Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2018 » August » 26

Daily Archives: 26th August 2018

रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की घटना
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एक ओर रक्षाबंधन की धूम मचर है। वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब डेढत्र दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने घटना का मुआयना किया। बस चालक से भी पूछताछ की।

Read More »

एसएसपी ने थाना पचोखरा का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के द्वारा थाना पचोखरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हवालात, कार्यालय तथा रजिस्टर नं0 04 व 08, मालखाना रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस रजिस्टर, तहसील समाधान दिवस रजिस्टर आदि चैक किये गये। थाने पर साफ-सफाई न मिलने पर थानाध्यक्ष पचोखरा को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना पर आने वाली जनता के साथ मधुर व्यवहार किया जाये और उनकी समस्या सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाये। किसी भी सूचना पर तत्काल स्वयं घटना स्थल पर पहुँच कर उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण करायेंगे साथ ही इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से देंगे।

 

Read More »

हिन्दू-मुस्लिम एकता के सूत्र में बाॅधते हुए मनाया गया रक्षाबन्धन पर्व

सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस कार्यालयों पर रही रक्षा सूत्र बाॅधने वालो की भीड़
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सनातन धर्म में रक्षाबन्धन पर्व को अपना एक अलग से महत्व माना गया हैं। इस पर्व पर बहन-अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बाॅध कर उसकी दीर्ध आयु की कामना करती है। वही भाई से उम्र भर अपनी रक्षा करने के लिए आगे आने के लिए कहती है। जब तक हम दोनों इस जहां में रहे एक दूसरे के सुख-दुख में काम आये। वही आज इस परम्परा को लोगो को जोडने के साथ-साथ एक दूसरे की सहायता रक्षा के लिए अग्रसर रहने के लिए भी एक पर्व को मनाने का प्रण लिया है। आज हिन्दू-मुस्लिम दोनों लोगो ने एक दूसरे की कलाई पर रक्षासूत्र बाॅध कर सहायता करने के लिए वचन बध किया है।

Read More »

भुजरिया मेले में महिलाओं ने लिया झूले का लुफ्त

खरीददारी करने और चांट पकौड़ी खाने वालों की लगी रही भीड़
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला, एस. के. चित्तौड़ी। रक्षाबंधन के अवसर पर सुहागनगरी में कई स्थानों पर भुजरिया मेले का आयोजन किया गया। आदर्श नगर द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। जन प्रतिनिधियों-अधिकारियों एवं समाज के गणमान्यों की मौजूदगी में भुजरिया प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता एवं प्याऊ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें महिला, पुरुषों के अलावा बच्चों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। महिलाओं व बच्चों ने भुजरिया विसर्जन कर मेले में खरीददारी की। बच्चों ने मेले में लगाई गई चांट पकौड़ी का भी लुफ्त उठाया। वहीं देहात क्षेत्रों में भी भुजरिया विसर्जन मेले आयोजित किये गये।

Read More »

रक्षाबंधन पर ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर नृशंस हत्या

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मत में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध 62 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रक्षाबंधन की सुबह अज्ञात हमलावरों ने ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। सुबह खेत जा रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वृद्ध की हत्या को लेकर परिजनों में आक्रोष है। परिजनों ने हत्यारोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी करीब 62 वर्षीय महेन्द्र सिंह अपने गांव से बाहर बने ट्यूबवैल पर सोते थे।

Read More »