Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March (page 29)

Monthly Archives: March 2018

कानपुर में होली के दूसरे दिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिल कर खेली होली

अबीर, गुलाल, रंग लगाकर एक दूसरों को दी होली की बधाई शुभकामनाएं
कानपुर नगर, चंदन जायसवाल। कल एक तरफ जहां पूरे देश में होली का त्योहार पूरे देशवासियों ने मनाया वही आज कानपुर में समस्त आला अधिकारियों ने कानपुर के एडीजी बंगले में होली के रंग में रगे नजर आये। जिसमें कानपुर के जिलाधिकारी, एडीजी, आईजी, एसएसपी सहित जिले के सारे एसपी और सीओ वा थाना अध्यक्षों के साथ होली के रंग में झूमते नजर आये सभी ने आपस में मिलकर जमकर होली के त्यौहार का मजा लिया ढोल की थाप पर सभी अधिकारी जमकर नाचे। सभी ने एक- दूसरे के गले लग कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर कानपुर शहर के जिला प्रसाशन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सही मायने में महिलाओं का सशक्तिकरण किया है । आज जितनी जागरुकता युवतियों और महिलाओं में आयी है इतनी पहले कभी नही देखी गई, मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान देकर जहाँ देश मे लिंग अनुपात सही करने में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देने लगा है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का देश रक्षा हेतु सेना में जाने का रूझान भी बढ़ा है। वायुसेना में एक महिला ने फाइटर जेट पाइलेट बन कर इतिहास रचने का काम किया है, ये उद्गार भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह ने अपने कानपुर नगर में प्रथम आगमन पर जिला दक्षिण भाजपा द्वारा आयोजित स्वगात समारोह में व्यक्त किये । प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में रवि सतिजा ने अपनी कविताओं से मौजूद जनता को बांधे रखा। रमा सिंह, लक्ष्मी शुक्ला, ममता यादव, सरोज भदौरिया, शिखा मिश्रा, सुषमा चैहान, आशा तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read More »