Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2018 » July (page 28)

Monthly Archives: July 2018

यात्री ट्रेन से गिराः दर्दनाक मौत

हाथरस/सहपऊ, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के गांव मुकलारा के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड लग गई। उक्त अज्ञात यात्री ट्रेन में सफर कर रहा था तथा उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना उस वक्त मिली जब आज सुबह दिल्ली हावडा रेलवे रूट पर रेलवे चैकीदार खम्मा नम्बर 1281/27,28 के पास काम कर रहा था और घटना की सूचना उसने थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। आशंका है उक्त यात्री रात्रि में किसी ट्रेन से गिरा होगा।

Read More »

जिलाधिकारी ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। कार्यालय साफ रहे सभी कर्मी समय से कार्यालय आये 10ः30 बजे उपस्थिति रजिस्टर सीन हो जाये, जो भी कर्मी देरी से आये उसकी जवाब देही सुनिश्चित की जाये। योजनाओ का लाभ लाभार्थियों को समय से दिया जाये। अधिकारी/कर्मी आने वाले लाभार्थियों से सन्तोष जनक उत्तर दे।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने विकास भवन का औचक निरिक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिया। सबसे पहले पशु चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा जिसमे रश्मि शुक्ला के बिना सूचना के कार्यालय नहीं आने के विषय में जानकारी की तो पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उक्त कर्मी का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश करते हुए कहा कि सभी कर्मियों कार्य विभाजन उपलब्ध करा दिया जाये ताकि निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी हो सके। उन्होंने चिकित्सा क्षतिपूर्ति रजिस्टर देखा उसके विषय में जानकारी की तो बताया गया कि इस वर्ष केवल 2 कर्मी को चिकित्सा हेतु धनराशि दी गयी है। उन्होंने कार्यालय में पान की पीक देख नाराजगी व्यक्त की और उसको सफाई कराने के निर्देश दिये।

Read More »

गर्भवती महिला से चिकित्सक की बदसलूकी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सूबे में योगी आदित्यनाथ भले ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लाख दावे कर रहे हो, लेकिन जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल परे है, जी हां यहां बागला महिला जिला अस्पताल में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए, अल्ट्रासाउंड कराने आयी एक गर्भवती महिला को चिकित्सक ने धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया और उस महिला का अल्ट्रासाउंड भी नहीं किया, जिससे गरीब महिला बिना अल्ट्रासाउंड कराये ही अस्पताल से जाने को मजबूर हो गयी।

Read More »

दबंगों के आतंक से ग्रामीणों का जीना दुश्वार

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर बीरबल में दबंग लल्लू, शकुंतला व संजय ने चंद्रपाल की जमीन पर मकान बनवाना शुरू कर दिया। विरोध पर तीनो ने मिलकर चंद्रपाल को जमकर पीटा पीड़ित चंद्रपाल ने एस०डी०एम० घाटमपुर से शिकायत की है। उप जिलाधिकारी कार्यालय से सजेती पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी घटना थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम सूखा पुर निवासी महेश नारायण ने एसडीएम घाटमपुर से शिकायत की है, कि गांव के दबंग श्यामलाल, भोला, धीरेंद्र आदि ने मिट्टी डालकर सार्वजनिक नाली को बंद कर दिया है। जिससे जलभराव एवं बरसात का पानी जमा होने का खतरा बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियां एवं निकलने बैठने में आम ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा पीड़ित महेश की शिकायत पर थाना सजेती पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।

Read More »

पर्यावरण दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बिपाता गुलाब रानी इंटर कॉलेज नौरंगा में आज पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने रंगोली एवं मेहंदी सजाई तथा लांग जंप दौड़ खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर समस्त अध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बताया कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है और वह विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हैं।

 

Read More »

