Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2018 » October (page 30)

Monthly Archives: October 2018

संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विशेष अभियान दिवस कार्यक्रम 7 अक्टूबर को

विशेष संक्षित पुनरीक्षण में महिला मतदाताओं/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 13 अक्टूबर को विशेष अभियान
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी साहब लाल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दिनांक 01 सितंबर 2018 को सभी मतदेय स्थलों पर किया जा चुका है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 01 सितंबर 2018 से 31 अक्टूबर 2018 तक किया जाना है।

Read More »

नीतू चंद्रा ने हॉलीवुड के टॉप एक्टिंग कोच टॉम ड्रैपर के साथ किया एक स्पेशल वर्कशॉप

मुंबई, जन सामना ब्यूरो। नीतू चंद्रा जो अभी लॉस एंजिल्स शहर में हैं और हाल ही में गायक रेखा भारद्वाज के रोमांटिक संगीत वीडियो ’हुई मैं तुम्हारी’ की शूटिंग पूरी की है, ने अभी टॉप हॉलीवुड एक्टिंग कोच टॉम ड्रैपर के साथ एक विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) किया है।
टॉम ने हॉलीवुड के दिग्गज सितारों को प्रशिक्षित किया है। जिसमें गोल्डन ग्लोब विजेता कॉलिन फेरेल, एचबीओ बोर्डवॉक एम्पाय्र की शीया व्हिघम, ट्रांसफॉर्मर्स, रीवेंक ऑफ द फॉलेन की इसाबेल लुकास और ट्विलाइट सागाः एक्लिप्स की जेवियर सैमुअल समेत अन्य कई शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, नीतू ने इस कार्यशाला में भाग लिया और टॉम से कई टिप्स लेकर बहुत उत्साहित थी। वर्कशॉप में फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। थियेटर कलाकार होने के नाते नीतू आसानी से इन विवरणों को समझती चली गई। उन्होंने टॉम से मुलाकात भी की और फिल्म के शिल्प से संबंधित बारिकियों को व्यक्तिगत रूप से समझा।

Read More »

कृषि कुम्भ-2018 में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अंतर्राष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिकों को किया जाये आमंत्रित: मुख्य सचिव

कृषि आधारित उद्योगों एवं किसानों के मध्य संवाद भी आयोजित कराये जायें: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 26 से 28 अक्टूबर, 2018 तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित कृषि कुम्भ-2018 में किसानों को कृषि सम्बंधी नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कृषि विशेषकों एवं अंतर्राष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस-2018, कृषि कुम्भ के सफल आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक कर अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

Read More »

किसानों ने दिया तहसील पर धरना

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के किसानों ने तहसील के मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को एक पत्र सौंपा
शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों में कहा कि बाजरा मक्का धान कपास दालों के खरीद केन्द्र देश व प्रदेश में अभी तक नहीं खाले गये हैं इन्हें शीघ्र खुलवाया जाए। पूर्व सरकार अखिलेश यादव द्वारा पचास हजार रूपये बकाया किसानों काो 2012 में कर्ज माफ किया था जिसकी भूमि विकास बैंकों ने किसानों को दिया गया चैक बिना व्याज के है। किसानों ने कहा है कि उन्हें सिंचाई हेतु बिजली फ्री दी जाए। डीजल पेट्रोल से जीएसटी हटाई जाए। सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाए। ऐसी विभिन्न प्रकार की करीब दस मांगों का पत्र एसडीएम नितीश कुमार को सौपां है। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राजकुमार कौशिक ने की तथा संचालन उमांशंकर बांगर ने की। पत्र सौंपने वालों में विनोद कुमार पुण्डीर, चौधरी हरपाल सिंह, राजकुमार, श्रीपाल सिंह, प्रदीप उपाध्याय, ओमप्रकाश दीक्षित, आदि मौजूद थे।

Read More »

महिला से नामजदों ने की मारपीट

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। गांव बसगोई में एक महिला से नामजद दबंगों ने मारपीट कर उसे जाने मारने की धमकी दी है। जिसकी तहरीर पीडिता ने कोतवाली में दी है।
शुक्रवार को कोतवाली में प्रेषित तहरीर में गांव बसगोई निवासी सुक्को पत्नी किशन लाल ने कहा है कि सुबह सात बजे वह घर का कूडा डालने गांव के निकट ही घूरे पर गई थी। तभी नामजदों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ न कहते हुए सुक्को अपने घर आ गई तो नामदज हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर आ धमके। और पीडिता की मां की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मां को चोटें आई। पीडिता ने नामजदों के खिलाफ कार्रवाई हेतु कोतवाली में तहरीर दी है।

