Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » April (page 9)

Monthly Archives: April 2018

पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा हो रही मूल्यवृद्वि को लेकर अधिवक्ताओं जताया विरोध

⇒बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला मुख्यालय पर बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों पैट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्वि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
बार एसोसियेशन अध्यक्ष शंकरलाल निषाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पैट्रोलियम पदार्थो में दिनो दिन हो रही वृद्वि को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पैट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे। भारत सरकार द्वारा पैट्रोलियम पदार्थो में प्रतिदिन वृद्वि करके देश की जनता का उत्पीड़न कर रही है। भारत एक मात्र ऐसा देश है कि जिसमें आसपास के छोटे-छोटे देशों से भी दो गुना मूल्य पर पैट्रोल व डीजल बेचा जा रहा है। पैट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्वि के कारण ट्रांसपोर्टेशन महंगा होता जा रहा है जिससे रोजमर्रा की वस्तुऐं मंहगी हो रही है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा किराये में बढ़ोत्तरी हो रही है। देश की जनता पर चारों ओर से मंहगाई की मार पड़ रही है। इतना ही नहीं डीजल मंहगा होने से खेती की लागत भी मंहगी होती जा रही है। जिससे किसान भी परेशान है। केन्द्र व प्रदेश सरकारें भारी भरकम कर लगाकर देश को लूटने का काम कर रही है। पैट्रोलियम कम्पनियों का मुनाफा दिन दूना रात चैगुना होता जा रहा है। बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने पैट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा वृद्वि रोकने के लिए राष्ट्रपति के नाम एडीएम उदय सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है।

Read More »

सम्मान मिलने से निखरती है मेधावियों की प्रतिभा

⇒किड्स काॅर्नर हैप्प्पी स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
⇒प्ले वे से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। शनिवार को किड्स काॅर्नर हैप्पी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्ले वे से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक चरन सरन भटनागर और मेजर केसी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। बच्चों को यदि प्रारंभ से ही अच्छी शिक्षा प्रदान कराई जाए तो आगे चलकर उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पडता। विद्यालय प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा खेलकूद भी आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। मन यदि स्वस्थ होगा तो बच्चे की दिमागी शक्ति भी तेज होगी। विद्यालय में आने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान प्ले वे से लेकर कक्षा 12 तक उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग श्रीवास्तव और अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Read More »

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, कई घायल

रोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के आगरा रोड स्थित राधे-राधे ढ़ाबा के समीप सड़क पार करते समय रात्रि में टैम्पों के रौदने से सविता नगर निवासी 45 वर्षीय श्याम सैनी पुत्र नवरत्न सिंह की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि श्याम सैनी ढ़ाबा पर कार्य करता था। रात्रि में ट्रक को साइड में लगवाने के लिए सड़क के किनारे खडा था। उसी दौरान तेजगति से आ रहे एक टैम्पों चालक ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र के कठफोरी के समीप घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थाना रसूलपुर क्षेत्र के बरगदपुर निवासी 50 वर्षीय जगदीश पुत्र शिवप्रसाद को एक डीसीएम चालक ने रांैद दिया। जिससे उसकी भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि जगदीश शुक्रवार की रात्रि में इटावा किसी शादी समारोह में गया हुआ था। जहां से वापस आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। तीसरी घटना में थाना जसराना क्षेत्र के शिकोहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। मौके लोगो का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 की सहायता से उसका शिकोहाबाद स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए 108 एम्बुलेन्स की सहायता से होमगार्ड रामप्रकाश जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखा गया। अन्य सड़़क हादसों में थाना नारखी क्षेत्र के असन के समीप सवारियों से भरा एक टैम्पों असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें सवार थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सुन्दरपुर निवासी नीतू पुत्री मुकेश, रूबी पत्नी मोहन सिंह, 28 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र महावीर सिंह, 20 वर्षीय सुधीर पुत्र भीकम सिंह, 18 वर्षीय शिलेश पुत्र मुकेश कुमार आदि लोग घायल हो गये। घायलों ने बताया कि वह टैम्पों में सवार होकर जलेसर वाले बाबा की पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे। अचानक टैम्पो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे उक्त सभी लोग घायल हो गये। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के समीप बाइक सवार तीन लोगों को सामने से आ रही अन्य बाइक ने टक्कर मार दी।

Read More »

