Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November » 11

Daily Archives: 11th November 2018

प्रधानमंत्री कल वाराणसी में रिंग रोड और बाबतपुर एयरपोर्ट रोड का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री वाराणसी में गंगा नदी पर अंतर्देशीय टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 12 नवंबर को वाराणसी में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनकी कुल लंबाई 34 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 1571.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नौवहन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ होंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हरदुआ में रिंग रोड तिराहा पर दोपहर बाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
वाराणसी रिंग रोड के पहले चरण में 759.36 करोड़ रुपये की लागत से 16.55 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण पूरा किया गया है, जबकि 812.59 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग.56 पर बाबतपुर.वाराणसी राजमार्ग को चार लेन बनाने के साथ ही 17.25 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया गया है।

Read More »

सम्मान मिला तो खिल उठे बूथ अध्यक्षों के चेहरे

भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री ने बूथ पर जाकर किया बूथ अध्यक्षों का सम्मान
17 नवंबर को निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली में भाग लेने की अपील
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यक्रम तय कर दिए हैं। बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों का उनके गांव और घर जाकर सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बूथ अध्यक्ष गदगद हो गए।
रविवार को ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह विधानसभा क्षेत्र के गांव जौंधरी पहुंचे। जहां बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष गवेन्द्र कुमार, बूथ संख्या 315 के भीकम सिंह, बूथ संख्या 191 के विजय चक, बूथ संख्या, बूथ संख्या 192 के महेन्द्रपाल सिंह, बूथ संख्या 193 के अवधेश कुमार को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने वाला बूथ अध्यक्ष होता है। ऐसे में उन्हें सम्मानित करने का काम केवल भाजपा कर रही है।

Read More »

हमारी पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा-लोकेश भाटी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान प्रत्रकारों को बताया कि जिस किसी नेता का अन्य पार्टियां सम्मान नही कर रही है। उसका सम्मान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में किया जायेगा। इसके लिए सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। युवा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव को प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन भी किया गया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने एक होटल में वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के साथ अन्य राजनितिक पार्टियों में जिन नेताओं को सम्मान नहीं किया जा रहा हो उसके लिए प्रगतिशील सपा में सम्मान किया जायेगा। हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ जमीन से जुडे लोगो की बात को ध्यान में रखकर पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। इससे पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम पर हुई। जिसमें पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि पूरे जिले में लोगों को अपमानित करने वालों का आज बुरा हाल है।

Read More »

प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापति व्यापार सेवा समिति की एक बैठक इनाम सिंह प्रजापति के आवास पर आहूत की गयी। जिसमें विगत 18 नवम्बर को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह पर चर्चा की गयी।
बैठक में कार्यक्रम आयोजक मण्डल के सरंक्षक मुन्नालाल गोला, अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति, सौराज सिंह आदि लोगो ने बैठक में समाज के बंधुओ को सामूहिक विवाह के दौरान होने वाले कार्य व्यवस्था की जिम्मेदारियों को सौंपा। साथी ही समाज के लोगो के बीच कहा कि हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी सर्व सामूहिक विवाह समारोह में दो दर्जन से अधिक जोडों का विवाह समारोह किया जायेगा। सभी को दान-दहेज का सामान दिया जायेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि आज मंहगाई को देखते हुए फिजुल खर्चे को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करने का समिति ने निर्णय लिया है। फ्लोरा दौज अखतीज भडरिया नौमी पर उक्त विवाह समारोह समिति द्वारा कराये जाते है।

Read More »

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। शहरों के नाम बदले जाने पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष के अलावा सरकार के मंत्री भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसे भाजपा का चुनावी स्टंट बताया है।
दरअसल कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर रामनगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरों का नाम बदलने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, यह सिर्फ भाजपा का चुनावी स्टंट है। राजभर ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है लेकिन इसमे सफलता नहीं मिलेगी। कैबिनट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ध्रुवीकरण के लिए चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

Read More »

