Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » July (page 14)

Monthly Archives: July 2018

जमीनी विवाद में महिला को फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक विवाहिता को जमीनी विवाद में मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव सलेमपुर निवासी पंकज की 25 वर्षीय पत्नी रेखा अपने घर के बाहर खुले मैदान का साफ कर रही थी। जहां पशुओं को बाॅधा जाता था उसी दौरान परिवार के ही गुलशन रंजीत गोलू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। एक दूसरे ने उस जमीन पर अपने-अपने हम की बात कही देखते ही देखते दोनो में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान रेखा के सिर में गंम्भीर चोट लगने से घायल हो गयी। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पति ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का उपचार के साथ डाक्टरी मुआयना भी कराया।

Read More »

बालक सहित दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बालक सहित दो लोग आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र पुराना थाने के पास निवासी शंहशाह की 24 वर्षीय पुत्री कु0 फरीम अपने घर पर जुडाई का कार्य कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में वह आग से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि उसके कपडों से मिट्टी के तेल की महंक आ रही थी। वही दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के खेडा मौहल्ला निवासी बृहमदेव सिह का 10 वर्षीय पुत्र अंकित गर्म सब्जी के पात्र पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की पीठ में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया घायल का अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति जिलाबदर की हुई थी कार्यवाही दोनो पक्षों में चल रही है जमीनी पुरानी रंजिश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र बाजिदपुर ठार के समीप बाइक सवार व्यक्ति के संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको मौके पर पहुची इलाका पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। घायल ने पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि उक्त घायल अपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही भी की गयी थी।

Read More »

अब होगा शहर का विकास…. नहीं बनेगा कोई रोड़ा

शहर के विकास के लिए मेयर के साथ आये सभी पार्षद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अब होगा शहर का विकास इस उद्देश्य को लेकर आज नगर निगम की मेयर नूतन राठौर के साथ पक्ष विपक्ष के पार्षद एक होकर एक साथ बैठकर अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगे।
गुरूवार को मेयर नूतन राठौर के कक्ष में सपा पार्षद देश दीपक यादव अपने दर्जनों साथियों के साथ नगर निगम पहुचे। जहां उन्होने शहर के विकास में आ रही रूकावट को देखते हुए मेयर नूतन राठौर से मिलकर एक साथ एक जुट होकर शहर के विकास के लिए मोर्चा खोलेगे। जो अधिकारी काम नही कर रहे है कर्मचारियों के साथ शोषण कर रहे उनको एक राह पर लाकर शहर का विकास कराया जायेगा। आज तक नगर निगम में फूट डालो राजनीति करो का मानसिकता बनाकर अधिकारी कार्य कर रहे थे। अब सभी पार्षद किसी भी पार्टी का क्यो न हो एक साथ मिलकर मेयर का साथ देते हुए शहर के विकास के लिए आगे चलेंगे। पहले ही दिन नगर निगम में बैठे अधिकारियों के साथ शहर के विकास के लिए टीम गठित की गयी। शहर में टूटी पड़ी नालियों नालों का निर्माण के साथ उबड खाबड सड़कों का विकास कराया जायेगा। बैठक में पार्षद सुनील मिश्रा तारिक अली, तोताराम, असलम रजा, राकेश यादव, अरविन्द यादव, मौहम्मद रिहान, हरिओम गुप्ता आदि दर्जनों पार्षदगण थे।

Read More »

जेम पोर्टल ई-मार्केटप्लेस जेम के बारे में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता ने जेम पोर्टल प्रशिक्षण की समीक्षा की। प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के खरीद प्रकरण को सरल व पारदर्शी करने के संबंध में राष्ट्रीय पोर्टल गर्वनमेंट ई मार्केटप्लेस जेम के बारे में जानकारी सभी अधिकारी ले। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण को भली भांति ले जिससे कि खरीद प्रकरण पारदर्शी रहे।
जेम पोर्टल का प्रशिक्षण स्टेट कंसल्टेट यूपी प्रवीन वाधवानी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से देते हुए बताया कि जेम एक अत्यंत मजबूत व लचीला मार्केट प्लेस है, जिसका सहज ज्ञान युक्त यूजर इंटरफेस खरीददारी को आसान बनाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार के करीब सभी विभागों व संगठन जेम पोर्टल का उपयोग कर रहे है।

