Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » August » 20 (page 2)

Daily Archives: 20th August 2018

करंट से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती में विद्युत करंट लगने से एक युवक अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय सन्तोष कुमार पुत्र सल्लू राम आज सुबह दुकान से सामान निकाल रहा था। उसी दौरान दुकान के सटर में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। जिसको परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »

सड़क हादसों में कई लोग घायल

रोडबेज बस ट्रैक्टर से टकरायी मचा हड़कम्प
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाईवे पर रोडबेज बस टैªक्टर से टकरा गयी। जिससे बस में सवार कई लोग घायल हो गये। जिनमें से जनपद इटावा के दो लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कुछ लोगो को प्राथमिक उपचार के साथ मौके से ही अपने घर भेजा गया।
आज सुबह इटावा की ओर से दिल्ली को जाने वाली रोडबेज बस थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाईवे पर सामने चल रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गयी। जिसमें सवार जनपद इटावा के जसवन्त नगर क्षेत्र गांव रामताल निवासी 48 वर्षीय बदनसिंह पुत्र रमेशचन्द्र उसके 19 वर्षीय पुत्र किशन को उपचार के लिए पीआरबी 10 द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि कुछ लोगो को मक्खनपुर में ही प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके घर भेजा गया। कुछ लोगो को हल्की चोट होने के कारण मौके से ही अपने -अपने घरों को निकल गये। पुलिस ने ट्रैक्टर बस को थाने के पास ही खडा करा लिया है।

Read More »

जिलाधिकारी ने बड़ी ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाए पूर्ण कराने के निर्देश दिये

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने बड़ी ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मसजिदो के पास किसी भी स्थिति में जल भराव की समस्या न रहे तथा समस्त सड़कों का पैच वर्क कल 10 बजे तक करा लिया जाये। सभी 6 जोन में एक्स्ट्रा टीम उपस्थित रहे तथा कंट्रोल रूम में भी टीमें पूरे संसाधन के साथ 24 घण्टे उपस्थित रहे। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों की सूची नम्बरों के साथ कंट्रोल रूम में रहे। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रहे अधिकारी 24 घण्टे एक्टिव मोड़ पर रहे।
उन्होंने नापाक पशुओं को कल से ही बाड़ो में बंद रखा जाये तथा उनके मालिकों से भी बात कर पशुओं के खाने की पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही रखवा दिया जाये ताकि बाड़ा तोड़ कर नापाक पशु बाहर न आ सके यदि कोई भी नापाक पशु बाहर निकला तो सम्बन्धित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। सभी जगह जहां कूड़ा डम्पिंग सेंटर है वहां विशेष तो पर गैंग रहे और बराबर कूड़ा उठाते रहे।

Read More »

26 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक चलेगी सेना भर्ती रैली

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली कानपुर में आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त से सेना भर्ती रैली के अधिकारी भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग से रैली सम्पन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए सम्बन्धित विभाग से बराबर सहयोग लेने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने रेल प्रशासन के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में रेल पुलिस लगाने के निर्देश दिये। जिला अधिकारी ने जहां रैली स्थल है वहां से बसों रेलवे स्टेशन, बस अड्डे तक निरन्तर बस सेवा चालू करने के निर्देश एआरएम को दिया। साथ ही जिन जिलों की भर्ती होगी उस दिनांक को पर्याप्त मात्रा में सम्बन्धित जिले के एआरएम से कानपुर तक विशेष बसे चलाने के लिए भी निर्देशित किया। भर्ती रैली स्थल कैंट में भी बसें बराबर चलायी जायेंगी।
श्री दीपक शर्मा ने रैली स्थल की बैरिकेटिंग की कराने के लिए कहा जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को समय से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। कर्नल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए जिला अधिकारी से कहा ताकि आभ्यरती द्वारा दिये जाने वाले प्रमाण पत्रों की जांच की जा सके इस पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया।

Read More »

