Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June (page 6)

Monthly Archives: June 2018

तकिया कब्रिस्तान में उर्स 30 जून को

सासनी, जन सामना संवाददाता। मोहल्ला कस्साबावन स्थित कब्रिस्तान तकिया बाबा महबूब शाह की दरगाह पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन 30 जून दिन शनिवार को किया जाएगा। जिसमें दूर दराज से आए कब्बाल बाबा की शान में कब्बालियां पेश करेंगे। जुमेरात को यह जानकारी देते हुए मास्टर कल्लू हसन ने बताया कि श्ज्ञनिवार को उर्स के दौरान मीलाद शरीफ के साथ आगाज किया जाएगा। उसक बाद नात-ए-पाक पेश करेंगे। 1 जुलाई को ईशा की नमाज के बाद कब्बालियों का शानदार प्रोग्राम किया जाएगा। जिसमें कब्बाल बाबा की शान में कब्बालियां पेश करेंगे।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द स्थित रेलवे ट्रेक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल चैकी स्थित गांव जरौली खुर्द के समीप रेलवे ट्रेक पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शव की शिनाख्त न होने से युवक का शव पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

 

Read More »

मारपीट कर विवाहिता को किया घायल

महिला के पति ने भाईयों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में विवाहिता को जेठ उसके परिजनों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल के पति ने थाने में तहरीर देने के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।
थाना जसराना के गांव उस्मानपुर निवासी 25 वर्षीय रूबी पत्नी हरेन्द्र अपने घर पर अकेली रहती थी। उसका पति दिल्ली में काम करता था, दो दिन पूर्व उसका पति घर पर आया हुआ था। जहाॅ किसी बात को लेकर रूबी उसके जेठ-जिठानी से कहासुनी के दौरान मारपीट को गयी। मारपीट के दौरान रूबी गम्भीर रूप से घायल होने से अचेत हो गयी। जिसको उसका पति थाने में तहरीर देने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया।

 

Read More »

विवाहिता की संद्विग्ध परिस्थतियों में मौत, परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नया बाॅस में एक महिला की संद्विग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल के लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नया बाॅस निवासी 25 वर्षीय निर्मलादेवी पत्नी महावीर सिंह ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में अपने कमरे में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी, घटना की जानकारी मायका पक्ष के लोगो को आस-पडोस के लोगो द्वारा दी गयी। सूचना पर पहंुचे मायका पक्ष के चाचा टीकाराम पुत्र जगत सिंह निवासी बटेश्वर सिमाई थाना बाह आगरा ने विवाहिता के पति सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

Read More »

केसी मेमोरियल गांव गढी निर्भय में चल रही भागवत कथा

टूंडला, जन सामना संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव गढी निर्भय में चल रही भागवत कथा में भागवत कथा का महातम्य बताया गया। कथा वाचक ने भागवत के श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतरण से मुक्ति पाने का मार्ग सुझाया।
केसी मैमोरियल इंटर काॅलेज में चल रही भागवत कथा के छटवें दिन आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि भागवत कथा सभी पापों को नष्ट करने वाली है। केवल कथा में बैठने से ही कल्याण नहीं होगा बल्कि व्यक्ति को भागवत कथा का अनुश्रवण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। राजा परीक्षत को जब पता लगा कि उनका अंत निश्चित है। तब उन्होंने ईश्वर को याद किया और अपने कल्याण के लिए प्रार्थना करने लगे। तब उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया और जन्म जन्मांतर के बंधन से मुक्त हो गए। उन्होंने कहा कि कुछ समय व्यक्ति को ईश्वर की आराधना के लिए अवश्य निकालना चाहिए। भक्ति के बिना व्यक्ति का कल्याण नहीं हो सकता। इस मौके पर संजीव यादव, सुशील यादव, अवनीश यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

 

Read More »

भाजपा की पोल खोलेगी कांग्रेस

टूंडला, जन सामना संवाददाता। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में पोल-खोल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुई बेतहासा मंहगाई से आम जनमानस परेशान है। डीजल, पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ रही हैं। कांग्रेस सरकार के विरोध में आवाज उठाती है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने ऐतिहासिक कार्य किए थे। इसलिए पूरे देश की जनता आज भी उन्हें याद करती है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य सुबूर अली, सुभाष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, जयकिशन झा, श्याम सुंदर शर्मा, विजयनाथ तिवारी, शिवकुमार निषाद, चोब सिंह आर्य, राजकुमार शर्मा, हेमंत निषाद, प्रदीप निषाद, रजत अग्रवाल, सतीश वशिष्ठ, जगराम वर्मा, संजीव रघुवंशी, भूरी सिंह, पदम सिंह, अख्तर अली, सुनील कुमार जैन, सत्यनारायन राजमल आदि मौजूद रहे।

 

Read More »

किसान विरोधी हैं भाजपा और कांग्रेस-रामवीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुरूवार को बहुजन मजदूर पार्टी की बैठक गांव सिकरारी में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस किसान विरोधी पार्टियां हैं। भाजपा सरकार में किसान और व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। व्यापारियों के उद्योग धंधे चैपट हो गए तो किसानों का दूध पानी से भी सस्ता हो गया। पशु पालन तो महंगा हो रहा है लेकिन दूध सस्ता करने से पशु व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड रहा है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। बैठक में अशोक कुमार, बच्चू सिंह, सुभाषचन्द्र, पुष्पेन्द्र कुमार, हरेन्द्र कुमार, वेदप्रकाश, राजेश कुमार, महेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र, गीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की आसफाबाद इकाई का हुआ गठन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन द्वारा श्री राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आसफाबाद इकाई का गठन किया गया। जिसमें इकाई अध्यक्ष रितिक कुमार, उपाध्यक्ष मनोज राधे, राहुल, महासचिव विष्णु, सचिव अमन, सौरव राठौर, शिवम, कार्यकारिणी सदस्य जनवेद, सोनू को चुना गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच एक गैर राजनैतिक छात्र संगठन है जो कि निरंतर छात्रहित और राष्ट्रहित की बात करता है। महानगर मीडिया प्रभारी अर्पित जैन ने कहा कि मंच का लक्ष्य देश की शिक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। बैठक में महानगर कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार, गौरव, सोहिल राठौर, कुलदीप राठौर, अंशुल, हिमांशु, देवेन्द्र, नीतेश आदि उपस्थित थे।

Read More »

विवाहिता की हुई मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है मामला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता की बीमारी के चलते मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। राजीनामा के लिए दस लाख रुपयों की मांग करने लगे। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। पुलिस उन्हें बचाकर थाने लेकर आई।
द्वारिकापुरी मंडी समिति के पास थाना उत्तर, फिरोजाबाद निवासी चरन सिंह ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री लता उर्फ लाडो उर्फ ओमशांति की शादी करीब एक वर्ष पूर्व थाना टूंडला के गांव मौहम्म्दाबाद निवासी सुनील उर्फ सोनू पुत्र अमित पाल के साथ की थी। शादी के बाद से ही लता बीमारी रहने लगी। जिसका इलाज आगरा में चल रहा था। चिकित्सकों ने उसके दिल का वाल्व बदलने की बात कही थी।

Read More »

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगाया फंदा

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक के मना करने पर भी पत्नी मायके चली गई थी। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Read More »