Read More »

जिलाधिकारी ने जाजमऊ में स्थित पम्पिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। 17 करोड़ रूपये जल निगम को मिले है इस पैसे से गंगा में गिरने वाले नालो को टैपिंग कर सी0ई0टी0पी0 में ट्रीट किया जायेगा तथा जो छोटी-छोटी समस्या है। उनका भी निस्तारण किया जायेगा। जाजमऊ की समस्त टेनरी के लिए एक नया सी0ई0टी0पी0 बनाने का प्रस्ताव आधुनिक तकनीकी से तैयार किया जायेगा। उत्तर प्रदेश पलूशन कंट्रोल बोर्ड विभाग के अधिकारी टेनरी में स्थापित सी0ई0टी0पी0 किस प्रकार कार्य कर रही है। उसका सट्रिफिकेट दे।

Read More »

युवा अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराना चाहिएः मुख्य सचिव

युवा अधिकारी अपनी बेहतर कार्यशैली से आम जनता के मध्य अपनी बेहतर छवि बनाकर प्रदेश की योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराने में कोई कोर कसर न छोड़ेंः डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण अधिक से अधिक करना चाहिएः मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि युवा अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने में झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब अधिकारियों एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध हों। उन्होंने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण अधिक से अधिक करना चाहिए।

Read More »

दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के हेतु करे आनलाइन आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र आन लाइन करने की व्यवस्था विभ्ज्ञाग द्वारा कर दी गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर रू0 15000/- एवं महिला के दिव्यांग होने पर रू0 2000/- अथवा दोनो पति-पत्नी दिव्यांग होने पर रूपये 35000/- की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र इच्छुक दिव्यांगजन आन लाइन आवेदन भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण-पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, समक्ष स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र अधिवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता आदि अभिलेख स्वप्रमाणित कर अपलोड करते हुए http://uphwd.gov.in पर आन लाइन करायें। उन्होंने कहा कि जनपद में दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार अनुदान योजना से संबंधित आवेदन फार्म आन लाइन भर कर समस्त औपचारिकताओं/आवश्यक अभिलेखों सहित भरना सुनिश्चित करें।

Read More »

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक में सचिवों की हुई समीक्षा, शौचालय बनवाने में लाये प्रगति: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जनपद को 15 सितंबर तक पूर्ण रूप से ओडीएफ कराना है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव से ब्लाक बार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लोगांे का शौचालय का पैसा नही मिला है उसे तत्काल दे दे तथा अपने अपने क्षेत्रों में सर्वे कर ले कि कितने शौचालय अभी बनने है जिससे कि गांव ओडीएफ हो सके। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में लगे है उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो हमें अवगत कराये।

Read More »

अजीत के मनोनयन पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार अजीत सिंह छाबड़ा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडे ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चे का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। अजीत सिंह छाबड़ा सन 1992 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पहले बूथ अध्यक्ष, फिर मंडल अध्यक्ष, इसके पश्चात गोविंद नगर मंडल अध्यक्ष, फिर स्थानीय जिला सह संयोजक, फिर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिणी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी, तदुपरांत क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। अजीत सिंह छाबड़ा भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी वक्ता है। पार्टी ने पुराने कद्दावर नेता को महत्व देकर अल्पसंख्यक समाज में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें यह दायित्व दिया है। उनकी नियुक्ति पर तमाम सिख एवं मुस्लिम संगठनों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उनके मनोनयन पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मंत्री सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व मेयर रविन्द्र पाटनी, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, प्रकाश वीर आर्य, आन्नद राजपाल, राजेश श्रीवास्तव, पार्षद नवीन पंडित आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More »