Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2018 » July » 21

Daily Archives: 21st July 2018

जिलाधिकारी ने कल्यानपुर थाना दिवस में औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। थाना समाधान में आने वाली समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाये। ज्यादातर समस्याए परिवारी विवाद की आती है, जिसमें मुकदमा दर्ज करना कोई रास्ता नहीं है। दोनो पक्षो में सलाह करना प्राथमिकता होनी चाहिए, प्रशासन का कार्य परिवार बसाना है न की बिगड़ना। कानून का राज स्थापित करना, अपराधियों में भय व्याप्त कर कड़ी कार्यवाही करना भू माफियाओं पर प्रभावी दण्डात्मक कर्यवाही की जाये।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कल्यानपुर थाना दिवस में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिये। उन्होंने थाना समाधान दिवस के अवसर पर निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादातर मामले परिवारिक विवाद के आते है इस तरह के मामलों में परिवारिक सुलाह कराना पुलिस का मुख्य कार्य होना चाहिए न कि कोई कार्यवाही क्योंकि कार्यवाही से परिवार बिगड़ते है।

Read More »

ग्राम सभा के तालाबों के सुधार हेतु 15.0 हेक्टेयर लक्ष्य हुआ प्राप्त

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आरकेवीआई योजनान्तर्गत 10.0 हेक्टेयर एवं नीलीक्रांति योजनान्तर्गत ग्राम सभा के तालाबों के सुधार हेतु 15.0 हेक्टेयर तथा निजी भूमि पर तालाब निर्माण हेतु 5.0 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण डा0 रणजीत सिंह ने दी है।

Read More »

मत्स्य पालक अपनी मर्जी से तालाबों में बीज, खाद आदि डालने से लाभ के स्थान पर हो रही हानियां

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के मत्स्य तालाबों में मत्स्य पालक अपनी मर्जी के अनुसार तालाबों में मत्स्य बीज, खाद एवं पूरक आहार आदि मनमानी तरीके से डाल रहे है। जिससे लाभ के स्थान पर हानि हो रही है। ताबालों में उसकी क्षमता से कई गुना अधिक मत्स्य बजी संचय किया जा रहा है जिससे तापमान बढने व पहली बरसात में मछलियों की मृत्यु अधिक हो रही है। यह जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण डा0 रणजीत सिंह ने देते हुए बताया कि जनपद के असलना, फैजाबाद, हिमापुरवा, कुॅवरपुर, तुर्कीमऊ, चांदापुर, मुर्रा, मोहम्मदपुर, अकबरपुर, अमरौधा, दुर्गापुरवा आदि गांव के तालाबों में अत्यधिक मत्स्य बीज संचय व गोदाम का सडा हुआ आलू, सडा हुआ मत्स्य पूरक आहार व फसलों के अवशेष आदि डालने से मछलियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मत्स्य पालक अपनी तालाब क्षमता का यथा-मत्स्य बीज संचय की मात्रा एवं अनुपात, खाद एवं मत्स्य पूरक आहार की मात्रा आदि का मूल्यांकन तालाब पट्टा एवं निजी भूमि की खतौनी तथा उसमें उपलब्ध पानी की मात्रा के अनुसार मूल्यांकन मत्स्य विभाग कानपुर देहात अथवा किसी मत्स्य विशेषज्ञ से अवश्य करा ले अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। मर रही मछलियों को बचाने के लिए तत्काल राहत के तौर पर बुझा हुआ चूना, लाल दवा, 02-मैक्स, आॅक्सी फ्लो एवं सीफेक्स आदि का प्रयोग विशेषज्ञ की परामर्शानुसार किया जा सकता है।

Read More »

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन 5 दिवस के अन्दर करें प्रस्ताव जमा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रत्येक वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रू 5000 से बढ़ाकर रू 25000 कर दी गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने देते हुए बताया कि पुरस्कार हेतु 12 श्रेणियों की पा?ता रखने वाले अपना प्रस्ताव 05 दिवस के अन्दर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कानपुर देहात को उपलब्ध करा दे ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सकें।

Read More »

ऊसराहार में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न

इटावा, राहुल तिवारी। थाना ऊसराहार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने निर्देश देते हुए कहा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस निगरानी रखें जेल से छूटने वाले परंपरागत अपराधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए रखेगी भूमि विवाद में निस्तारित होने वाली समस्याओं का मौके का फोटो खींचा जाए और शिकायत के साथ रजिस्टर पर फोटो चस्पा की जाए ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही दिन और रात की गश्त को प्रभावी बनाया जाएगा थाना ऊसराहार पुलिस, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी जनपद की सीमाओं पर चौकसी बनाए रखे।

Read More »

