Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2018 » September (page 10)

Monthly Archives: September 2018

घर में घुस कर बुजुर्ग दम्पत्ति को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतारा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी। देर रात हत्यारों ने घर में घुस कर बुजुर्ग दम्पत्ति को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की माने तो बुजुर्ग दम्पत्ति की हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते की गयी है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस हत्या का खुलासा करने के लिए फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, और एसओजी टीम का सहारा ले रही है। कानपुर देहात में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब गजनेर थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में एक बुजुर्ग दम्पत्ति की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी।

Read More »

बमरौली में शवदाहगृह ना बनने से जनता में भारी आक्रोश

इलाहाबाद, मिथलेश कुमार वर्मा। ग्राम पंचायत बमरौली बाकराबाद तहसील सदर ब्लाक कौड़ीहार-2 जिला इलाहाबाद में लोगों की काफी दिनों से ये माँग उठ रही है कि बाकराबाद बमरौली में एक शवदाहगृह होना बहुत आवश्यक है। जिससे कई गाँव के लोगों को सुविधा प्रदान हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह पटेल, अशोक कुमार, सुरेश कुश्वाहा, श्याम सूरत आजमी का कहना है कि पूर्व सरकार से लेकर वर्तमान सरकार के मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री जी तक को कई अनुरोध पत्र दे चुके है एवं स्वयं मिलकर भी अवगत कराया परन्तु आज तक आश्वाशन के सिवा कुछ नहीं मिला। महेन्द्र सिंह पटेल का कहना है कि ग्राम सभा की आबादी लगभग तीस हजार के आसपास है। जिसमे अधिक्तर अनुसूचित जाति के लोग रहते है। जिनका अवशत लगभग साठ (60) प्रतिशत है शेष जाति में पिछड़ी एवं अन्य है।

Read More »

मैथा तहसील के ग्राम फंदा में भयंकर महामारी फैली

शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। मैथा तहसील के फंदा ग्राम में महामारी फैली हुई है दर्जनों ग्रामीण बीमार है स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची मैथा तहसील के प्रत्येक घर में सभी बीमार है। अभी तक कोई भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। लगभग 1 महीने से गांव में पानी भरे रहने से महामारी फैल गई है। जिसके चलते ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की उसके बाद भी अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। जिसके चलते दर्जनों ग्रामीण बीमारी की चपेट में आ गए अभी तक किसी दल के प्रतिनिधि या अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं किया है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं जिस से ग्रामीणों को और परेशानी उठानी पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं बाढ़ क्षेत्र इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जा जाकर ग्रामीणों का इलाज कर रही है। मैथा तहसील के फंदा ग्राम में महामारी फैली उसके बाद भी मैथा ब्लाक विभाग की डॉक्टरों टीम मौके पर नहीं पहुंची जिसके चलते ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम की पार्षद पूनम शर्मा मौजूद रही। स्कूल के द्वारा स्कूल की केबिनेट का गठन किया गया। जिसके लिए 2018 को स्कूली बच्चों के द्वारा मतदान किया गया। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने मतदान किया। जिसमे हेड बॉय जतिन कुमार, हेड गर्ल निशा यादव, कल्चरल मिनिस्टर मैं मयंक सिंह राठौर एवं आन्या गुप्ता, डिसिप्लिन मिनिस्टर मैं प्रशांत यादव एवं निधि सिंह स्पोर्ट्स मिनिस्टर साहिल मिश्रा एवं प्रियंका राजपूत विजयी रहे। साथ ही 40 बच्चों को वालंटियर्स बनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र कुमार सिंी ने कहा नेतृत्व क्षमता के लिए अनुशासन का होना अति आवश्यक है।

Read More »

राशन यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात, हड़ताल समाप्त

11 सितम्बर को पर्यवेक्षको एवं नोडल अधिकारियों की देख रेख में बंटेगा राशन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट पर राशन यूनियन के जिलाध्यक्ष द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी से खाद्यान्न न वितरण करने के सम्बंध में वार्ता की गई। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा राशन यूनियन अध्यक्ष को उनकी मांगों के सम्बंध में आश्वासन देते हुए खाद्यान्न वितरण करने हेतु कहा गया जिसे जिलाध्यक्ष द्वारा स्वीकार करते हुए हड़ताल समाप्त कर दी गई।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि 11 सितंबर से सभी उचित दर विक्रेता नियमानुसार वितरण करना सुनिश्चित करें उनकी दुकान पर विशेष वितरण तिथि हेतु 5 सितंबर से 10 दिसंबर तक पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारियों को नामित किया गया था। उक्त सभी नामित पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी 11 सितंबर से सम्बधित उचित दर विके्रताओं केे यहां वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश को दिये हैं कि वह अपने स्तर से विशेष वितरण तिथि में नामित पर्यवेक्षकों, नोडल अधिकारियों को 11 सितम्बर को होने वाले वितरण की सूचना देना सुनिश्चित करें।

