Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » October » 04

Daily Archives: 4th October 2018

गाय जब मर जाये तब फोन करना-कानपुर नगर निगम

योगी सरकार के नकारा अधिकारियों की वजह से एक गाय की तड़प तड़प कर मौत
कानपुर नगर, धर्मेन्द्र रावत। गाय के नाम पर देश में हो रही राजनीति को जनता अब समझ चुकी है। देश में दलित से लेकर मुसलमानों को गौरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी का आये दिन सामना करना पड़ रहा है। गौरक्षा के नाम पर उपद्रव इतना ज्यादा हो गया है कि इसे रोकने के लिए आपको याद होगा स्वयं देश के प्रधानमंत्री जी को भी अपील करनी पड़ी थी। लेकिन यही गौरक्षक उस समय नजर नहीं आते है। जब गौ माता बीमार हो उसे गौरक्षकों की जरूरत हो तब कोई भी राजनीतिक दल इस ओर अपना ध्यान नहीं देता है। जी हा हम बात कर रहे एक गाय की जो कि बीमार होकर तड़प-तड़प कर मर गई।
कल शाम को कानपुर दक्षिण क्षेत्र के बर्रा- 6 न्यू एल. आई. जी. में एक गाय की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उसी समय स्थानीय लोगों के द्वारा सबसे पहले बजरंगदल वालों को सूचना दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कई सामाजिक संस्था चलाने वालों से भी मदद मांगी गई लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली।
स्थानीय निवासी संजय श्रीवास्तव, रोहित शुक्ला, रूपेश श्रीवास्तव के द्वारा नगर निगम कंट्रोल रूम में कई बार फोन किए कि गये गाय की हालत बहुत गंभीर है किसी डॉक्टर को भेजो तो ताकि गाय का सही उपचार हो सकें लेकिन नगर निगम के कर्मचारी ने जो जवाब दिया आप सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर नहीं भेज सकता जब गाय मर जाये तब बता देना हम उठवा लेंगे।

Read More »

संस्कार भारती कला मंच के द्वारा सुर संगम गायन प्रतियोगिता का सेमी फाइनल सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। संस्कार भारती कला मंच के द्वारा राष्ट्र स्तरीय सुर संगम गायन प्रतियोगिता का दूसरे चरण का सेमीफाइनल नगर निगम के पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी गायन की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में पांच वर्ष से 75 वर्ष तक के गायक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर निगम मेयर नूतन राठौर, किड्स काॅर्नर के प्रबंधक मयंक भटनागर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को पीत वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सुर संगम गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। आॅल इण्डिया लेबिल पर आयोजित होने वाली फाइनल प्रतियोगिता के लिए इनहीं में से फिरोजाबाद का सुर संगम सम्राट चुना जायेगा। सुर संगम में जीतने वाले सुर सम्राट को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित महाफाइनल में प्रवेश का अवसर मिलेगा। जिसमें 30 शहरों के विजय सम्राटों का एक ही मंच पर मुकाबला होगा और महाफाइनल का विजेता देश की आवाज बनेगा। कार्यक्रम के दौरान दुआ प्रोडेक्शन की टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलसीदास गुप्ता सीईओ आयुर्वेद रिफाॅर्म इंडिया प्रा.लि., राकेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिओम शर्मा रग्गी, कला मंच के अध्यक्ष पंकज मिश्रा, संगठन महामंत्री प्रमोद राजपूत, कोषाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय, संगठन मंत्री अंकित शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने सभी प्रतिभागी का उत्साह वर्धन किया।

Read More »

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन का वार्षिकोत्सव पर आयोजित हुई प्रतियोगिताऐं

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुरूवार को अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन का वार्षिकोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसैन के तैलीय चित्र पर कोषाध्यक्ष आभा जैन, अध्यक्षा सरिता अग्रवाल ने दीपप्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान महाराज अग्रसैन के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनीता अग्रवाल प्रथम, पद्मा अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। एक मिनट गेम प्रतियोगिता हुई। जिसमें राजकुमार अग्रवाल प्रथम, राजरानी अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में राधेश्याम मित्तत, विकास बंसल, दीपरतन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पूजा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, वीना अग्रवाल, वंदना बंसल, मीना अग्रवाल, तारारानी आदि मौजूद रहे।

Read More »

