Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March » 06

Daily Archives: 6th March 2018

व्यापारियों का नहीं होने देंगे शोषण-बंसल

सिकन्द्राराऊ, हाथरसः जन सामना संवाददाता। कस्बा के जीटी रोड स्थित हुमैरा गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में होली मिलन, शपथ ग्रहण एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम व प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने भारत माता के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया।
समारोह के दौरान व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, प्रदेश मंत्री योगा पंडित, मंचासीन जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, शहर अध्यक्ष पदम अग्रवाल आदि अतिथियों का व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाए दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान कस्बा की कमेटी जिसमें नगराध्यक्ष संजीव महाजन, महामंत्री जितेन्द्र वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष इरफान सैफी, विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार राघव, महामंत्री के.के. यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश पचैरी, उपाध्यक्ष प्रवीन वाष्र्णेय व मनोज पंडित, युवा नगराध्यक्ष विशाल वाष्र्णेय, महामंत्री , विशाल दरगण, उपाध्यक्ष पारस गुप्ता आदि को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जीएसटी अपूर्ण तैयारी के साथ लागू की गई है और केन्द्र सरकार ने अपने वादे के मुताबिक मण्डी समिति को केन्द्र सरकार समाप्त न कर व्यापारियों का शोषण कर रही है जिसे कतई सहन नहीं किया जायेगा और एफडीआई के विरू( व्यापारी समाज लामबंद होकर आन्दोलन करेगा और किसी भी अधिकारी को किसी भी स्तर पर व्यापारी का शोषण नहीं करने दिया जायेगा।

Read More »

सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ किया प्रदर्शन

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ उ प्र उद्योग व्यापार संगठन, सपा व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों और सदस्यों ने बाँसमण्डी चैराहे पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों ने सीरिया में हजारों की तादाद में मासूम बच्चों समेत निर्दोषों के बर्बरतापूर्वक कत्लेआम के खिलाफ हाथों में फूल लेकर मारे गए निर्दोषों को श्रद्धाजंलि अर्पित दी और फांसी के फंदे दिखाकर दोषियों के लिए सजाए मौत की मांग करते हुए सीरिया के पूर्ण व्यापारिक और राजनायिक बहिष्कार की भी मांग की। इंसानियत का कत्ल बंद करो, सीरिया का व्यापारिक बहिष्कार करो, बम बरसाना बंद करो, सीरिया में जुल्म बंद करो के नारों के साथ भारी संख्या में मौजूद हिन्दू, मुस्लिम, सिख धर्म के व्यापारियों और सदस्यों ने कहा कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार द्वारा करवाई जा रही बमबारी से मासूमों का कत्लेआम हो रहा है। अधिकांश निहत्थे मुस्लिम समाज की औरतों और बच्चों के साथ खून की होली खेली जा रही है। जिससे इंसानियत शर्मिंदा हो रही है। यह किसी देश का कानून नहीं है कि निहत्थे और मासूमों पर जुल्म ढाया जाए। सीरिया में विद्रोहियों के खात्मे के नाम पे हो रही बमबारी में बेगुनाह लोगों का कत्लेआम हो रहा है। अंधाधुंध बमबारी में अब तक अनगिनत बच्चे मर चुके हैं तथा हजारों की संख्या में जख्मी है। सीरिया में हो रहे इस कत्लेआम पर तमाम देशों ने चुप्पी साध रखी है, जो अफसोसनाक है। भारत सरकार से मांग की गई कि सीरिया में बेगुनाहों पर की जा रही कार्यवाही को संयुक्त राष्ट्र से वार्ता कर तत्काल बंद कराया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। भारत सरकार से यह भी मांग करी गई की जबतक सीरिया में यह कत्लेआम बंद नहीं होता तब तक दिल्ली स्थित सीरियाई दूतावास को बंद करने के साथ ही भारत सरकार सीरिया का पूर्ण व्यापारिक बहिष्कार करे और सीरिया से आयात निर्यात रोक दे। व्यापारी ऐसे देश से व्यापार करके अपने पेट पालने को लानत समझते हैं जहाँ मासूम निर्दोष बच्चों के कत्लेआम हो रहा हो।

Read More »

‘नवसंवत्सर की वैज्ञानिकता’ विषयक प्रतियोगिता का किया आयोजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मेस्टन रोड स्थित बी एन एस डी शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में भारतीय शिक्षण मण्डल एवं संस्कार भारती कानपुर द्वारा आयोजित नवसंवत्सर महोत्सव के अन्तर्गत ‘नवसंवत्सर की वैज्ञानिकता’ विषयक भाषण प्रतियोगिता का प्रारम्भ मुख्य अतिथि कै. पं. जगतवीर सिंह द्रोण ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को बताया कि भारत अपनी उन्नत प्राचीन परम्पराओं से समृद्ध पुरातन राष्ट्र है। यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि भारतीय काल गणना खगोलीय पिण्डों की गति पर आधारित है तथा खगोलीय पिण्ड विज्ञान पर आधारित है। इस प्रकार हमारी काल गणना पूर्णतः वैज्ञानिक सिद्ध होती है। भारत में मास गणना दो प्रकार से होती है यदि धर्म, सम्प्रदाय, राजनीतिक प्रभावजन्य मानसिकता से ऊपर उठकर देखा जाए तो भारतीय काल गणना वैज्ञानिक स्तर पर भी सत्य सिद्ध होती है।
उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित कार्य व्यवस्था व कालगणना की आवश्यकता को देखते हुए हमारे देश के मन्त्र दृष्टा मनीषियों ने ऋग्वेद में सृष्टि व संवत्सर दिन व रात की गणना करके जो मानक प्रस्तुत किए हैं वे आज भी प्रामाणिक एवं वैज्ञानिक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 कर्नल एस. एन. पाण्डेय ने की वहीं मुख्य अतिथि एवं आगन्तुक महानुभावों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर भारतीय शिक्षण मण्डल की राष्ट्रीय महिला प्रमुख डाॅ0 गीता मिश्र ने किया। ‘नव संवत्सर की वैज्ञानिकता’ विषयक भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ वर्ग (षष्ठ से दशम तक) तथा वरिष्ठ वर्ग (एकादश से स्नातक तक) में आयोजित थी।

Read More »