Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March » 17

Daily Archives: 17th March 2018

बेटियां करती दो परिवारों को शिक्षित: धनीराम शर्मा

सासनीः हाथरसः जन सामना संवाददाता। यदि बेटी शिक्षित होगी तो देश समृद्धशाली होगा। क्यों कि एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को शिक्षित करते हुए उन परिवारों को संस्कार देती है। एक जमाने में बेटी को पैदा होते ही जिंदा जमीन में गाढ दिया जाता था। मगर दार्शनिकों, बुद्धिजीवियों, और शिक्षित लोगों ने जब नारी शक्ति के बारे में प्रचार प्रसार करते हुए कन्या को जिंदा गाढने पर रोक लगाई और नारी को शिक्षित करने पर जोर दिया। वहीं आज हमारे समाज में कुछ रूढिवादी लोगों द्वारा कन्या को पाप मानते हुए से पैदा भी नहीं होने देते उसे संसार देखने से े से पूर्व ही मार दिया जाता है। यह सबसे बडा पाप और घृणित कार्य हैं इसके लिए हमें तैयार होना होगा और बेटी को बचाते हुए उसे पढाना होगा। तभी हमारा समाज और देश एक शक्तिशाली देश बनेगा। दूसरे देश हमाीर नारीशक्ति को पहचान सकंेंगे। हालांकि आज हमारे देश की नारी स्कूटी से हवाई जहाज चला रही है। और पुरूषों से कंधे से कंधा मिलका हर क्षेत्र में काम कर रही है।
यह विचार विकास खंड सभागार में हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम मे दौरान खंड विकास अधिकारी धनीराम शर्मा ने प्रकट करते हुए नारी शक्ति का परिचय दिया। उन्होंनें दुर्गावती, लक्ष्मीबाई, जैसी नारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर लोगों को बेटी बचाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विकास खंड के सम्मानित प्रतिनिधि, आंगनबाडी कार्यकत्री, एवं उससे जुडे लोगों को तथा बीआरसी समन्वयक शिक्षक, आदि को आमंत्रित किया गया।

Read More »

राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहना होगा-किशनचन्द्र

हाथरसः जन सामना संवाददाता। राष्ट्र चेतना से अभिप्राय परस्पर भाईचारा और एकता है, राष्ट्र चेतना से अभिप्राय हिन्दू समाज की रक्षा से है, राष्ट्र चेतना से अभिप्राय समरसता के साथ रहना है। संघ का कार्य संपूर्ण समाज में समरसता स्थापित करना है। देश के साथ ही संपूर्ण विश्व में समरसता स्थापित करना है। आज पूरे हिन्दू समाज को एक होने की जरूरत है, जब हम समूह में खड़े होते हैं तब एकता की आवश्यकता पड़ती है। जिस तरह से व्यक्ति को खड़ा होने के लिये सभी अंगों का ठीक होना जरूरी है, इसी प्रकार समरसता के लिए सभी का एकत्रीकरण जरूरी है।
यह बात आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आगरा रोड स्थित पाॅलीटेक्निक कालेज मैदान पर आयोजित स्वयं सेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम राष्ट्र चेतना में क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री किशनचन्द्र ने कही। उन्होंने अपने संबोधन से पहले उन्होंने हाथरस की धरती को प्रणाम कर राजा महेन्द्र प्रताप को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जन्मा एक-एक बच्चा देश के सामथ्र्य एवं स्वतन्त्रता के लिये समर्पित है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक रात दिन अपने स्वयं के कार्याे को छोडकर देश के उत्थान के लिये कार्य करते हैं। जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। जो बलवान है उसकी विजय होती है और दुर्बल की पराजय, इसलिए बलवान बनो।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने छूआछूत, भेदभाव को दूर कर सामाजिक समरसता और एकता से जीने का मार्ग दिखाया है। आज विश्व बड़ी आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है। विश्व के लोग जानते हैं कि यह भारत वर्ष है इसे झुकाया नही जा सकता है। भारत की परंपरा कहती है कि हम दिखते अलग-अलग है लेकिन हैं एक ही। एक होने पर अलग-अलग व्यवहार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विविधता के मूल में एकता है और एकता ही विविधता बनी है। उन्होंने कहा कि हमारी आत्मीयता का दायरा जितना बढ़ेगा, उतनी एकता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि भारत में समतायुक्त, शोषणमुक्त समाज बनाना होगा। राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहना होगा। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें हमें जाति में बांटकर तोडना चाहती है ऐसी ताकतों को हमेें सफल नहीं होने देना है। भारत को सांस्कारिक राष्ट्र बनाने के लिये ही संघ खडा हुआ है। संघ को दबाने के लिये तरह-तरह के षडयंत्र समय-समय पर होते रहे हैं लेकिन राष्ट्रहित में अपने विचारों के साथ सभी षडयंत्रों को ध्वस्त करते हुए आज विश्व के सबसे बडे संगठन के रूप में संघ खडा हुआ है। हम सभी भारत माता के पुत्र हैं और भारत माता की रक्षा के लिए पूरे समाज को खड़ा होना पड़ेगा। भारत हमारी मातृभूमि है। इसलिये ही सनातन हिन्दू संस्कृति को भारतीय संस्कृति कहते हैं।

Read More »

सगे चाचा ने भतीजी की गला दबाकर हत्या

पत्नी के मायके से न आने का था सदमा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला सिंधी के गांव घुरकुआ में एक बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि उसकी के सगे चाचा ने बच्ची की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल भी किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही भी की गयी। बताते चले कि विगत दिन थाना नगला सिंघी के गांव घुरकुआ निवासी पांच वर्षीय कु0 अंजली का शव पुलिस ने एक गड्डे से बरामद किया था। बच्ची को रात्रि में किसी ने हत्या कर शव को गड्डे में डाल दिया था। घटना का खुलाशा करते हुए आज एसपी सिटी राजेश कुमार सीओ सिटी अनुराग द्वारा बताया कि अजली की हत्या उसी के सगे चाचा अनिल कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र नोरंगीलाल द्वारा की गयी थी।

Read More »

आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। अभियुक्तों का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया। थाना दक्षिण पुलिस ने हिमायूपुर निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र यादराम, 42 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र संजय सिंह, 28 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय राजेश पुत्र विधियाराम ओम अस्पताल निवासी मनोज कुमार पुत्र नन्द कुमार को आपसी मारपीट करने के आरोप में दबोच लिया। जिनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। जिनका जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया। वही दूसरी घटना में थाना नारखी के गांव लौकीगढ़ी निवासी 65 वर्षीय महीपाल पुत्र बटेश्वरी को भी शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। वही दक्षिण पुलिस ने फुलवारी निवासी 20 वर्षीय प्रशान्त कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र को भी वारंट जारी होने पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया।

Read More »

सीओ शिकोहाबाद के ड्राइवर ने गरीब को खून देकर बचायी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में भर्ती एक गरीब को सीओ शिकोहाबाद के चालक ने ब्लड देकर जान बचाने का काम किया। इस सराहनीय कार्य से जिला अस्पताल के लोगो ने बधाई भी दी। बताते चले कि आज दोपहर जिला अस्पताल के वार्ड नम्बर चार में भर्ती मरीज रामगढ़ के बडा मिर्जा का नगला निवासी 20 वर्षीय विष्नू पुत्र स्व0 नाथुराम ब्लड कम होने से परेशन जिन्दगी मौत से जूझ रहा था। अस्पताल के ब्लड बैक में बैठी महिला काउन्सलर आरती जैन के प्रयास से शिकोहाबाद सीओ संजय कुमार रेडी के चालक बब्लू सिंह गुंर्जर को फोन कर ब्लड देने के लिए आग्रय किया। बब्लू ने गरीब व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपना ओ निगेटिव ब्लड दान कर उसका बचाने का प्रयास किया। इस मौके पर ब्लडबैक के इंचार्ज डा0 नवीन जैन व उसके सहयोगी चिकित्सको ने बब्लू के सराहनी कार्य की प्रसन्ना करते हुए कहा कि किसी को ब्लड देकर उसकी जान बचाना सराहनी कार्य है। बब्लू ने बताया कि वह आज आगरा के फतेहाबाद में किसी रिस्तेदार की मिट्टी में जाने वाले थे शव वही रखा है। उससे पूर्व वह गरीब की जान बचाने के लिए आये उसके बाद आगरा को निकल गये।

Read More »

