Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » September » 05 (page 3)

Daily Archives: 5th September 2018

टेंट व्यापारी एसोसिएशन का सम्मेलन बरेली में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटरिंग व फूल व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव हरीमोहन शर्मा गुरूजी, महामंत्री भूपेन्द्र दयाल, कोषाध्यक्ष शीलेन्द्र कुमार शर्मा, उपकोषाध्यक्ष हाजी साविर अली व गंगाशरण सैनी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश टैण्ट व्यापारी एसोसियेशन से संबद्ध आल इंडिया डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसियेशन का 13 वां महाधिवेशन 8 व 9 सितम्बर को बरेली में होगा। जिसमें देश व प्रदेश के मंत्री, सांसद आदि भी भाग लेंगे। उन्होंने एसोसियेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से महाधिवेशन में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Read More »

भाजपा जुटी 2019 चुनावों की तैयारी में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी नगर कोषाध्यक्ष धीरज कुमार जैन की अध्यक्षता में कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से रामवीर सिंह भैयाजी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा (प्रवासी सेक्टर 6), चौधरी रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठेनुआ व शहर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय ने भाग लिया।
बैठक में सभी बूथों के अध्य्क्ष बनाये गए और सभी को जिम्मेदारी दी गयी। सभी ने अपने अपने विचार 2019 चुनाव के लिए रखे व पूरी ताकत के साथ 2019 चुनावों में घर-घर से वोट निकालने की जिम्मेदारी बूथों के कार्यकर्ताओं की होती है वो सभी को निभानी होगी। इस मौके पर सभासद विशाल दीक्षित, शिवशंकर गुलाठी, देवांशु वशिष्ठ, ललित कुमार, गोविंद गुप्ता, विजय वर्मा आदि मौजूद थे।

Read More »

क्षय रोगी खोज अभियान शुरू

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग द्वारा 4 सितम्बर से जनपद में चलने वाले सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में घर-घर भ्रमण कर रही 68 टीमों ने 17235 जनसंख्या का सर्वे किया और 204 संभावित रोगियों के बलगम सेम्पल्स एकत्र किये और 204 सेम्पलों की गहनता से जांच की गई, जिसमें 2 फेफड़े एवं 1 अन्य प्रकार की टी.बी. के रोगियों को खोज निकाला गया। जिनका डेली रेजिमेन डाॅट पद्धति द्वारा इलाज प्रारम्भ करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह अभियान 14 सितम्बर तक चलाया जायेगा, जिसमें और अधिक संख्या में टीबी के मरीजों को खोज निकालने का भरपूर प्रयास किया जायेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल सागर ने समस्त जनता से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपनी बीमारी व लक्षणों को छुपायें नहीं बल्कि खुलकर बतायें। क्योंकि छुपाने से रोग बढ़ता है तथा बताने से उपचार मिलता है।

Read More »

फोटोग्राफर एसोसिएशन ने लिये निर्णय

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला हाथरस वीडियो एण्ड फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक सचिन शर्मा की अध्यक्षता में सरक्यूलर रोड पर हुई। जिसमें एसोसियेशन का नवीन चुनाव कराना, फोटोग्राफिक कम्पनियों से वर्कशाॅप के लिये सम्पर्क करना, टूर की व्यवस्था करना, दीपावली पर मिठाई, कलैन्डर व डायरी का वितरित करना, फोटोग्राफरों की स्थिति को उठाना, रात्रिकालीन कार्यक्रमों में फोटोग्राफरों व उनके पास कीमती उपकरणों की सुरक्षा के लिये पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में हाथरस जंक्शन स्थित विनाका स्टूडियो के पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में रामनरायन गोयल, अजय दीक्षित, रामकिशन वर्मा, राजीव वर्मा, नवीन पाठक, सचिन शर्मा, साजन गुप्ता, माकान्त (बौबी), सिम्पल जैन, अजय उपाध्याय, लक्ष्मण वर्मा, दीपक वर्मा, संदीप शर्मा, संजीव, लखन, राजू, राजवीर, डिम्पल गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये।

Read More »

