Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » 2018 » September (page 5)

Monthly Archives: September 2018

मुआवजे की माॅग को लेकर शव को सड़क पर रख लगाया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र नालबन्द चौराहा पर शव को सड़क पर रख कर लोगों ने जाम लगाया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद मामले का शान्त कराते हुए शव का अन्तिम संस्कार कराया।
विगत दिन रसूलपुर क्षेत्र शेख लतीफ निवासी 30 वर्षीय आमिर पुत्र शाहिद बिजली उपकरणों को सही करने का कार्य करता था। विगत दिन आमिर पास के ही मौहल्ले में किशन, शैलेश के घर पानी की मोटर खराब होने पर सही करने गया था। जहां किसी तरह करंट लगने से आमिर की मौत हो गयी। करंट लगने पर अचेत होने की हालत में जीवित होने की उम्मीद लेकर उक्त लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी मृत होने की पुष्टि कर दी। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक के परिजनों ने आज सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद मुआबजे की माॅग करते हुए शव को घर के समीप लाकर मार्ग को जाम कर दिया। बाजार में जाम लगाने की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर अन्तिम संस्कार करने के लिए कबिस्तान ले गये। जहां परिजनों के द्वारा अन्तिम संस्कार करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

Read More »

फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला इन्द्रनगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला इन्द नगर गली नम्बर चार निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह वर्मा पुत्र मुन्ना लाल ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को आज सुबह जागने पर हो सकी। उसी दौरान परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस पडोस के लोग भी एकत्रित हो गये। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल भेजा है।

Read More »

मंडलायुक्त ने किया सैलई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को जेडा झाल परियोजना के अंतर्गत बनाए गए सैलई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर पानी को साफ किए जाने की प्रक्रिया को गहनतापूर्वक देखा और ट्रीटमेंट से पूर्व एवं ट्रीटमेंट के पश्चात की पानी की स्थिति देखी। उन्होंने अवशेष कार्यों को समय से पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए की परियोजना के लागू होने के उपरांत शहर का कोई भी क्षेत्र में जलापूर्ति छूटी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक सदर मनीष असीजा ने मंडलायुक्त को पूरी परियोजना के विषय में अवगत कराते हुए परियोजना की सफलता की कहानी बताई तथा जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं प्रशासन द्वारा किये गए सहयोग के विषय में बताया जिसकी मण्डलयुक्त ने प्रशंसा भी की।

Read More »

छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित जलधारा में उमड़ी भक्तों की भीड़

जैन मेले में बच्चे व महिलाओं ने जमकर उठाया लुफ्त
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुभाष तिराहा स्थित छदामी लाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां इंद्रों ने बैंडबाजे के साथ जुलूस निकाला और श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। वहीं जैन मंदिर के बाहर मेले की चहल-पहल से भी खूब रौनक दिखी।
छदामी लाल जैन मंदिर में शुक्रवार को जलधारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। रथ पर सवार श्रीजी की भव्य यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। जो कि मंदिर परिसर में घूम कर भगवान महावीर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां जैन विद्वानों द्वारा भगवान श्रीजी की अभिषेक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न कराया। पीत वस्त्र धारण किए इन्द्र बने जैन समाज के भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान जैन समाज की महिलाऐं-पुरूष एवं बच्चे मौजूद रहे। वहीं जैन मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल था। जहाॅ बच्चों के लिए बहुत ही आकर्षण झूले के अलावा चांट-पकौड़ी के ठेले लगे हुए थे। जिसका बच्चों व महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया।

Read More »

व्यापारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर कराया बाजार बंद

मोटर साइकिलों पर जुलूस के रूप में निकले व्यापारी नेताओं दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर महानगर फिरोजाबाद में बाजार बंद कराया गया। व्यापार नेता प्रातः आठ बजे से शास्त्री मार्केट में एकत्रित हुये। जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में मोटरसाइकिलों से जुलूस के रूप में एकत्रित होकर शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट, सदर बाजार में बंद कराने के लिये सक्रिय रहे।

