Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » August » 20

Daily Archives: 20th August 2018

आधा देश पानी में और सरकार पढ़ रही है 19 का पहाड़ा

लखनऊ, राम प्रकाश वरमा। राजधानी में रहने वाले केरलवासियों ने अपने प्रांत के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 लाख रुपया भेजने और इस बार ओणम त्यौहार नहीं मनाने का ऐलान किया है, वहीं बकरीद पर कुर्बानी करने वालों से मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अपील की है कि वे अपने बजट का 10 फीसदी हिस्सा केरल के बाढ़ पीड़ितों को दें। इन पीड़ितों की मदद के लिए दुनिया भर से लोग सामने आ रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के कारोबारियों ने केरल को 12.5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, ऐसी ही मानवीय अपीलें और मदद के एलान लगातार हो रहे है। पिछले 20-25 दिनों की लगातार बारिश ने केरल को लगभग तबाह कर दिया है। वहां के मुख्यमंत्री के मुताबिक 20 हजार करोड़ से अधिक के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। सैकड़ों मौतों में अकेले गुरूवार को 106 लोगों की जानें गईं हैं। जानवरों और वनस्पतियों का कोई आकलन नहीं है। अस्पतालों में जरूरी दवाईयों के साथ आक्सीजन तक नहीं हैं। पेट्रोल पम्पों में पेट्रोल, डीजल भी नहीं है ऐसे में आवश्यक वस्तुओं का संकट गहरा गया है।

Read More »

माँ बारादेवी मंदिर के प्रांगण में भव्य विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर का प्रसिद्ध माँ बारादेवी मंदिर के प्रांगण से हर साल के भाँति इस वर्ष भी सावन मास में प्रांगण से भव्य विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया जो चारों द्वार से घूमकर मंदिर प्रांगण में आती है जिसमें हजारों भक्तगण नाचते-झूमते जिसमे यातायात में कोई परेशानी न हो तो जूही थाना और किदवई नगर थाने का पूर्ण रूप से सहयोग रहता है यहाँ शिव बारात बारादेवी मंदिर कमेटी और क्षेत्रीय लोगों के पूरे सहयोग से की जाती है इस बारात में जगह-जगह अच्छे अच्छे नृत्य देखने को मिलते है इस अवसर पर राजा सैनी, राजू सैनी, पुष्कर मिश्रा, गप्पू तिवारी, पंकज मिश्रा, मयंक सैनी, अंकुर तिवारी, निखिल निगम, गोलू गुप्ता, शुभम तिवारी आदि बहुत से भक्तगण मौजूद रहते है।

Read More »

रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। बाबा बागेश्वर कसौधन वैश्य महासभा द्वारा किदवई नगर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र कसौधन ने बताया कि बाबा बागेश्वर हमारे समाज के कुल देवता हैं तथा हमारे समाज के गुरू ऋषि कश्यप जी हैं उन्होंने इस समारोह में भारत के हर क्षेत्र से आए हुए लोगों को यह संदेश दिया कि समाज की एकजुटता के लिए ऐसा आयोजन का होना जरूरी है मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव कसौधन, विजय, रमेश अशोक कसौधन आदि उपस्थित रहे।

Read More »

परिवार ज्वेलर्स द्वारा डायमंड रिंग दिया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 24 मार्च 2018 को मोतीझील में कार्यक्रम हुआ था जिसमे आए हुए लोगों का कूपन दिया गया था जिसे एक व्यक्ति को परिवार ज्वेलर्स द्वारा इनाम रखा गया था आज ड़्रा में जिसका नाम आया दीप सिंह को सिंगर गुम्तास व परिवार ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर बलवंत माखी के द्वारा रिंग दिया गया इस अवसर पर अमरजीत सिंह(पम्मी), हरप्रीत सिंह, बूसन चावला, तवी गांधी, उपस्थित रहे।

Read More »

पौधे वह लगाएं जिन से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन निकलती हो

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। बाबू पुरवा कॉलोनी आश्रम पार्क में वृक्षारोपण व बुजुर्गों का सम्मान नीत कुमार नितिन द्वारा किया गया एक सवाल पूछे जाने पर नीत कुमार ने कहा पौधे वह लगाएं जिन से अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन निकलती हो इस अवसर पर अमित शर्मा, अशोक सिंह (झब्बू), अनुज शर्मा, अवधेश शर्मा, प्रवेश सिंह चैहान, हरिशंकर गुप्ता पार्षद, आदि उपस्थित रहे।

Read More »

पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है।
जिसमें थाना रसूलपुर पुलिस के उ0नि0 सर्वेश कुमार मय हमराहीगण द्वारा पैदल गस्त व चैकिंग संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति के दौरान वकीलपुर मण्डी से अभियुक्तगण कामराज पुत्र सारिक नि0 ग्राम व थाना रसूलपुरए 2. हाजीनदीम पुत्र हाजीसलीम नि0 मोती मस्जिद वाली गली थाना रसूलपुरए 3.फरमान पुत्र जहर नि0 नालबन्द चौराहा थाना रसूलपुरए 4.शंशूल पुत्र ईब्राहसन नि0 मौ0 शीशग्राम थाना रसूलपुर को सार्वजनिक स्थान् पर जूआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है । अभियुक्तगण से 52 ताश पत्ता व 4100 रूपये मौके से नाजायज बरामद किये । इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 618ध्18 धारा 13जी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को जेल भेजा गया।

Read More »

बच्चा ने होने पर विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरू नगर में एक विवाहिता को उसके पति, ससुराल के लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में पति सहित ससुराल के कई लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी सन्जू की 20 वर्षीय पत्नी सत्यरानी ने थाना दक्षिण में पहुच कर पति सहित ससुराल के कई लोगो के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सत्यरानी ने बताया कि उसका पति अतिरिक्त दहेज की माॅग करते हुए मारपीट करता है। वही बताया कि उसकी शादी के बाद आज तक कोई बच्चा नही हुआ है। जिसके कारण ससुराल के सभी लोगा मारने पर उतारू है। जिससे की अपने पुत्र की दूसरी शादी कर सके। पीड़ित महिला ने रो-रोकर बताया कि बच्चा न होने उसके लिए अभिषाप बना हुआ है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय योगेश पुत्र ओमप्रकाश को उसके ही सगे चाचा प्रमोद कुमार ने जमीनी विवाद के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। घायल योगेश ने चाचा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण उपचार कराया। घायल की माने तो उसका चाचा उसकी जमीन पर कब्जा करना चहाता है। घर का बटबारा न होने पर आये दिन मारपीट कर देता है। दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश की मोबाइल की दुकान है। जहां पडोस का ही दीपू-जीतू दोनो भाई मोबाइल रिचार्ज के रूपये उधार कर गये थे। जिसको लेकर दोनो लोगो में कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। जिसमें दुकान स्वामी अजय घायल हो गया। जिसने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देदी।

Read More »

आदर्श विकास संस्थान करायेगी गणित महासंग्राम प्रतियोगिता

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आदर्श विकास संस्थान शिक्ष क्षेत्र में 15 वर्षो से कार्यरत शैक्षिक एव सामाजिक स्ंास्था है। जो प्रतिभाओं का तलाशने एव तराशने के मकसद से विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पुरस्कार एव छात्रवृति प्रदान कर उन्हे आत्म निर्भर बनाने का कार्य करती है।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि इसी क्रम में विगत एक सितम्बर 2018 से 15 सितम्बर 2018 को दो चरणों में आगरा मण्डल फिरोजाबाद में गणित का महा संग्राम प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के संस्थापक/ संरक्षण प0 सियाराम शर्मा, स्व0 डा0 मक्खनलाल पारासर, स्व0 श्यामादेवी दुबे, स्व0 उमाशंकर दुबे, स्व0 प्राचार्य नरेन्द्र प्रकाश जैन की समृति में इस वर्ष 30 गरीब मेघावी प्रतिभाओं को छात्रवृति प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से आठ तक दूसरे में नौ से दस तक तीसरे में कक्षा 11 से 12 तक की प्रतियोगिता हिन्दी/ अंग्रेजी में होगी।फिरोजाबाद मैनपुरी में आठ सितम्बर, इटावा में 29 सितम्बर आगरा में छः अक्टूबर 2018 27 अक्टूबर को परीक्षा सम्पन्न होगी। प्रथम स्थान पर लैपटाॅप, दूसरे स्थान पर रैजर साईकिल, तीसरे पर क्रिकेट किट, इसके अलावा 350 पुरस्कार भी होगे।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे लाइन पर व्यक्ति का शव मिलने से हडकम्प मच गया। जिसके शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन से पूर्व लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। आज सुबह शौच करने गये लोगो ने शव को रेलवे ट्रेक पर पडा देखा तो मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। शव की शिनाख्त न होने पर किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया। अन्त में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि संभवतः व्यक्ति किसी ट्रेन से गिरा है। जिसकी मौत हो गयी।

Read More »