झूलेलाल मन्दिर में मनाया चालीहा महोत्सव 51 जोड़ो ने किया बहराणे साहब का विसर्जन

कानपुर, नीरज राजपूत। कानपुर श्री झूलेलाल मन्दिर गुजैनी के तत्वावधान मे चालीहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर के मीडिया प्रभारी प्रकाश पंजवानी जी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम को मन्दिर में आरती की जाती है। चालीस दिन व्रत रखा जाता है। चन्द्र दर्शन के बाद पति पत्नी जोड़ा बनाकर समाधा आश्रम मर्दनपुर बड़ी नहर में विसर्जन करने जाते है। इस कार्यक्रम का समापन बहराणे साहब का विसर्जन नाचते गाते हुए किया गया। रात एक बजे बड़ी नहर व समाधा आश्रम मेे पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज माखीजा, ऋतु माखीजा, अशोक भटेजा, ममता भटेजा, आर के बजाज, जया बजाज, रजत शर्मा, प्रियंका, इन्द्रर कुमार, पलक गुरमुख दास, कविता, अजय गजवानी, रीति गजवानी, विजय, आस्था देवी, अनिल कुकरेजा, कोमल कुकरेजा, उमेश चंदानी मौजूद रहे।

Read More »

आश्रय स्थल में ही आसरा नहीं तो फिर आसरा कहाँ साहेब

ये कैसी तरक्की है यह कैसा विकास है
जहाँ इंसानियत हो रही हर घड़ी शर्मसार है,?
ये कैसा दौर है ये कैसा शहर है
जहाँ बेटियों पर भी बुरी नजर है?
ये कौन सी सभ्यता है ये कौन सी संस्कृति है कि जहाँ एक पुरूष का मानव शरीर में जन्म लेना मात्र ही मानव होने की पहचान शेष है?
और एक महिला के लिए स्त्री शरीर के साथ जन्म लेने मात्र ही उसका दोष है?
जिसकी सजा कभी उसने  आठ माह की आयु में, कभी तीन साल की उम्र में झेली है तो कभी आठ साल की उम्र में माँ तक बनके और कभी अपनी जान तक गंवा कर चुकाई है?
लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आज यौन शोषण केवल बच्चियों का ही हो रहा हो।
” टिस,” यानी टाटा इंस्टीट्यूट आँफ सोशल सांइसेज की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बिहार के लगभग हर शेल्टर होम में बच्चों का यौन उत्पीड़न हो रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार मोतिहारी भागलपुर मुँगेर और गया के लड़कों के आश्रय स्थल में भी बच्चों को तरह तरह के यौन शोषण से गुजरना पड़ता था। खास बात यह है कि टिस ने यह रिपोर्ट इस साल अप्रैल में ही समाज कल्याण विभाग को सौंप दी थी लेकिन मामला तीन महीने बाद खुला।

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर निकाला कैंडल मार्च

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से सम्पूर्ण विश्व में शोक की लहर दौड़ गयी तो अटल जी के शिक्षा काल का गवाह कानपुर गहरे गम में डूब गया। हर ओर गमगीन माहौल नजर आने लगा। हर वर्ग में अटल जी के लिए शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर शुरू हो गया इस कड़ी में दक्षिण महिला व्यापार मंडल और प्रतिमा चैतन्य मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कैंडल मार्च निकालने के साथ ही शोक सभा भी की। पुलिस अधीक्षक दक्षिण कार्यालय से शुरू हुआ कैंडिल मार्च विभिन्न मार्गों में घूमा। किदवई नगर चैराहे पहुँचने पर कैंडिल मार्च शोक सभा मे परिवर्तित हो गया। सभा मे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अगुवाई कर रही प्रतिमा चैतन्य मंडल की संयोजिका व वरिष्ठ समाजसेविका प्रतिमा दीक्षित ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नही थे बल्कि वो एक विचारधारा थे। उनके निधन से साहित्य ने एक मूर्धन्य विद्वान खोया, कार्यकर्ताओं से एक ईमानदार राज नेता बिछड़ गया, आम जनता से एक पूर्व प्रधानमंत्री दूर चला गया जबकि पत्रकारिता को बेबाक लेखक क्षति हुई है। समाजसेविका प्रतिमा दीक्षित के मुताबिक अटल जी अकेले ऐसे नेता थे जो हर वर्ग, हर समाज और सभी धर्मों के लोगो के प्रिय थे। उनके बताए रास्तो पर चले तो यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Read More »