Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2018 » May (page 11)

Monthly Archives: May 2018

एसडीएम ने ओवरलोड ट्रक पकड़े

सासनी जन सामना ब्यूरो। एसडीएम अंजुम बी ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से ओवरलोडिंग कर गिट्टी ले जा रहे पांच ट्रौला कब्जे में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। गुरूवार की देर रात अलीगढ दाऊद खां रेलवे लाइन पर डाली जाने वाली गिट्टियां लेकर जलेसर रोड की ओर जा रहे थे। इनपर जब पुलिस की नजर पडी तो ट्रौला ओवरलोड थे। जब पुलिस द्वारा ट्रौला चालकों को को रोका गया तो चालक ट्रौला छोडकर भाग गये। पुलिस ने पांच ट्रौला अपने कब्जे में ले लिए। तथा सूचना एसडीएम अंजुम बी को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम कोतवाली चैराहे पर पहुंच गई। जहां ट्रौला का वजन कराकर उनके खिलाफ जुर्माना करने के आदेश देते हुए चालान करा दिया। पुलिस ने पांच ट्रौला का ओवरलोडिंग के कारण चालान किया है। एसडीए ने बताया कि ट्रौला स्वामी द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद ही कार्रवाई कर छोडा जाएगा।

Read More »

ट्रक की टक्कर से विक्रम दुर्घटनाग्रस्त एक दर्जन घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम गुजेला के पास ट्रक की टक्कर से विक्रम दुर्घटनाग्रस्त हो गया विक्रम सवार करीब 15 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराहन करीब 6ः00 बजे घाटमपुर से सवारियां लादकर हमीरपुर जा रहे विक्रम टेंपो के गुजेला पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय विक्रम में टक्कर मार दी दुर्घटना में विक्रम सवार ग्राम हमीरा मऊ निवासी इंद्रपाल 65 वर्ष, हमीरपुर तेरहवीं में शामिल होने जा रहे जहानाबाद निवासी जुग्गी लाल 90 वर्ष, उनकी बहू सीता 30 वर्ष, पौत्र बृज नंदन प्रसाद 14 वर्ष एवं 12 वर्ष अमित 10 वर्ष अंकित 8 वर्ष लक्ष्मी 6 वर्ष पुत्री कीर्ति 20 वर्ष पत्नी ओम प्रकाश ग्राम मधवापुर जहानाबाद ,जुबैदा 80 वर्ष पत्नी रज्जब अली निवासी कानपुर कोड़ा जहानाबाद निवासी शिवप्रसाद 65 वर्ष उसकी बहू सीता पत्नी राजकुमार रामजानकी 80 वर्ष पत्नी छेदालाल निवासी ग्राम बीबीपुर एवं विक्रम चालक धीरेंद्र सिंह 35 वर्ष पुत्र महावीर निवासी अलियापुर आदि सवारियां घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम चालक धीरेंद्र, जुबेदा, इंद्रपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग निकला ट्रक को सजेती पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

Read More »

कैबिनेट मन्त्री नगर विधायक के अश्वासन पर खत्म हुई भूख हड़ताल

विगत कई दिनों से अपनी माॅगो को लेकर परिवार सहित बैठे थे श्रीराम कालौनी के वासिंन्दे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पिछल कई दिनों से इच्छा मृत्यु को आंदोलन कर रही श्रीराम कालोनी के वांशिदो से मिलने पहुंचे उप्र सरकार कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल व नगर विधायक मनीष ने लोगो की समस्या से निस्तारण के लिए बजट दिलाने का आश्वासन दिया है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को कैबिनेट मंत्री व नगर विधायक ने जूस पिलाकर धरने को समाप्त करा दिया।
केबिनेट मंत्री ने पहले क्षेत्र की जनता की समस्या सुनी। उन्होंने 20 लाख की धनराशि विकास निधि, डेढ़ करोड़ जिला पंचायत तथा 15 लाख जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र के विकास को देने की घोषणा की। तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि जब तक यह क्षेत्र नगर निगम व ग्राम पंचायत में शामिल नहीं होता है, तब तक क्षेत्र की जनता के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सदर तहसील से बनवाए जाएंगे। विद्युत विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र का विद्युतीकरण कराने तथा नगर निगम द्वारा को जल निकासी के लिए दोनों साइड नालों का निर्माण कराकर महादेव नगर नाले से ज्वाइंट कराने के निर्देश दिए। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, एक्सईएन नगर निगम विकास कुरील, जेई अमित कुमार, जिला पंचायत व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