गिट्टी के साथ मिट्टी से हो रहा घटिया सड़क निर्माण

शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। मैथा तहसील के क्षेत्रीय ग्राम बेहटा में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित सड़क निर्माण में गिट्टी के साथ-साथ मिट्टी पड़ रही है। ग्राम बेहटा से मैथा स्टेशन तक टूटी सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अन्तर्गत होना था। जिसमे ठेकेदार द्वारा घटिया सड़क निर्माण की जा रही है। कागजो में सिर्फ सड़क मजबूत दिखाई पड़ रही है, सड़क निर्माण ऐसा हो रहा की जोरदार बारिश से चलने लायक नहीं रहेगी ठेकेदार द्वारा हो रहे इस घटिया निर्माण की जिल्लत से आस-पास के ग्रामीणों को गुजरना पड़ेगा बेहटा से लेकर मैथा स्टेशन के आस-पास के गांवो के लोग बहुत समय से बदहाल सड़क की मुसीबत झेलते चले आ रहे थे। घटिया सड़क के होने से समय से पहले ही टूट जाती एवं छोटे-बड़े हर प्रकार के गड्ढे हो जाते है। जिससे रोड पर एक्सीडेंट हादसा होने की सम्भावनाये बढ़ जाती पर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित होने पर ग्रामीणों को एक आस लगी थी की के अब सड़क निर्माण उत्तमगुढ़वत्ता से होगा पर ठेकेदारों की मनमानीं को लेकर ग्रामीणों में रोष उत्तपन्न है। क्षेत्रीय लोग सड़क निर्माण की गुड़वत्ता की जाँच जिलाधिकारी से शिकायत करने पर चाहते है।

Read More »

राजस्व अभिलेखों की सुरक्षा हेतु ‘‘ब्लाॅकचेन’’ सिस्टम विकसित कराया जाए: मुख्य सचिव

‘‘ब्लाॅकचेन’’ से प्रदेश के नागरिकों को आॅनलाइन राजस्व खतौनी, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य अभिलेख अवलोकनार्थ उपलब्ध कराने एवं अभिलेखों में हेरा-फेरी रोकने एवं गुम अथवा क्षतिग्रस्त होने से रिकाॅर्ड गायब होने की संभावनाएं होंगी खत्म: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
राजस्व एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अभिलेखों के सफल क्रियान्वयन के बाद अन्य विभागोें में ‘‘ब्लाॅकचेन’’ व्यवस्था का होगा प्रभावी क्रियान्वयन: मुख्य सचिव
टेक्निकल ट्रेनिंग, स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटर, ओडीओपी/ हस्तशिल्प एवं कौशल विकास हेतु नोएडा टेक्निकल एकेडमी को विकसित करने में तेजी लाई जाए: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य होगा जिसमें ‘‘ब्लाॅकचेन’’ परियोजना को क्रियान्वित किया जायेगा: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व अभिलेखों की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता बनाने हेतु आगामी 06 माह के अन्दर ‘‘ब्लाॅकचेन’’ सिस्टम विकसित कराया जाए। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य होगा जिसमें ‘‘ब्लाॅकचेन’’ परियोजना को क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘‘ब्लाॅकचेन’’ से प्रदेश के नागरिकों को आॅनलाइन राजस्व खतौनी, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य अभिलेख अवलोकनार्थ उपलब्ध कराने एवं अभिलेखों में हेरा-फेरी रोकने एवं गुम अथवा क्षतिग्रस्त होने से रिकाॅर्ड गायब होने की संभावनाएं नगन्य हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ‘‘ब्लाॅकचेन’’ अर्थात् डिजिटल अभिलेख में किसी प्रकार की हेरा-फेरी नहीं की जा सकेगी बल्कि अधिकृत अधिकारी द्वारा अभिलेखों में आवश्यकतानुसार अंकन किये जाने की सुविधा अवश्य उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अभिलेखों के सफल क्रियान्वयन के बाद अन्य विभागोें में ‘‘ब्लाॅकचेन’’ व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा।

Read More »

खुले आम सड़क किनारे हो रही गैस रिफलिंग

गैस वितरक डाल रहे लोगों की जेब में डाका
सिलेंडरों से चोरी चुपके एक से दो किलो तक गैस निकाल कर उपभोक्ताओं को लगा रहे चूना
एजेन्सी मालिक इसके एवज में डिलीवरी मैन से वसूलता है पैसा
कानपुर, भूपेन्द्र सिंह। महंगाई के दौर से जूझ रहे शहर वासियों की जेब में चोरी चुपके पड़ रहा डाका जिसकी भनक तक नहीं लग पा रही है। एलपीजी गैस के बढते हुए दामों को लेकर रो-रोकर झेल रहे उपभोक्ताओं को उनके दिये सरकारी रेट देने पर भी नहीं मिल रही पूरी गैस डिलीवरी मैन हर सिलेन्डर से एक से दो किलो गैस निकाल उपभोक्ताओं की जेब में डाका डाल रहे और उपभोक्ता विश्वास में खुशी से अपनी मेहनत के पैसे पर हाथ साफ करवा रहा है।

Read More »