शिक्षक सम्मेलन के संयोजक को बदले जाने की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बेसिक शिक्षा विभाग में बरती जा रही अनियमितताओं के विरूद्ध सांसद लोकसभा व भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए अनियमितताओं के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की।
सांसद राजेश दिवाकर को सौंपे गए ज्ञापन में बेसिक शिक्षकों ने विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तहत ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एक शिक्षक संगठन के इशारे पर त्यागपत्र देने के बाद भी सहसमन्वयक के पद पर मुरसान ब्लाक में पुनः तैनाती दे दी गई। जबकि प्रतीक्षा सूची को दरकिनार कर दिया गया है। हसायन, सिकंद्राराऊ के अलावा नगर क्षेत्र में भी नियम विरुद्ध कार्य बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे हैं।

Read More »

डीएम ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला सलाहकार समिति का किया गठन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के द्वारा जिला सलाहकार समिति का गठन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक शमीम हाशमी के द्वारा नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के विभिन्न कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की तथा युवा मंडल विकास कार्यक्रम को ब्लॉकों में कराने की बात रखी। जिसमें राजपुर, सरवनखेड़ा, अकबरपुर, संदलपुर, मैथा तथा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

Read More »

डीएम ने की लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा

झींझक व अमरौधा विकास खण्ड अधिकारियों के कार्यों में लापरवाही होने पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने लाभार्थीपरक योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की रिपोर्ट सत्यापन कर सभी ईओ डूडा अधिकारी को समय से उपलब्ध करा दे। उन्हांेने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं के कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि कार्यो की जीओ टैªकिंग कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने बीडीओ झींझक व अमरौधा के कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर कडी फटकार लगायी तथा निर्देश दिये कि कार्यो की रिपोर्ट कल तक उपलब्ध करा दे।

Read More »

साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वधान में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने रामादेवी चोराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। साइकिल यात्रा में आए हुए सपा कार्यकर्ताओं का स्वागत के उपरांत नारायण भोज कराया गया। नारायण भोज के बाद सपा कार्यकर्ताओं को पानी जूस लंच पैकेट कर उनको नाश्ता भी करवाया गया। इसके उपरांत साइकिल यात्रा के लिए प्रस्थान कर गई मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र कटियार, अहिबरन सिंह, राघवेंद्र बजाज मिंटू, विक्रम सिंह परिहार, अबरार आलम खान, मुमताज अहमद, धर्मेंद्र यादव, व प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए लाल सिंह तोमर ने बताया कि पुरवामीर स्थित विश्राम स्थल रामकली एक बार बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेज महाराष्ट्र विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा पुनः प्रारंभ हुई जिसे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर और मुनीम शुक्ला जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया साइकिल यात्रा पुरवामीर, महोली, तिवारीपुर पूरनपुर होती हुई सरसौल पहुंची। वहां महाराजपुर ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, रणधीर सिंह, साधु यादव ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और वही से लगभग ढाई सौ साइकिल यात्री साइकिल यात्रा में शामिल हुए। लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करवाया।
मुख्य रुप से उपस्थित लाल सिंह तोमर, अरुणा तोमर, राघवेंद्र सिंह यादव, राहुल तोमर, सुरेश गुप्ता, नरेश निगम, प्रवीण यादव, गजेंद्र कुशवाहा, व अवनीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

उजमा सोलंकी ने किया साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में प्रदेश महिला सभा सचिव उजमा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत रामादेवी चैराहे पर किया गया। जानकारी देते हुए उज्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चोराहा फूल मालाओं के साथ किया गया। आए हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं को पानी, जूस, लंच, पैकेट, देकर उनको नाश्ता भी कराया गया। कार्यकर्ता जोश में नारे लगा रहे थे। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, नारों से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ऊर्जावान हो चुके थे। सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी का आभार प्रकट किया। इसके उपरांत साइकिल यात्रा आगे के लिए प्रस्थान कर गई। मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा ग्रामीण, उज्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, अबरार आलम खान, फैज इकबाल अहमद, मो अकरम, एकलव्य, इमरान खान, कवलजीत सिंह, सुनील दद्दा, अरविंद कुरील, धर्मेंद्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »