर कमेटी की घोषणा महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल ने की। जिसमें 30 सदस्यीय कार्यकारिणी शामिल रही। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, उपाध्यक्षों में महेश चंद्र गुप्ता, अशोक वर्मा, बब्बू पंडित, राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुधीर जैन, मान सिंह राठौर, धीरज वर्मा, कानूनी सलाहकार सौरभ तिवारी, संयुक्त महामंत्री कमलेश वशिष्ठ, वीरेंद्र गर्ग, मंत्री राहुल अग्रवाल, सचिन गोयल, गौरव बंसल, आकाश बंसल, आलोक अग्रवाल, अजय शिवहरे, कुलदीप वाजपेई, मीडिया प्रभारी मोहित गुप्ता, मंत्री संदीप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जैन, मंत्री पप्पन राठौर, संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, विमल यादव, पारूल पोरवाल, रंजीत झा, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, सौरभ अग्रवाल शामिल रहे। वार्ता के दौरान वरिष्ठ प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कमलेश शर्मा, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, महेश चंद्र गुप्ता मामा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।

 

Read More »

समाजिक बुराईयों से दूर लीक से हटकर सम्पन्न सामूहिक विवाह

शादी के पीछे की परम्परा, जिम्मेदारियां व इसके मर्म को जानना और निभाना हैं
फिजूल खर्ची पर रोक व समाज को संदेश देने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम चौतरफा हुआ लोकप्रिय
दिखावा, फिजूल खर्ची से बचाकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराना तथा भाईचारे को बढ़ावा देना, गरीब बेटी-बेटा को सहारा देना सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य
प्रदेश सरकार के समाज के अंतिम छोर पर बैठें वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आसावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का कर रही है काम
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति के परिजन, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, डीएम, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनधिगणों ने शामिल होकर परिणय सूत्र में बंधे नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद व वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई देते हुए मंगल कामना भी की
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। दिलों के रिश्तों में दिखावा नही होना चाहिए, पानी की तरह पैसा शादी में न बहाकर इसके पीछे की परम्परा और इसके मर्म को जानने और निभाने में है। इसके अलावा दिखावा, ढकोसलों आदि कर केवल अपने लिये व अपने परिवार के लिए जो जीवित रहता है उसका जीवन महत्वपूर्ण नही होता बल्कि जीवन में वह होता है जो गरीबों, बेहसहारा के सुख और दुख में शामिल होकर उसको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।

Read More »

सुर सरिता संस्था ने प्लास्टिक की थैली उपयोग न करने की दिलायी शपथ

मुगलसराय, चन्दौली, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार व चन्दौली जनपद के अधिकारियों द्वारा प्रति दिन चलाये जा रहे अभियान पालीथीन का उपयोग न करें उसके जगह कपड़े का झोला या कागज की थैली का इस्तेमाल करें। इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के उद्देश्य से आज रविवार को सुबह 11.00 बजे नगर की सुप्रसिद्ध लोकप्रिय व ललित कलाओं को समर्पित सामाजिक एवम सांस्कृतिक सुर सरिता संस्था के सदस्यों ने गल्ला मण्डी चैराहे से शुरुआत कर पूरे नगर में अभियान चलाकर स्थानीय सम्मानित लोगो व दुकानदारों से सम्पर्क कर शपथ दिलायी कि हम सभी लोग पालीथीन की जगह कपड़े का झोला व कागज की थैली ही इस्तेमाल करेंगे।

Read More »

शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल मिला विधायक से सौंपा पत्र

मुगलसराय, चन्दौली, जन सामना संवाददाता। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय विधायक साधना सिंह से मिलकर अपनी मांगो का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। पत्र के माध्यम से शिक्षा मित्रों ने विधायक के समक्ष विभिन्न मांग की बेसिक शिक्षा परिषद के तहत नियुक्त लगभग 402 शिक्षामित्रों का अगस्त से अब तक 7 माह का मानदेय ना मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्हें अविलम्ब मानदेय दिलाया जाये नियमताबाद के शिक्षा मित्रों का समायोजन अन्य ब्लॉकों में हो जाने के कारण 40 से 50 किलोमीटर रोजाना शिक्षण कार्य हेतु जाना पड़ता है और मानदेय ना मिलने से यह समस्या विकट हो गई है।

Read More »

सामूहिक विवाह में गरीब बेटियों को उपहार भेंट करेगी पीपीएफ

चकिया, चन्दौली, जन सामना संवाददाता। सामाजिक संस्था पूर्वांचल पोस्ट फाउण्डेशन, उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक रविवार की दोपहर स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्वांचल पोस्ट फाउण्डेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी मंगलवार को ब्लाक परिसर चकिया में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में होने वाले 21 जोड़ों को उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग की वस्तुओं को दिये जाने का निर्णय लिया गया।

Read More »

छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इटावा, राहुल तिवारी। जसवंतनगर के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने खुदकुशी तब की जब उसकी दादी घर में नहीं थी। छात्रा के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मलाजनी की रहने वाली तनु(17) इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। शुक्रवार की रात को छात्रा की दादी मालतीदेवी पड़ोस के गांव में पूड़ी बेलने गई थीं। छात्रा तनु घर में अकेली थी। शनिवार की सुबह जब दादी घर पहुंची तो तनु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि तनु का सेंटर चैधरी नत्थू सिंह इंटर कालेज सासरपुर में था। शुक्रवार को वह पेपर देने गई थी और उदास थी। दादी ने बताया कि तनु का पेपर खराब हो गया था, हो सकता है। इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली हो छात्रा के माता पिता और दादा की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक 8 साल का छोटा भाई है, जो फिरोजाबाद में अपनी रिश्तेदारी में रहकर पढ़ता है। यहां घर में दादी शादी समारोह में पूड़ी बेलने का काम करके परिवार का भरण पोषण करती हैं।

Read More »