डूबे दो किशोरों के दोपहर मिले शव-परिजनों में चीख पुकार

बीते दिन सुबह कलश विसर्जन करने आये थे एका की गंगा नहर में
गोताखोर कर रहे थे लगातार तलाश-पोस्टमार्टम को भिजवाया जिला अस्पताल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका क्षेत्र झाल गोपालपुर निचली गंगा नहर में बीते दिन सुबह कलश विसर्जन करने आये परिजनों संग शामिल दो किशोर यहां डूब गये थे जिनका सायं अंधेरा होने तक कोई सुराग नहीं लगा, इसके बाद तलाश बंद कर दी गयी थी सुबह फिर से गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी तब दोपहर तक दोनों युवकों के शव बरामद हो गये। जिन्हें पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताते चलें कि थाना एका क्षेत्र के नगला छत्तू निवासी मुन्नालाल के यहां नौ मई से भागवत कथा शुरू हुई, जिसका बुधवार को भंडारा, गुरूवार को कलश विर्सजन था। जिसके लिये परिवारीजन गांव से दो किमी दूर झाल गोपालपुर निची गंगा नहर कानपुर ब्रांच पर पहुंचे। महिलायें-बालिकायें कलश विसर्जन कर रहीं थी, तभी मुन्नालाल के 18 वर्षीय भांजे अभिषेक पुत्र मनोज का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने को मुन्नालाल का 16 वर्षीय पुत्र मनीष ने भी नहर में छलांग लगा दी वह भी डूबने लगा। परिजनों में चीख पुकार मच गयी। जानकारी पर एसडीएम जसराना रिजवान अहमद, सीओ जसराना प्रेमप्रकाश, इंस्पेक्टर एका जगदत्त सिंह पुलिस बल संग पहुंच गये। पूरे दिन गोताखोरों ने तलाश की पर पता नहीं चला। रात अंधेरा होने के कारण तलाश बंद करा दी थी जो कि शुक्रवार को सुबह फिर से शुरू करा दी गयी। दोपहर बाद दोनों युवकों के शव मिल गये। जिन्हें देख परिजन बुरी तरह बिलख उठे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

Read More »

20 मई को धूमधाम से निकाली जायेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला ब्राहमण महासभा द्वारा हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा नगर के रसूलपुर क्षेत्र से 20 मई की संाय राजा दालमील से निकाली जायेगी। जिसमें दर्जनों झाॅकियों के साथ काली अखाडे ऊॅट घोड आकर्षण का केन्द्र रहेगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भगावान परशुराम शोभायात्रा के संयोजन विनय चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष संदीप तिवारी, शोभायात्रा अध्यक्ष प0 मनोज भटेले ने बताया कि हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 20 मई की सांय के समय राजा दालमील रसूलपुर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार गंज चैराहा कोटला रोड होते हुए परशुराम शिविर रामलीला मैदान पर सम्पन्न होगयी। जहां प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन किया जायेगा। जगह -जगह यात्रा का स्वागत किया जायेगा। इस वर्ष महिला जिलाध्यक्ष प0 शीलमणी शर्मा अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल रहेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प0 अवनीश कुमार तैगुरिया, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प0 विशाल दीक्षित अपनी टीम के साथ यात्रा में उपस्थित रहेगे। यात्रा के दौरान इस वार युवा वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। इस पार हनुमान बाबा के 11 तरह के स्वरूप, राधाकृष्ण नृत्य देखने लायक होगा।

Read More »

पुलिस ने किया सुपारी किलर एव अंतर्जनपदीय गैग का पर्दाफाश पांच लोग गिरफ्तार

किसी जैन की हत्या के फिराक में घूम रहे थे अभियुक्त लूट का सामान बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक ने क्राइम ब्राॅच टीम के सहयोग से सुपानी किलर एवं अन्र्तजनपदीय गैंग के पांच सदस्यों को लूट के सामान सहित दबोच लिया। जिनके पास से भारी मात्रा में असलाह चोरी की बाइक व कार भी बरामद की है।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत कई दिनों से जनपद में लूट की घटना की जानकारी मिल रही थी।

Read More »