डम्फर से कुचलकर मासूम सहित महिला की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम आनूपुर मोड़ चैराहे पर बेकाबू डंपर से कुचलकर मासूम बेटे सहित मां की मौत हो गई। सजेती पुलिस ने दोनों शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम सरसी देवसढ़ ब्लाक भीतरगांव निवासी वीरेंद्र का पुत्र दीपक अपनी बहन अंगूरा देवी 40 वर्ष पत्नी महेश निवासी विजयपुर व अंगूरा के पुत्र सौरभ 3 वर्ष को मोटरसाइकिल से लेकर मौदहा जा रहा था। सुबह करीब 10ः00 बजे आनूपुर मोड़ चैराहे पर हमीरपुर की ओर जा रहे डंपर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी सड़क पर गिरी अंगूरा व उसके 3 वर्षीय पुत्र सौरभ को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा दीपक को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला।

Read More »

अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर पुल से गिरा चालक घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। अपराहन करीब 4ः00 बजे खेत जोतकर वापस घर लौट रहा ट्रैक्टर इटर्रा नहर पुल पर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में गिर गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चला रहा राजा राम का पुत्र राम नारायण दब गया दौड़े ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सीधा कर रामनारायण को बाहर निकाला और उस को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Read More »

व्यक्ति ने गोलीमार की आत्म हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना खेरगढ़ क्षेत्र गांव जफारा में एक व्यक्ति ने गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जफारा निवासी 40 वर्षीय बन्टी पुत्र राजबहादुर ने विगत रात्रि में अपने घर पर स्वंय को गोलीमार कर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Read More »

भाई के पकड़े जाने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना

भाई के छुटने पर दुल्हन ने लिय सात फेरे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र सम्राट नगर में शादी समारोह में शराब पीकर हंगामा करने पर हुई मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गये। घायलों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को पकड कर थाने ले गयी। भाई के थाने जाने पर दुल्हन ने फेरे लगने से मना कर दिया। भाई के आने पर ही फेरे लगने की बात कही गयी।
बताते चले कि थाना रामगढ़ क्षेत्र के सम्राट नगर निवासी भरत सिंह की पुत्री कल्पना की बारात विगत रात्रि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र गांव कूपा निवासी भल्लोराम के घर से आसयी थी उसी दौरान बारात चढ़ने के दौरान पप्पू नामक व्यक्ति के शराब के नशे में लडका पक्ष से आयी महिलाओं के साथ छेडछाड कर दी।

Read More »

मेयर नूतन राठौर ने पहली बार किया वार्ड नम्बर 27 का निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 27 पैमेश्वर गेट पर नगर निगम की मेयर नूतन राठौर द्वारा पहली बार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्यों को सुना। मेयर द्वारा समस्यों को सुनने से क्षेत्र में लोग काफी खुश नजर आये।
बताते चले कि वार्ड नम्बर 27 में नगर निगम के चुनाब के बाद मेयर नूतन राठौर आज क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता के साथ क्षेत्र में लोगों की समस्यों को सुनने पहुची। जहां उर्वशी रोड आर्दश नगर के साथ गोपीनाथ रोड , मालवीय नगर उर्वशी के पीछे होते हुए रेलवे लाइन के किनारे होते हुए चन्दवार गेट पुल पर पहुची। जहां आये दिन जाम पानी भारव की समस्या को देखने के बाद समस्यों को तत्काल प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिये गये। रेलवे लाइन के किनारे लोगो को खुले में शौच करता देख काफी नाराज नजर आयी। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि मालवीय नगर में नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन जनता शुल्क होने के कारण नही जाती है। तो मेयर द्वारा निशुल्क करने की बात नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार को मौके पर ही बतायी। वही मालवीय नगर में पानी की समस्यों को जल्द ही पूरा करने की बात कही। सीवर पम्प पर गन्दगी को साफ कराते हुए पार्क बनाने का भी लोगो को अश्वासन दिया। क्षेत्र में खराब पड़ी लाइटों को तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को ही ठीक करा दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद के साथ संजय गुप्ता, पण्डित जी, भाजपा के पिक्की चक मुकुल गुप्ता आदि मेयर समर्थक मौजूद रहे।

Read More »