Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June » 27 (page 3)

Daily Archives: 27th June 2018

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अनिल कूलवाल ने प्रधानमंत्री को दुबारा भेजे पत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिये अब तक की गई कार्यवाही के बारे में जबाव मांगते हुये कहा है कि देश में जनसंख्या इसी तरह विस्फोटक स्थिति से बढ़ती रही तो देश की मूल संस्कृति, मूल विचारधारा, देश के प्रतीक, देश की मूल आबादी विलुप्त प्रायः होकर इतिहास के पन्नों में कहीं सिमट जायेगी। कूलवाल ने पत्र में कहा है कि एक सुनियोजित तरीके से देश के अन्दर और बाहर षडयंत्र चलाया जा रहा है। एक समुदाय विशेष की आबादी तेजी से बढ़ रही है। चार साल में देश में जितने भी विकास हुये हैं, वह बढ़ती जनसंख्या की भेंट चढ़ गये हैं। सरकारी नौकरियों में 2 से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी एवं समस्त सुविधाओं से वंचित करने की मांग कूलवाल ने की है। चाहें वह किसी भी समुदाय, क्षेत्र, भाषा, प्रांत का हो तथा वोट देने के अधिकार से भी वंचित कर दिया जाये और कानून में दंडित करने का भी प्रावधान होना चाहिये।

Read More »

कांग्रसियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव यादव के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित भारत बचाओ अभियान के अन्तर्गत शान्ति पूर्वक आन्दोलन कर रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज कराये जाने के विरोध में बैनीगंज स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में वक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शान्तिपूर्वक आन्दोलन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज की घोर निन्दा की गई। इस घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में मांग की गई कि जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया उन्हें तुरन्त बर्खास्त किया जाये। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन करने वालों में पं. ऋषि कुमार कौशिक, वीरेन्द्र उपाध्याय, राधेश्याम नगाइच, कृपेन्द्र सिंह चैहान, अशोक कुमार गुप्त, संजीव आंधीवाल, प्रदीप तेनगुरिया, प्रमोद शर्मा, विजेन्द्रकान्त पाठक, सुरेशचन्द्र शर्मा, अजय कुमार भारद्वाज एड., श्रीराम यादव, प्रमोद शर्मा, हरीशंकर शर्मा, डा. मुकेश चन्द्रा, रमेशचन्द्र सन्त, सुनील गौड़ रहीस खान आदि थे।

Read More »

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी का हुआ विस्तार

पी.के. चौहान बने हरियाणा के सह प्रदेश प्रभारी
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह मस्त के निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न राज्यों के सह प्रभारी घोषित किये गये हैं और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान नेता प्रमोद कुमार चौहान को भी हरियाणा राज्य का सह प्रभारी घोषित किया गया है।
अलीगढ रोड स्थित अनन्या रेस्टोरेंट में आज आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा के सह प्रभारी प्रमोद कुमार चौहान ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार तथा हरियाणा सरकार किसानों के हित में उनके उत्थान हेतु दिन रात काम कर रही है। भाजपा किसानों की हितैषी ही नहीं बल्कि देश के अन्नदाता को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक योजनायें शुरू कर कई निर्णय लिये हैं।

Read More »

एएमयू में दिलायें दलितों पिछड़ों को आरक्षण-भैयाजी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को शिक्षा एवं नौकरी में आरक्षण नहीं दिये जाने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी ने आज लखनऊ में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उ.प्र. सरकार के अध्यक्ष ब्रजलाल से लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन में कहा गया है कि अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससीएसटी के लोगों को शिक्षा एवं नौकरी में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है जबकि उक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एवं अनुदानित है और 1920 से संचालित है लेकिन अभी तक एससीएसटी के लोगों व पिछडा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है जो कि संवैधानिक नियमों का खुला उल्लंघन है।
ज्ञापन में कहा गया है उक्त विश्वविद्यालय अभी अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय में दर्ज नहीं है। उन्होंने एससीएसटी आयोग अध्यक्ष से मांग की है कि एससीएसटी व अन्य पिछडा वर्ग के लोगों को नियमानुसार आरक्षण दिलवाने हेतु एएमयू प्रशासन को आदेशित करें तथा केन्द्र सरकार को भी लिखें जिससे इन्हें लाभ मिल सके।

Read More »

खन्दारी गढ़ी में पुराने विवाद में घर पर बोला हमला: बबाल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला खंदारी गढी में आज सुबह 2 समुदायों में पिछले दिनों हुए विवाद के भारी बबाल हो गया और आरोप है कि एक समुदाय विशेष के घर में नामजद व दर्जन भर से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया तथा मारपीट कर पथराव व आगजनी तथा लूटपाट की गई। घटना में एक किशोरी सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा घटना से भारी हडकम्प मच गया और लोगों की पुलिस से नोंकझोंक भी हो गई वहीं आक्रोशित भीड ने जाम भी लगा दिया।

Read More »

राम मंदिर निर्माण को मोदी-योगी की प्रतीक्षा में हैं संत-जगद्गुरू श्री जी महाराज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस जिले में पहली बार आये निम्बार्क सम्प्रदाय के संत एवं निम्बार्क पीठाधीश्वर जगदगुरू श्री श्यामाचरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के दर्शनों के लिये बीती रात्रि को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों द्वारा उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन तथा भजन कीर्तन किया गया।
इस मौके पर प्रेस से वार्ता करते हुये जगद्गुरू निम्बार्क पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज ने बताया कि वह अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये आयोजित हुये संत सम्मेलन में भाग लेकर लौटे हैं तथा संत सम्मेलन में संतों ने भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण की बात को भारी प्रमुखता से उठाया है और सभी संतों का मत है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण शीघ्र हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य रखने को कहा है, लेकिन धैर्य की भी सीमा होती है।

Read More »