Wednesday, April 17, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March » 08 (page 2)

Daily Archives: 8th March 2018

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी

चन्दौलीः दीप नारायण यादव। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेशानुसार जनपद के समस्त अधिकारियों को महिलाओं से संवाद कर उनको कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरुक करने तथा उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए निर्देशित किया है जिसके परिपेक्ष्य में 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के द्वारा पुलिस लाइन चन्दौली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पाण्डेय, थाना प्रभारी महिला सुनीता सिंह, थाना प्रभारी चन्दौली तथा जनपद में महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यरत प्रमुख समाजसेवी संगठन जैसे-आशा ज्योति केन्द्र की श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, रेनू तिवारी, छाया शर्मा, जननी फाउन्डेशन की श्रीमती ममता, बाल विकास केन्द्र जनपद चन्दौली की श्रीमती प्रियवंदा सिंह, बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना गुप्ता, महिला समाख्या की श्रीमती रंजना, विधिक सेवा की श्रीमती तारादेवी, जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु तथा दूर-दराज से आयी हुई महिलाओं ने भाग लिया। इस गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को कानूनी नियमों / अधिनियमों के बारे में बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैसे उनको विधिक सहायता मिल सकती है या महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में क्या-क्या संशोधन हुआ है उनको विस्तार से बताया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोष्ठी में मौजूद महिलाओं को उ0 प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे-यू0पी0 100, वीमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा, विकल्प पोर्टल का बारे में विस्तार से बताया गया तथा जागरुक किया गया कि अगर आपको कोई समस्या होती है तो आप इन सुविधाओं का उपयोग कर सकती है।

Read More »

युवकों ने युवती से किया गैंगरेप

औरंगाबाद, बुलन्दशहर। यहां निकटवर्ती ग्राम मूढ़ी बकापुर निवासी सायं को एक नाबालिग युवती अपनी सहेली के घर स्कूल के नोट्स लेने के लिये गयी थी। रास्ते में आवारा किस्म के कुछ युवक घात लगाये बैठे हुये थे। इसी दौरान युवती के युवकों द्वारा विडियो बना ली गयी। उसके साथ युवकों द्वारा गैंगरेप किया गया। इस आश्य की थाने में नामजद रिपोर्ट करके गिरफ्तारी की ग्रामीणांे ने एकत्रित होकर मांग की। पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा और मोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती की हालत गम्भीर देखकर राजकीय चिकित्सालय में ईलाज कराया जा रहा है।

Read More »