Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2018 » October » 28

Daily Archives: 28th October 2018

दूसरी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

घाटमपुर कानपुर, शीराजी। कस्बे के मूसा नगर रोड स्थित सचान गेस्ट हाउस में आज उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विकास पुरुष के नाम से विख्यात स्वर्गीय शिवनाथ सिंह कुशवाहा की दूसरी पुंयतिथि शोक दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें पहुंचे उनके सैकड़ों समर्थकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य केदारनाथ सचान द्वारा एवं संचालन एडवोकेट शिवनाथ सिंह चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर रामआसरे कुशवाहा, (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन) ने बाबू जी के जीवन कृतित्व एवं व्यक्तित्व में प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबूजी सभी वर्गो एवं जन जन के नेता थे। उन्होंने बाबू जी के साथ बिताए पलों को भी सभा में साझा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि उनकी सोच संपूर्ण प्रदेश वासियों के लिए होती थी। 

Read More »

चलती कार में अचानक लगी आग

इटावा, राहुल तिवारी। आज इटावा में मैनपुरी फाटक पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब रोड पर चल रही ओमनी कार में अचानक आग लग गयी गाड़ी में बैठे लोगों ने समय रहते हुए गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई बताया ये जा रहा है कि आज इटावा मैनपुरी रोड पर ओमनी कार पर सवार एक परिवार अपने घर जा रहा था तभी अचानक कार में आग लग गयी जिससे इटावा मैनपुरी रोड पर लंबा जाम लग गया जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की अभी वजह सामने नहीं आ सकी है।

Read More »

दक्षिण युवा व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

कानपुर, धर्मेन्द रावत। कानपुर दक्षिण क्षेत्र में आज दक्षिण युवा व्यापार मंडल की प्रथम बैठक माँ वैष्णों गेस्ट हाउस बर्रा-2 में हुई। जिसमें व्यापारियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया और एक दूसरे की मदद करने का आश्वासन सभी ने दिया एंव व्यापार मंडल के सदस्यता ग्रहण की। दक्षिण युवा व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने व्यापारियों की हर संभव मदद करने का संकल्प लिया। व्यापारी हित ही संगठन का मूल उदेदश हैं।
इस मौके पर दक्षिण युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीप नारायण अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, उप प्रबंधक नीरज दीक्षित, उपसचिव मनोज गुप्ता, सचिव दुर्गेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एंव अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

Read More »

प्रधानमंत्री ने मदन लाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, श्री मदन लाल खुराना जी के निधन से वे दुखी हैं। उन्होंने दिल्ली की प्रगति के लिए विशेष रूप से बेहतर बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर काम किया। उन्होंने खुद को दिल्ली सरकार और केंद्र दोनों जगहों पर मेहनती और लोगों के अनुकूल काम करने वाले प्रशासक के रूप में प्रतिष्ठित किया।
श्री मदन लाल खुराना जी को हम हमेशा दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने के लिए याद करेंगे। उन्होंने विभाजन के बाद दिल्ली में शरणार्थियों की सेवा के लिए अविश्वसनीय कार्य किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना और एकजुटता है।

Read More »

पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने अवतार लिया

जन सामना-संवाददाता/आशीष बाजपेयीः कानपुर। उत्तरीपुरा नवीन गल्ला मंडी में चल रही रामकथा में विश्व के सबसे कम उम्र के कथावाचक शाश्वत महाराज ने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे लेकिन एक ना एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे, लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की झलक दिखाई तो सभी का अस्तित्व धरा से ही समाप्त हो गया अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक नहीं टिक सकता। कथा व्यास ने कहा कि ब्राह्मण पूजनीय होता है। ब्राह्मण का कभी उपहास नहीं करना चाहिए जिसने ब्राह्मण का उपहास किया है उसका सर्वनाश ही हुआ है व्यास ने ब्राह्मण द्वारा भानु प्रताप को दिए गए श्राप की कथा का विस्तार से वर्णन किया । आचार्य ने श्री राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया।

Read More »