Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » October » 22 (page 2)

Daily Archives: 22nd October 2018

जमीनी विवाद में चले लाठी-डन्डे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चले साथ ही फायरिंग होने की बात भी घायलों ने बतायी। जबकि पुलिस फायरिंग होने की बात को मना कर रही है। घायलो को पुलिस द्वारा उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द निवासी भमरसिंह पुत्र राजवीर सिंह, वीरेन्द्र पुत्र हरविलास, बृजमोहन पुत्र मंगलसिंह,60 वर्षीय सुन्दरदुवी पत्नी निरोत्तमसिंह, 25 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र निरोत्तमसिंह, बन्टी पुत्र हरविलास, 20 वर्षीय विनोद पुत्र राजेन्द्र, 21 वर्षीय पवन पुत्र रामखिलाडी, 25 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र मंगलसिंह, रवि पुत्र हरविलास आदि लोगो को विवाद परिवार के ही विशाल राजेश, नरेन्द्र पप्पू, मलखान, रामनरेश, दीपू आदि लोगो ने जमीनी विवाद चल रहा था।

Read More »

मारपीट की घटना में पार्षद पुत्र सहित तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र टापा कला में पार्षद को जुआ की शिकायत करना महंगा पड गया। क्षेत्रीय असमाजिक लोगो ने पार्षद पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालो के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना उत्तर क्षेत्र वार्ड नम्बर आठ के पार्षद नरेश कुमार ने क्षेत्र में हो रहे जुआ, सट्टे की जानकारी इलाका पुलिस को विगत दिनों दी थी। इसी बात से नाराज क्षेत्रीय लोग पुष्पेन्द्र करू संजय टीटू आदि लोगोने मिलकर पार्षद के पुत्र 22 वर्षीय अरूण कुमार को पकड कर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान घायल पार्षद पुत्र ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। नरेश कुमार अपने घायल पुत्र को लेकर थाने पहुचा। जहां मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। एक अन्य घटना में थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र आकलपुर निवासी 44 वर्षीय रूमाल सिंह पुत्र नत्थूराम को पडोस के ही लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसने भी जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। नसीरपुर निवासी 40 वर्षीय रेखा पतनी कालीचरन को भी पडोस के ही लोगो ने नाली के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

चोरी की कार 14 बाइकों सहित चार गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना पुलिस ने चोरी के वाहनों सहित चार चोरो को विजयपुरा के समीप ईको कार सहित बरामद कर लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थंे।
थाना मटसैना प्रभारी निरीक्षक नीरज मिश्रा अपने हमराहियों सहित विजयपुर चैराहा पर वाहन चैंिकग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि फिरोजाबाद की ओर से आ रही एक ईको गाडी में वाहन चोर गंैग के लोग है। कार भी चोरी की है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी की कार को रोक लिया। जिसमें सवार थाना लाइनपार के महताब नगर निवासी राजेश कुमार पुत्र तुलसी, थाना उत्तर के द्वारिकापुरी निवासी केशव पुत्र महताबसिंह, रसूलपुर के नैनी मस्जिद निवासी फैजल पुत्र अलाउद्दीन, फातिमा मस्जिद निवासी हसीन पुत्र हसमृद्दीन बताये गये। जिनके पास से चोरी की 14 अन्य बाइकेें निशानदेही से बरामद की हैं एक तंमचा भी पुलिस ने बरामद किया।

Read More »

25 हजार को इनामी बदमाश पटना बिहार से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व थाना शिकोहाबाद पुलिस की संयुक्त सफलता
एसएसपी ने वार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष किया खुलासा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। 25 हजार का इनामी बदमाश को क्राइम ब्राॅच की टीम ने शिकोहाबाद पुलिस के साथ पटना बिहार से दबोच लिया। जो कि काफी दिनों से फरार चल रहा था।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा वार्ता करते हुए बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में विगत 6 फरवरी 2018 को योगेश कुमार उर्फ सेटटी, 19 सितम्बर 2018 को रिक्कू की हत्या में वाछित अभियुक्त सन्तोष यादव उर्फ राजा उर्फ कोरी, सन्तोषी संजीव पुत्र रामब्रज निवासी एका काफी दिनों से फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त पर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में महिला को लगी गोली, गंभीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार रात नानेमऊ निवासी एक महिला को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। गोली महिला के सिर से होकर आरपार हो गई। गंभीर हालत में परिवारीजन महिला को थाना लाए, जहां से उसे प्राइवेट उपचार कराने के लिए आगरा ले गए। जहां महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नानेमऊ निवासी महिला रेखा (40) पत्नी कालीचरन बीती रात अपने घर पर सो रही थी, तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोगों की चीख पुकार मच गई। देखा तो महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी, उसके सिर से खून बह रहा था। गोली महिला के सिर से आरपार निकल गई। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी और घायल महिला को उपचार के लिए आगरा ले गए। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि महिला का आगरा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। दरोगा को बयान दर्ज कराने के लिए आगरा भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की आगरा में स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Read More »