थाना उत्तर क्षेत्र के शिवनगर में लाखों की चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के शिवनगर में एक मकान में चोरो ने धाबा बोलते हुए लाखों की चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस के साथ जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के शिवनगर निवासी दाऊदयाल गुप्ता के घर में विगत रात्रि में सोते समय अज्ञात चोरो ने दरबाजे का ताला चटकाते हुए घर में प्रवेश कर गये। रात्रि में घटना को अंजाम देने के बाद चोर निकल लिये। घटना की जानकारी सुबह होने पर दाऊदायल के परिजनों को हुई तो क्षेत्र में हडकम्प मच गया। चोर घर मे ंरखी लगभग पांच लाख की नगदीख् सोने-चाॅदी के आभूषणों के साथ -साथ दो मोबाइल घर का सामान चोरी कर ले गये। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में लगभग सात से आठ लाख की चोरी बतायी है। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस के साथ नगर विधायम मनीष असीजा क्षेत्रीय पार्षद विजय शर्मा आदि लोगा भी मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया।

Read More »

महिला को जेठ ने मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव पहाडीपुर में एक महिला को उसके जेठ ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने भाई भतीजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही परिजन यौन उत्पीडन का आरोप भी लगा रहे थे। थाना नारखी के गांव पहाडीपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश्वरी उर्फ राजश्री पत्नी रामअवतार अपनी सास के साथ ससुराल में रहती थी। उसका पति महाराष्ट्र में टमाटर का कारोबार करता है। दो दिन पूर्व जमीनी विवाद होकर उसका भाई भूरी सिंह अपने पुत्र विकास अजय के साथ अपनी माॅ के पास आया। जहां किसी जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी। जिसमें राजेश्वरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद पति के आने पर पीड़ित महिला ने कुछ अजीव बता बतायी, जिसको सुन पति के होश उड़ गये। पति पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। अस्तपाल में भर्ती महिलाय ने जेठ पर यौन उत्पीडन की भी बात कही है। उक्त मामले में थानाध्यक्ष ने बताया मामला मारपीट का है यौन उत्पीडन की बात गलत है।

Read More »

कांग्रेस ने दिया प्रजातंत्र बचाओ धरना

लोकतंत्र को दरकिनार कर गुंडागर्दी के बल पर बनायी भाजपा ने सरकार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के आहवाहन पर कर्नाटका में राज्यपाल द्वारा भारत के लोकतंत्र को दरकिनार कर गुंडागर्दी के बल पर भाजपा की सरकार बनाने पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा प्रजातंत्र बचाओ धरना दिया गया।
जिसमें जोरदार नारेबाजी कर नरेंद्र मोदी सरकार की खिलाफत की गई और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जनता सब जान चुकी है। कांग्रेस दमदार पार्टी के रूप में उभरी थी तो कांग्रेस को न्यौता देना चाहिये था। वहीं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि जनता कांग्रेस की तरफ आशा की निगाहों से देख रही है। भाजपा का झूठ का पुलिंदा ज्यादा नहीं चलेगा। 2019 में जनता इसका जबाव देगी और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनायेंगे। धरने में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग, सतीश चंद्र अग्रवाल, पीके पाराशर, प्रतीक चतुर्वेदी, अजय शर्मा, सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Read More »

माहे रमजान के पहले जुमे को कानपुर की सभी मस्जिदों में रोजदारों की उमड़ी भीड़

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आज माहे रमजान के पहले जुमे को कानपुर की सभी मस्जिदों में रोजदारों की भीड़ उमड़ी और रोजदारों ने रहमत की दुआ मांगी। चिलचिलाती धूप में रोजेदार अल्लाह से रहमत की दुआ मांग रहे थे कि अल्लाह हम सब पर अपनी रहमत की बारिश कर दे मौसम को नर्म कर दे। नानपारा मस्जिद यतीमखाना चौराहे पर रोजदारों ने शहर, सूबे, व मुल्क के अमन के लिये दुआ मांगी। बता दें कि रमजान माह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माह है। इस माह में अल्लाह अपने बन्दों पर रहमत की बारिश करता, पिछले गुनाहों की तौबा इस माह की 5 अति महत्वपूर्ण रातों में कबूल होती है। रमजान माह में रोजे रखने का मतलब यह है कि इंसान जब भूखा प्यासा होता है तो उसे दूसरे की भूख प्यास का एहसास होता है और इंसानियत को समझता है इसका दूसरा मकसद यह है वैज्ञानिकों ने भी स्पष्ट किया है। रमजान माह के रोजे रखकर मुस्लिम समाज के लोग बेशक अपने अल्लाह को याद करते हैं। मगर इससे वह तमाम बीमारियों से भी बच जाते हैं।

Read More »