ब्रहमपुत्र मेल में मंगलामुखियों का आतंक, यात्रियों को लूटा

फिरोजाबाद/टूंडलाः जन सामना संवाददाता। शनिवार तड़के आधा दर्जन मंगलामुखियों ने दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 14056 बृह्म्पुत्र मेल के जनरल कोच में जमकर लूटपाट की। विरोध पर यात्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। लूटपाट के बाद सभी चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भाग गए। लुटे यात्रियों ने टूंडला स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बिना मुकदमा दर्ज कराए ही यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
शुक्रवार रात्रि करीब पौने बारह बजे 14056 बृह्म्पुत्र मेल दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़ (बिहार) के लिए रवाना हुई थी। रात्रि करीब दो बजे ट्रेन अलीगढ़ पहुंची, तभी गार्ड के समीप लगे जनरल कोच में आधा दर्जन से अधिक मंगलामुखी प्रवेश कर गए। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन से निकलते ही उन्होंने यात्रियों से रुपये मांगना शुरु कर दिया। यात्रियों के विरोध पर मंगलामुखियों ने टे्रन को चेन पुलिंग कर दाउदखां रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। यहां ट्रेन करीब 12 मिनट खड़ी रही। ट्रेन के चलते ही वह अपने असली रंग में आ गए और यात्रियों से मारपीट करते हुए लूटपाट शुरु कर दी। करीब एक दर्जन यात्रियों से आभूषण व नकदी लूट ली। लूटपाट व मारपीट होते देख यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। अपने आप को घिरता देख सभी बदमाश हाथरस व पोरा रेलवे स्टेशनों के बीच चेन पुलिंग भाग गए। गार्ड ने तत्काल नियंत्रण कक्ष को घटना से अवगत कराया। ट्रेन के सुबह करीब चार बजे टूंडला स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा होते देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे के चलते टे्रन करीब बीस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। यात्री मुकदमा बिहार में दर्ज कराने की बात कहते हुए बिना मुकदमा दर्ज कराए ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। करीब डेढ़ माह पूर्व भी मंगलामुखियों ने कौरारा व भदान के बीच एक ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की थी।

Read More »

नशीला स्प्रे छिड़क कर घर में लाखों की चोरी

⇒सीढ़ी लगा कर छत के रास्ते घर में घुसे चोर
⇒सुबह देर तक सोता रहा परिवार
⇒जीवन भर की कमाई पर हाथ किया साफ
⇒वर्ष 2006 बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता से नवाजा जा चुका है पीड़ित
कानपुरः अर्पण कश्यप। दक्षिण में इन दिनों चोरी, छिनैती, लूट जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है और इन घटनाओं से लोग दहशत में हैं। खास बात यह सामने आ रही है कि हाई टेक होते चोरों ने भी नयी तकनीक से चोरी करने का तरीका अपनाया है। पकडे जाने के डर से सोते हुये लोगों पर नशीला स्प्रे छिड़क कर चोरी करना शुरू किया है। इससे एक ओर जहां परिवार के लोग नशे में सोते रहते हैं तो दूसरी चोर इत्मनान से हाथ साफ कर लेते हैं।
ताजा मामला बर्रा के आई सेक्टर निवासी शैलेन्द्र त्रिपाठी के घर का है जहॉ शैलेन्द्र अपने पत्नी साधना व बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहे थे उसी दौरान दूसरे कमरे में छोटा भाई शैलेश अपने परिवार सहित सो रहा था। शैलेन्द्र के मुताबिक रात दो बजे कुछ खटपट की आवाज आयी पर दो दिन से बिल्ली परेशान कर रही थी उसी के धोखे में लापरवाही बरती जिससे चोर ने बाहर से सीढ़ी लगा कर छत पर चढ़ कर कमरे में उतरा और किचन में रखी अलमारी में दोनों परिवारों के रखे जेवर जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये व पचास हजार नगद व बच्चों का गुल्लक चोरी कर ले गये। इसके बाद उसी तरह सीढी से सड़क पर उतर कर सीढी वहीं फेंक कर भाग निकला। ये सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गयी।

Read More »

लोक कल्याण मेला लाभार्थी सम्मेलन में दिखी स्वच्छ भारत की झलक

खंड विकास कार्यालय में आयोजित किया गया मेले का आयोजन
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, दी गई जानकारी
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। शनिवार को खंड विकास कार्यालय में लोक कल्याण मेला लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बीडीओ डाॅ. नीरज गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। इसकी जानकारी के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इनके लिए लाभार्थी को 12 हजार रूपए दो किस्तों में दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन की जानकारी के लिए भी कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीडीओ ने समूह संचालन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मेले में स्वच्छ भारत मिशन, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, मछली पालन, समूह अवधारणा प्रशिक्षण शिविर के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

