Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 12)

Monthly Archives: June 2018

परिजन सोते रहे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर नगदी सोने-चाॅदी के उडाये आभूषण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के हनुमान गंज स्थित चौबे जी के बाग में चोरो ने ताला चटकाने के बाद घर में प्रवेश करते हुए लाखों की नगदी सोने-चाॅदी के आभूषण ले गये। ग्रहस्वामी परिजनों के साथ सोते रहे। सुबह जागने पर पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
थाना उत्तर क्षेत्र के हनुमान गंज स्थित चौबे जी का बाग निवासी राकेश बसंल अपने परिजनों के साथ रात्रि में अपने घर मे सो रहे थे। अर्धरात्रि के बाद अज्ञात चोरो ने दरबाजे का ताला तोड कर घर में प्रवेश कर गये। परिजन गहरी नीद में सोये हुए थे। चोरो ने अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखी लाखों की नगदी , सोने-चाॅदी के आभूषण ले गये। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जागने पर हो सकी। घर का सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड गये। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए परिजनों से तहरीर लेने के बाद घटना की छानवीन शुरू कर दी।

 

Read More »

चैयरमैन बाॅल चाचा के जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर

जायन्ट्स इंटर नेशनल ग्रुप की चारों शाखाओं के लोगो ने लिया हिस्सा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्स इंटरनेशनल ग्रुप के बाॅल चैयरमैन नाना जी के जन्म दिवस के मौके पर एक भव्य सामूहिक रक्तदान शिविर कैम्प जिला अस्पताल में लगाया गया। जिसमें दर्जनों लोगो द्वारा रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान चारों शाखाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंगलवार की सुबह से ही दर्जनों की संख्या में महिला – पुरूष ब्लड बैक की ओर जाते लोगो को दिखायी दिये। जहां देखा गया कि जायन्ट्स इंटर नेशनल गु्रप द्वारा अपनी चारो शाखाओं के लोगो के साथ एक भव्य सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

Read More »

सड़क हादसों में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के किशन नगर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र बाइक द्वारा बाजार की ओर आ रहा था। उसी दौरान जलेसर रोड पर बाइक अनियन्त्रित होकर पलट गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्तपाल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना नारखी के गांव सलीम हुसैनपुर निवासी 30 वर्षीय रिक्की पुत्र दलवीर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

छत से गिरकर दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर बालक सहित दो लोग छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी राजकुमार का 12 वर्षीय पुत्र अंशु छत पर खेल रहा था। उसी दौरान अचानक छत से गिरकर घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी गी्रशबाबू की 23 वर्षीय पुत्र कु0 वविता भी छत से उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गयी। जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनो लोगो का उपचार किया गया।

Read More »

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जीआरपी टूण्डला क्षेत्र चुल्हावली गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना जीआरपी टूण्डला क्षेत्र चुल्हावली निवासी 75 वर्षीय रामगोपाल पुत्र स्व0 पन्नालाल आज सुबह रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर शौच क्रिया के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका

शरीर पर मिले चोट के निशान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद भूडा नहर पुल पर एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार ने निशान होने से प्रतीत हो रहा हैं, कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फैंका गया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नहर पुल के समीप लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। लोगो में चर्चा थी कि उसकी किसी ने तेजधार हथियार से हत्या कर शव को नहर में फैक दिया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त नही हो सकी तो शव को पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

बूथ जीतो- चुनाव जीतो के विजयी मंत्र पर काम कर रही भाजपा

लापरवाह बीएलओ की शिकायत एडीएम से
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। विगत 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपाइयों को बूथ जीतो चुनाव जीतो का विजयी मंत्र दिया था। 2014 के उक्त चुनाव में बेहतर बूथ प्रबंधन के कारण भी भाजपा को देश के इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक सफलता के साथ पूर्ण बहुमत मिला था। विपक्ष चारों खाने धड़ाम हो गया। किसी भी दल को विपक्षी दल होने की मान्यता लायक सीटें तक न मिली।

Read More »

प्रशासन की जमीन पर निर्मित सेंट मेरी स्कूल की इमारत पर गिरेगी गाज

इटावा, राहुल तिवारी। जिला प्रशासन की जमीन पर निर्मित सेंट मेरी स्कूल की इमारत पर गिरेगी गाज। रेवेन्यू बोर्ड से मुकदमा हार जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधन लगातार निर्माण कराने में लगा था। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक नगर अंजनी चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल, नगर पालिका की टीम के साथ स्कूल की इमारत गिराने पहुंचे। स्कूल प्रबंधन के निवेदन पर उपजिलाधिकारी सदर ने 24 घंटे के अंदर जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

Read More »

साथी की गोली से पीएसी जवान की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यूपी के हाथरस जिले के कस्बा पुरदिलनगर के मुरली मनोहर मंदिर में पीएसी की 15वीं बटालियन कैंप कर रही है। सोमवार शाम को कानपुर देहात जिले का रहने वाला एचसीपी केवल सिंह अपनी कारबाइन लोड कर रहा था। तभी अचानक गोलियां चल गई। कारबाइन से निकली तीन गोलियां पास ही आराम कर रहे एचसीपी राम किशोर तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी निवासी गांव रिहरी थाना मुर्रा जिला कन्नौज के जा लगीं। एचसीपी केवल सिंह ने तत्काल एचसीपी राम किशोर तिवारी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर एसपी हाथरस सुशील घुले भी पहुंच गए।

Read More »

कार में लगी आग जलकर मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा-अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात जवान की वेगनआर कार डिवाडर से टकराई, टकराने से कार में लगी आग, आग लगने से कार चला रहे। मृतक राहुल, थाना चैबिया क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की घटना। जवान की जिंदा जलकर मौत परिवार के अन्य सदस्यों ने कार से निकलकर बचाई अपनी जान सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर जम्मू में तैनात था।

Read More »