Read More »

मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर लोधी महासभा ने किया हर्ष व्यक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय लोधी महासभा ने मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी को भारतीय जनता पार्टी फ़िरोज़ाबाद का नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में लोधी महासभा जिला अध्यक्ष शिवराम लोधी, लटूरी सिंह, सुनिक राजपुत, उदयवीर सिंह, उमेस राजपूत, विनोद कुमार, थान सिंह, किशोरी लाल, सुरेंद्र पाल सिंह, बालकिशन, सरनाम सिंह, चक्लेश राजपूत, प्रशांत राजपूत, अंकित राजपूत, डॉ सतीश राजपूत अदि मौजूद रहे।

Read More »

उत्तर भारत की प्रसिद्व राम बरात छह को

शोभायात्रा में चार दर्शन झांकिया के अलावा मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की मनमोहक झांकिया आकर्षण का केन्द्र रहेगी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामबरात 6 अक्टूबर को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। वहीं रामबरात में मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव दो अक्टूबर दिन मंगलवार से गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, गंज मौहल्ला, कोटला रोड, हनुमान मंदिर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचेगी।

Read More »

जिलाधिकारी ने शहर के यातायात व्यवस्था सुधरने हेतु की बैठक

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की जिसमे जिलाधिकारी ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात समस्या जनपद की मुख्य समस्या बन चुकी है। इससे निजाद पाने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना होगा और लोगों को हैलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक लाईट, जेब्रा क्रासिंग आदि का प्रयोग करने की आदत डालने के लिए जागरूक करना ही होगा। उन्होंने बताया कि हैलमेट, सीटबेल्ट आदि यातायात नियमों के पालन न करने के कारण विगत वर्षों में 600 से ज्यादा मृत्यु एक्सीडेंट से हुई है। इस आंकड़े में कानपुर नम्बर एक पर है ये अज्ञानता की कमी के कारण ही होता है। अपने अपनो की जान बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब नियमता ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वालो का डिजिटल बायोडाटा तैयार किया जायेगा जिसमें प्रथम बार उल्लंधन करने पर चालान, द्वितीय बार उल्लंघन करने पर नियमता तीन माह के लिए डी0एल0 जप्त किया जायेगा तथा तीसरी बार यातायात का उल्लंघब करने पर चालान राशि चार गुना किया जायेगा।

Read More »

जिला पंचायत की बैठक 29 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव की अध्यक्षता में 29 सितंबर को दिन के 12 बजे अपरान्ह से कार्यालय जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी है। जिसमें जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेन्द्र कुमार राय ने दी है।

Read More »

मनरेगा रोजगार दिवस जनपद में 1 अक्टूबर 2018 को मनाया जायेगा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत काम करने वाले परिवारों को ग्राम पंचायत में ही श्रम रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद की ग्राम पंचायतों में 1 अक्टूबर 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/अति0 जिला कार्यक्रम समन्वयक-मनरेगा महेन्द्र कुमार राय ने देते हुए बताया कि मनरेगा रोजगार दिवस के मुख्य उद्देश्य कार्य की मांग को पंजीकृत करना, जांब कार्ड की मांग को पंजीकृत करना, कार्य का आवंटन, दिनांक 1 अप्रैल 2018 से बढ़ी हुई मजदूरी रू. 175/- प्रतिदिन की जानकारी देना, कार्य से संबंधित सूचना की जानकारी देना, मनरेगा से संबंधित शिकायतों को दर्ज करना, योजना के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक कराना, मनरेगा श्रमिका के आधार कार्ड एकत्र करने का अभियान, मनरेगा अभिलेखों को पूर्ण कराना तथा श्रमिकों के जाबकार्ड पर अंकित करना, ग्राम पंचायत मनरेगा लेबर बजट तैयार करने में जागरूक करना एवं अनुमन्य कार्यो से अवगत कराना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को मनरेगा अन्तर्गत 90 मानव दिवस के रोजगार दिये जाने के संबंध में जानकारी देना एवं उनकी मांग को एकत्र करना।

Read More »