Read More »

तारों से निकली चिंगारी, फसल जलकर हुई राख

दो अलग-अलग स्थानों पर लगी खडी फसल में आग
नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर गेहूं की खडी फसल में आग लग गई। इसमें करीब नौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीडित ने 11 हजार की लाइन से चिंगारी निकलनेे पर आग लगने का कारण बताया है। घटना को लेकर पीडित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला बल्लू निवासी नेपाल सिंह के पास कुल साढे आठ बीघा खेत है। इसमें उन्होंने गेहूं की फसल की है। शनिवार सुबह उनके खेत के ऊपर से जा रहे 111 हजार के तारों से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीडित का परिवार फसल से ही कमाकर भरण पोषण कर रहा था। पीडित के परिवार में 4 बेटी और एक बेटा है। बेटे पर भी पांच बेटियां और एक बेटा है। फसल जल जाने के कारण परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खडी हो गई है। वहीं थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ही गांव गढी भाऊ निवासी महाराज सिंह यादव पुत्र सूरजपाल यादव के पास 30 बीघा जमीन है। उनके घर में पत्नी रानी देवी और पांच बेटे जिनमें अशोक कुमार, राजेश कुमार, सीकरी, नरसी, देवेन्द्र हैं। सभी अलग-अलग परिवार समेत रहते हैं। पिता के हिस्से की पांच बीघाा जमीन पर खडी फसल में विद्युत तार की चिंगारी से आग लग गई।

Read More »

भक्ति का मार्ग ले जाता है कल्याण की ओरः साध्वी

एटा रोड स्थित मधुवन सिटी में चल रही भागवत कथा
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। नगर के एटा रोड स्थित मधुवन सिटी में चल रही भागवत कथा में व्यास पीठ से अमृत वर्षा हुई। कथा वाचक ने भक्ति की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति का मार्ग ही मनुष्य को कल्याण के मार्ग पर ले जाता है।
कथा के पांचवें दिन कथा वाचक कृष्णप्रिया साध्वी पूजा शर्मा ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच में केवल श्रद्धा और भाव की कमी होती है। जो व्यक्ति श्रद्धा से ईश्वर का भजन करता है, उसका ईश्वर के प्रति लगाव बढ जाता है। कथा वाचक ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए कहा कि भक्त पर जब भी संकट आता है। तब उनकी रक्षा के लिए ईश्वर स्वयं अवतरित होते हैं। ऐसे ही इन्द्र को जब घमंड हो गया और वह स्वयं को भगवान समझने लगे तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की और इन्द्र के अहंकार को दूर किया। उन्होंने कहा कि सत्य का मार्ग व्यक्ति को कल्याण की ओर ले जाता है।

Read More »

संदिग्ध हालत में फांसी लगने से व्यक्ति की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडोरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडोरा निवासी 55 वर्षीय कालीचरन पुत्र नत्थूराम शुक्रवार की सांय अपने घर के कमरे में सो रहा था। शनिवार की सुबह देखा कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ है। जिसको देख परिजनों के होश उड गये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को हड़कंप मच गया, उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

युवाओं को दिया जाएगा प्रतिभा निखारने का मौका और मंच

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर प्रेस क्लब में दीपक कुमार ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए फिल्म आर्टिस्ट अरविंद तिवारी ने बताया कि शहर में रंगमंच का सही प्लेटफार्म ना होने से तमाम कलाकारों की कला संघर्षों में ही दम तोड़ देती है। इस दर्द को फिल्मों व छोटे पर्दे पर पूरी तरह व्यस्त हो चुके कानपुर के अरविंद तिवारी ने भली भाति जाना है। इसरो किला में बीती 15 अप्रैल को कल्याणपुर के इंद्रानगर में रतन ओरबिट शाप नम्बर 14 में एएएफ टीवी अरविंद एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के नाम से ब्रांच डाली है। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद तिवारी ने दी। फिल्म आर्टिस्ट अरविंद तिवारी ने बताया कि उनकी अगली ब्रांच शीघ्र ही कोकोकोला चैराहे व स्वरूप नगर में खुलने जा रही हैं। जहां युवाओं को मौका दिया जाएगा फिल्मी दुनिया में जाने का।

Read More »