Read More »

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई न्याय को भटकर रहा चौकीदार

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। गांव बसईकाजी, राईया में रहने चाले चौकीदार की मदद पुलिस किसी प्रकार नहीं कर रही है। चौकीदार सूरजपाल पुलिस की ड्योढी पर दिन रात सिर पटक रहा है।
पीड़ित चौकीदार ने शुक्रवार को बताया कि नामजद दबंगों ने उसके घर में घुसकर 15 जून 2018 दिन शुक्रवार को उसकी पत्नी को गाली गलौज करते हुए छेडखानी की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसकी तहरीर पीडित ने कोतवाली में दी और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दे दिया। मगर पीडित चौकीदार आज तक पुलिस की ड्यौढी पर सिर पटक रहा है। पुलिस नामजदों को पकडने के बजाए चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दे रही है। जिससे पीड़ित न्याय की गुहार में अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

Read More »

बरामई के युवक का लढौटा में मिला शव फैली सनसनी

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। हाथरस के गांव हतीसा सात बरामई के माजरा नगला गजुआ के 41 वर्षीय युवक चंद्रमोहन सिंह पुत्र राजपाल सिंह का शव लढौटा के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव लढौटा में जब सुबह तडके लोग जंगलों को जा रहे थे तभी कुछ ग्रामीणों ने ग्रामीण राजू उपाध्याय के खेत के निकट सडक के किनारे सुबह लोगों ने एक युवक के शव को पडा देखा, शव के मुंह पर मृतक की बाइक पड़ी थी। यह देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान के लिए मृतक तलाशी ली।

Read More »

खेलकूद भी आवश्यक है-रामेश्वर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। रुहेरी में जी. एल.एस. पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक संजय कौशिक, ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र बघेल व हाकिम कौशिक ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला, पगड़ी पहिनाकर, पीताम्बर उढ़ाकर व राधा कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ्य रहने के लिए खेलकूद भी बहुत आवश्यक है। इससे हमारा शरीर चुस्त व दुरुस्त रहता है। खेल कोई सा भी हो खेलने से शरीर में फुर्ती आती है। तन, मन व दिमाग तीनों हर कार्य को तेजी के साथ करते हैं। रामेश्वर उपाध्याय ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के खेलों की सराहना की और कहा कि इनमें से कोई छात्र-छात्रा हमारे देश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर बबलू शर्मा, बाबूलाल बाबा, गुड्डु शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मुकेश कौशिक, सुरेश बघेल, पवन शर्मा, प्रेमपाल कुशवाहा, सुरेश प्रजापति, अनूप शर्मा व टिंकू चैधरी आदि थे।

Read More »

लक्खी मेले को सरकारी दर्जा दिलाने को करेंगे पहल-डीएम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आगरा के बटेश्वर मेले की तरह हाथरस के 107 वर्ष पुराने मेले को ऐतिहासिक महोत्सव के साथ राजकीय दर्जा दिलाने की पहल होगी। इसके लिए जनपद से प्रस्ताव तैयार कराकर संस्कृति विभाग को भेजा जाएगा।
यह उद्गार मेला श्री दाऊजी महाराज के 107वें महोत्सव के समापन समारोह में जिलाधिकारी व मेला रिसीवर डॉ. रमाशंकर मौर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 20 दिवसीय मेले में तमाम रंगारंग, सांस्कृतिक व मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रमों का आनंद जनता को देखने को मिला। आमजन के सहयोग से मेला शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में सफल हुए हैं। इसके लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कार्यक्रम संयोजक, समन्वयक, मीडिया व भाजपा पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

Read More »

भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नियुक्ति अवैध-चन्द्रवीर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रवीर सिंह ने भाजयुमो शहराध्यक्ष की नियुक्ति को अवैधानिक बताया है और पार्टी संगठन की बिना सहमति के की गई नियुक्ति गलत है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रवीर सिंह का कहना है कि अभी भाजयुमो की जिला कमेटी घोषित नहीं हुई है और उससे पहले किसी मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से भाजयुमो मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु पैनल मांगे थे लेकिन उन्हें अभी तक पैनल नहीं दिये गये हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के नियम व संगठन पदाधिकारियों से सहमति लिये बिना किसी प्रकार की कोई भी नियुक्ति नहीं की जा सकती है और भाजयुमो हाथरस मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति अवैधानिक है।

Read More »