Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March » 24 (page 2)

Daily Archives: 24th March 2018

भाऊपुर पनकी के मध्य गेट नं0 85-सी का मरम्मत के कारण रहेगा बन्द

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कि0मी0 1038/13-15 भाऊपुर पनकी के मध्य गेट नं0 85-सी का मरम्मत कार्य होने के कारण 25 व 26 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 20 बजे तक बन्द रहेगा। वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था गेट नं0 86-बी तथा 88 सी रहेगी। यह जानकारी सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने दी है।

Read More »

अनिल जैन राज्यसभा सदस्य के प्रथम कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। डॉक्टर अनिल जैन राज्यसभा सदस्य के प्रथम कानपुर आगमन पर उनका पंडित उपवन पर भव्य स्वागत किया गया। उनको प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित भी किया गया। डॉ अनिल ने अपने स्वागत में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश के पिछले 15 वर्षों के सरकार के रिकॉर्डों को तोड़ेगी और हर धर्म क्षेत्र भाषा-भाषी के लोगों तक उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएगी आज कानून व्यवस्था पहले से बहुत बेहतर है। भ्रष्टाचार समाप्त है गुंडे उत्तर प्रदेश छोड़कर के जा रहे हैं। कानपुर में भी अद्वितीय विकास कानपुर के लोगों को देखने को मिलेगा।प्रत्येक स्थिति पर कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा पार्टी करेगी। उनके स्वागत में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष बीजेपी सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, दीपक सिंह, सुनील बजाज, कमल तिवारी, रघुनंदन भदौरिया, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, किरण तिवारी, नम्रता अवस्थी, सुमित तिवारी, राजू सोनकर, अजीत छाबड़ा, ज्ञान मिश्रा, प्रकाश पाल, संजीव जैन आदि थे।

Read More »