गुजरात पुलिस की नसीरपुर और शिकोहाबाद में दबिश, माल बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुजरात पुलिस ने रविवार दोपहर नसीरपुर थाना और सोमवार सुबह शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने नसीरपुर क्षेत्र से एक दुकान में रखा माल बरामद कर लिया। वहीं शिकोहाबाद पुलिस के सहयोग से माधौगंज में दबिश दी।
गुजरात के थाना भावनगर क्षेत्र में सत्रुघन सिंह पुत्र जैयदयाल सिंह यादव निवासी इसाकपुर थाना नगला खंगर गुजरात में भावनगर थाना क्षेत्र में काम की तलाश में गया था। यहां रहने वाले उसके रिश्तेदार ने एक मकान में उसे किराये पर कमरा दिला दिया। सत्रुघन सिंह विगत पांच साल से गुजरात में रह कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इसी बीच मौका मिलने पर मकान स्वामी का केटरिंग का सामान लगभग पांच लाख रुपये कीमत का एक ट्रक मेंर कर अपने गांव आ गया।

Read More »

डीएम ने किया ओवर ब्रिज का निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद रेलवे क्रासिंग पर राज्य सेतु निगम द्वारा बनाए गए ओवर ब्रिज की सड़क एक साल भी नहीं चल सकी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने की शिकायत पर सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घटिया निर्माण पर असंतोष व्यक्त करते हुए संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
रेलवे क्रासिंग माधौगंज पर भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर जनप्रतिनिधि द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव हुआ। कई वर्षों बाद ओवर ब्रिज का निर्माण हो सका। इसके बाद भी कार्यदाई संस्था राज्य सेतु निगम द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ता पर ध्यान न देते हुए सड़क का निर्माण करा दिया। जिसकी बजह से सड़क एक साल के भीतर ही जगह-जगह बैठ गई। जिससे सड़क में गड्ढे हो गए। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज में गड्ढे होने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई तो कार्यदाई संस्था ने गड्ढों को भरने के लिए पेंचवर्क कराया, लेकिन इसके बाबजूद सड़क कई जगह से धंस गई। गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील दिवस में जिलाधिकारी से ओवर ब्रिज की सड़क टूटने की शिकायतों पर सोमवार को जिलाधिकारी ने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने उक्त संस्था पर कार्रवाई का आदेश दिए हैं।

Read More »

अवैध कब्जा रोकने पर दबंगों ने की मारपीट, दंपति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अवैध कब्जा रोकना दंपति को भारी पड़ गया। दबंगों ने दंपति को गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें दंपति घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का है। यहां निवासी रामब्रेश पुत्र रामकिशन गाटा संख्या 86 व 122 पर काबिज है। आरोप है कि गांव के ही दबंग सुंदरपाल, महेंद्र, सत्यप्रकाश, सोनू आदि ने उक्त गाटा संख्या पर नींव भरने का काम प्रारंभ कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने एक राय होकर पीड़ित के ऊपर हमला बोल दिया। जब उसकी पत्नी ऊषा बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

Read More »

डीएम ने संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में की वार्ता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट कार्यालय में संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मामलों के संबंधो में वार्ता की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, एडीएम आदि अधिकारीगण व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये अधिकारी: डीएम

शिकायतों को समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से न निस्तारण होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी जायेगी प्रतिकूल प्रविष्ट: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईजीआरएस पोर्टल संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि आईजीआरएस व तहसील दिवस में जो शिकायते की जाती है उसका गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण किया जाये। यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने शिकायतों के निस्तरण में विलंब किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। शिकायतों में डिफाल्टर की श्रेणी में आने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिक डिफाल्टर की श्रेणी में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, बीडीओ आदि को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से डिफाल्टर की श्रेणी को खत्म करें।

Read More »