युवा जब कुछ ठान लेता है तो करके ही रहता है-रूद्रा लक्ष्मीकांत अवस्थी

कार्यशाला को संबोधित करते हुये 2019 लोकसभा चुनाव पर दिया जोर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा युवा मोर्चा की एक कार्यशाला सुहागनगर स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें लोकसभा विस्तारक रूद्रा लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा कि युवा वायु की तरह होता है जब वायु अपने वेग पर होती है तो सब तहस नहस कर देती है। इसी तरह युवा जब कुछ ठान लेता है तो वो उसे करके ही रहता है हमें 2019 लोकसभा चुनाव में बूथों पर ज्यादा से ज्यादा युवा होने चाहिये।

Read More »

चौकीदार हत्या काण्ड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्य आरोपी पुलिस की पकड से दूर
अवैध सम्बन्धों में बाधक बनने के कारण हुई थी हत्या
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा क्षेत्र सुधी कुमार औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र देवखेडा में विगत 17/18 मार्च 2018 को चौकीदार मुकेश कुमार की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा कर दी गयी थी।
उक्त घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर डा0 अरूण कुमार ने बताया कि विगत 17 मार्च 2018 की रात्रि में देवखेडा स्थित सुधीर कुमार औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के चौकीदार मुकेश कुमार की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। उक्त घटना में मृतक के परिजनों ने श्रीकृष्ण इण्टर कालेज में तैनात प्राईवेट तौर के शिक्षक पीयूष उपाध्याय पुत्र रमेश उपाध्याय उसके दो साथियों के नाम हत्या का अभियोग दर्ज कराया था। पीयूष घटना के बाद फरार हो गया। घटना की छानबीन के दौरान सर्विलांस के मध्यम से पुलिस नग विगत कुछ दिन पूर्व पीयूष के साथी देख खेडा निवासी राधे उर्फ राधे श्याम दीपू उर्फ दीपक शर्मा पुत्र राकेश चन्द्र उपाध्याय को दबोच लिया।

Read More »

पॉलिटेक्निक संस्थान में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पॉलिटेक्निक संस्थान में गुरूवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें सम्मानित छात्रों के साथ बाहर से आये अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
नगर के बाहर जलेसर रोड स्थित पोलिटैक्निक संस्थान में गुरूवार की दोपहर को भव्य वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा रहे। जिन्होने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र भी दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने बाहर से आये अतिथियों का सम्मान किया। वही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में किये गये। नगर विधायक ने कहा सम्मान देने से छात्रों में एक नई उर्जा व उत्साह बढ़ता है। जिससे उनके प्रयास करने वाले कार्य में उर्जा के साथ आगे और उडने के लिए उत्साहित किया जाता है।

Read More »

पाल, बघेल, धनगर को एसटी में शामिल करने पर हर्ष

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। धनगर महासभा की बैठक कैंप कार्यालय शिखराश्रम पर हुई। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कैबिनेट में पाल, बघेल, धनगर एवं घुमक्कड़ जाति को जन जाति में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव भंवर सिंह धनगर, वीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र, विक्रम सिंह, डाॅ. पुष्पा धनगर, अजय, डाॅ. सत्यप्रकाश, बाबूलाल, लक्ष्मण सिंह, प्रेम सिंह, नन्नूमल, रूकमपाल, शैतान सिंह, हुकम सिंह आदि हैं।

Read More »

मिशन 2019 की तैयारियों में जुटें पदाधिकारीः जिलाध्यक्ष

बैनीवाल गार्डन में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को बैनीवाल गार्डन पर हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि मिशन 2019 को पूरा करने मेें भाजपाई जी जान से जुट जाएं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। चुुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत करना होगा। बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करेंगे तो वर्ष 2019 में एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।

Read More »

सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायत बछगांव के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान बनने के बाद आज तक कोई भी खुली बैठक नहीं कराई गई है। मामले को लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच करा आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में प्रवीन शर्मा, देवेन्द्र कुमार, विकास जोशी, गिरीश शर्मा, आलोक गुप्ता, मुकेश कुमार, विजय कुमार आदि हैं।

Read More »

ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। बछगांव के ग्रामीणों ने आरआरएम इंटर काॅलेज प्रशासन पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की है। शिकायत करने वालों में रामसनेही, नरायन, बृजेश कुमार, शिवकुमार, राधेश्याम आदि हैं।

Read More »