Read More »

सर्व समाज एवं हनुमान ट्रस्ट के एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रामलीला महोत्सव के नाम पर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी हनुमान जी महाराज की 52 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा व अश्लील नृत्य जैसे कार्यक्रमों की शिकायत लेकर हनुमान ट्रस्ट के पदाधिकारी सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम को संबोधित एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ट्रस्ट पदाधिकारियों व लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के धार्मिक स्थलों से अवैध कब्जा हटाने संबंधी निर्देशों का जिले में अनुपालन नही हो रहा है। ज्ञापन में अवैध कब्जा नहीं हटाने की स्थिति में जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने इस वर्ष रामलीला का मंचन हनुमान ट्रस्ट द्वारा खुद के कराने की मांग भी की गई। पदाधिकारियों की माने तो डीएम ने जल्द ही वार्ता कर मामले को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है। जिला मुख्यालय पहुंचने वालों में ट्रस्ट सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना, राकेश तिवारी, उमाकांत पचैरी, दिनेश वशिष्ठ, हरीशंकर तिवारी, अखिलेश शर्मा, पीके पराशर, मोहन सिंह, महेश पूरन, ज्ञान श्रीवास्तव, नीरज यादव, महेश यादव, रविन्द्र शर्मा और जीके शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More »

दुल्हन की विदा कराकर जा रही मिनी बस पलटी, दुल्हन समेत 20 घायल

मक्खनपुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई मिनी बस
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दुल्हन की विदा कराकर मैनपुरी की ओर जा रही बारातियों से भरी मिनी बस मक्खनपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दुल्हन समेत करीब 20 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है। हादसे के पीछे चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
रविवार को मैनपुरी से एक बारात फिरोजाबाद आई थी। देर रात्रि बारात विदा होकर मैनपुरी वापस जा रही थी। मिनी बस में दुल्हन के साथ बाराती भी सवार थे। रात्रि करीब ढाई बजे मिनी बस मक्खनपुर क्षेत्र में पहुंची थी। तभी चालक को झपकी आ गई और मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। दुल्हन समेत अन्य बाराती जान बचाने के प्रयास करने लगे। डायल 100 पीआरवी 0658 ने मौके पर पहुँच थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना दी।

Read More »

आरएसएस पदाधिकारी की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सुपारी किलर सत्ताईस को पुलिस ने दो साथियों के साथ किया गिरफ्तार
दो से पांच लाख रुपए लेकर करता था हत्याएं, संदीप शर्मा की हत्या में था वांछित
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुपारी लेकर हत्या करनेे वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त की गई सफेद अपाचे भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी मोटी रकम लेकर हत्या करने का काम करते थे। आरएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की भी इसी गिरोह के द्वारा हत्या की गई थी।
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि आरएसएस हत्या का प्रमुख आरोपी और सुपारी किलर अपने पुराने मकान पर अपने दो साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

Read More »

महागठबंधन का बंद बेअसर, भाजपा विरोधी नारों से गूंजी राहें

कांग्रेस, सपा और रालोद पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार, महंगाई को लेकर किया भाजपा सरकार का विरोध
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा सरकार अब चारों ओर से घिरती नजर आ रही है। कभी एससी-एसटी के विरुद्ध लोग लामबंद्ध हो रहे हैं तो अब कांग्रेस, सपा और रालोद के महागठबंधन ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि, राफेल विमान घोटाले व भ्रष्टाचार के विरोध में रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। महागठबंधन ने भाजपा सरकार को सबक सिखाने की बात कही। वहीं आम जनमानस से भी इस मुहिम से जुड़ने की मांग की। महागठबंधन का भारत बंद बेअसर रहा।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में तीन श्रद्धालु घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कुष्मांडा देवी मंदिर के सामने आज दर्शनों के लिए सड़क पार कर रहे तीन लोग वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम काहलौली निवासी सिया राम के पुत्र शंकर 40 वर्ष शनि 30 वर्ष व भूरा 11 वर्ष आज अपराहन अपनी मां के साथ घाटमपुर कुष्मांडा देवी दर्शन करने के लिए आए थे। वैन से उतरने के बाद सड़क पार करते समय घाटमपुर से कानपुर की ओर जा रही दूसरी डग्गामार वैन की चपेट में आकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।

Read More »