नगर निगम द्वारा चलाये गये अतिक्रमण अभियान का व्यापारियों ने किया विरोध

बाजार बन्द कराकर किया धरना प्रर्दशन दिया ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा विगत दिन चलाये गये अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापार मण्डल के लोगो के साथ पार्षदों द्वारा विरोध प्रर्दशन किया गया। आज सुबह भी गाॅधी पार्क पर पहुच कर बाजार बन्द कराते हुए धरना प्रर्दशन किया। नगर विधायक ,मेयर के पहुचने के बाद अश्वासन देते हुए धरने का समाप्त किया गया। वही व्यापारियों ने दस सूत्री माॅगो को लेकर एक ज्ञापन भी दिया। बताते चले कि शुक्रवार की देर शाम नगर निगम के आलाधिकारियों द्वारा सुभाष तिराहा से लेकर गाॅधी पार्क तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई लोगो के टीन सेटों के साथ फडों को भी हटाया गया। जैसे ही अभियान की जानकारी व्यापार मण्डल के लोगो को हुई उसी समय रविन्द्रलाल तिवारी व्यापारी नेता के साथ पार्षद देशदीपक यादव व्यापारियों को लेकर विरोध करने लगे।

Read More »

पानी की समस्या को लेकर इन्द्रा नगर के लोगों ने रोड किया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जलेसर रोड स्थित इन्द्रानगर के वासिन्दों ने विगत काफी दिनों से पानी ने आने को लेकर रोड को बर्तन रखकर जाम कर दिया। काफी देर जाम लगने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवा दिया। शनिवार की दोपहर जलेसर रोड पर अचानक दर्जनों लोग अपने -अपने घरों से चार पहिया हाथों में पानी भरने के बर्तन लेकर पहुच गये। जहां बर्तनों को सड़क पर रखने के बाद नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया, लोगो की भी काफी भीड लग गयी। जाम की जानकारी होते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुच गया। पुलिस ने आक्रोशित लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवाते हुए नगर निगम जाकर समस्या से अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। आक्रोशित इन्द्रानगर के वासिन्दों का कहना था कि विगत काफी समय से क्षेत्र में नगर निगम का पानी नही आ रहा है। समर से मौल लेकर पानी पी रहे है। क्षेत्र में जलनिगम की टीम टैक्स लेने के लिए आती है। शिकायत करने पर उनकी सुनी नही जाती है।

Read More »

नूतन नववर्ष की पूर्व संध्या पर हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के तुलसी पैलेस में नूतन नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के साथ बाहर के कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं के मन को मोह लिया। शहर के तुलसी पैलेस में शहरी ग्रामीण वैलफेयर सोसायटी के तत्वधान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सत्यदेव सिंह आजाद, निर्मल सक्सैना, सुबोध सुलभ, सुश्री सोनम सेठ आदि कवियों द्वारा अपने हास्य व्यंगो को प्रस्तुत किया। हस्य व्यंगो को सुनकर हर कोई प्रफुल्लत हो रहा था।

Read More »

आपदा प्रबंधन टीम ने किया मंदिरों का निरीक्षण

नवरात्र को लेकर आपदा प्रबंधन टीम ने किया मंदिरों का निरीक्षण
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। नवरात्रि के आते ही जिला प्रशासन ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए। मंदिरों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आज जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कानपुर द्वारा एडीएम वित्त के निदेश पर आपदा प्रबंधन टीम लखन शुक्ला के नेतृत्व में तपेश्वरी माता मंदिर, वैभव लक्ष्मी मंदिर, बुद्धा देवी मंदिर, काली माता मंदिर, बारह देवी मंदिर में नवरात्री पर्व को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया। लखन शुक्ला ने बताया कि महिला एवं पुरुष के आने जाने का रास्ता अलग अलग होना चाहिए।

Read More »

लोक कल्याण मेले के माध्मय से सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा: सांसद

डीएम कार्यालय प्रागढ़ से सांसद व डीएम ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने सरकार की उपलब्धियों का सजीव प्रसारण करने वाली एलईडी वैन को हरी झंडी दिखा किया रवाना
समस्त ईओ, खण्ड विकास अधिकारी, डीपीआरओ तीन दिन तक जनपद को अभियान चलाकर साफ सुथरा स्वच्छ बनाये: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट प्रागढ़ से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एमएलसी अरूण पाठक ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल का 19 मार्च को एक वर्ष सफल पूर्ण होने पर जनपद में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन पहुंचाये जाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं को जन-जन को पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आयी दो एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रसूलाबाद, सरवनखेड़ा, भोगनीपुर, सिकन्दरा, डेरापुर, मैथा, अमरौधा, मलासा, शिवली, रनियां, अकबरपुर आदि दूर दराज के क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

Read More »