निःशुल्क शिविर में 200 लोगों की हुई जांच

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित यंग स्कॉलर अकेडमी में आहूजा हॉस्पीटल एवं कलपतरु ट्रस्ट के सहयोग से सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेन्टर फिरोजाबाद की यूनिट के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डा० जितेन्द्र सिंह, डा० सर्वेश यादव, डा. राजीव यादव, डा० सुभाष राजौरिया, डा० अरूण ने 200 मघुमेह एंव हृदय रोगियों जांचकर निः शुल्क परामर्श परामर्श दिया शिविर में उपस्थित जक्रम सिंह, सूर्यकांत यादव, संदीप तिवारी, अखिलेश पालीवाल, चंद्रभान सिंह, सचिन चैहान, रामकेश यादव, कलपतरु ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More »

नगर विकास मंत्री जनपद में कल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मंत्री संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उत्तर प्रदेश सुरेश खन्ना 12 नवम्बर को अपराह्न 1 बजे सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन आएगे। तदुपरांत वह अपराह्न 1 बजे से अपराह्न 4 बजे तक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता रैली में भाग लेंगे।

Read More »

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने किया बुद्वि-शुद्वि यज्ञ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के द्वारा भारत माता पार्क में रविवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुद्वि-शुद्वि यज्ञ किया गया। केन्द्र और प्रदेश सरकार को अपना वादा याद दिलाने की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। वहीं बताया 26 नवंबर को इसी श्रृंखला में संसद का घेराव किया भी जाएगा।
रविवार को गांधी पार्क स्थित भारत माता पार्क में यूनाइटेड टीचर्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर के दिशा निर्देशन एवं जिलाध्यक्षा जया शर्मा के नेतृत्व में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। यूटा जिलाध्यक्षा जया शर्मा ने बताया इस यज्ञ द्वारा पेंशन विहीन साथियों में चेतना जागृत करना और सोयी हुई सरकार को जगाने को हम संघर्षरत हैं और बताया आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न चरणों में आंदोलन किये जा रहे है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नारखी यतेन्द्र यादव सहित काफी संख्या में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

रथयात्रा का मार्ग में जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। रथयात्रा का शुभारम्भ प्रमुख उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल एवं अभिषेक मित्तल के द्वारा भगवान जगन्नाथ की आरती उतारकर किया गया। रथयात्रा में वृंदावन के स्काॅन मंदिर के अंग्रेज भक्त भगवान जगन्नाथ के भजनों पर नृत्य कर चल रहे थे।
रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कैला देवी मंदिर प्रांगण से प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल एवं अभिषेक मित्तल चंचल ने भगवान जगन्नाथ की आरती उताकर शुभारम्भ किया। रथयात्रा हनुमान रोड, दुली मौहल्ला, डाकखाना चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा होते हुए तिलक काॅलेज प्रांगण में आकर सम्पन्न हुई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथयात्रा मार्ग में पुना के कलाकारों द्वारा रंगोली सजाई गई। वही मुम्बई के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही वृंदावन स्काॅन मंदिर के अंग्रेजों द्वारा भगवान जगन्नाथ के भजन गाकर नृत्य गाकर चल रहे थे। रथयात्रा में मेयर नूतन राठौर, मंयक भटनागर, डा. राकेश अग्रवाल, जगन्नाथ यात्रा अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री त्रिभुवन श्रीमाली, राममूर्ति अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अंशुल श्रीमाली, संचुल अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, उद्देश्य तिवारी, सुरेन्द्र अग्रवाल, शिवकांत पालिया, अनुग्रह गोपाल, प्रदीप टंडन, हरीओम वर्मा, श्याम सिंह यादव, प्रमोद राजौरिया, धीरज जिन्दल, मुकेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा गोविंद नगर दक्षिण बूथ कमेटी का सम्मान

बूथ कमेटी सेना के हरावल दस्ते की तरह बाबा रघुराज
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। युद्ध के समय जो सैनिक सबसे आगे रहते हैं उन्हें ही हरावल दस्ता कहा जाता है। इस दस्ते में सेना के बेहद जोशीले व सबसे बहादुर सैनिक रहते हैं। युद्ध में हार जीत ज्यादातर इन्हीं के युद्ध कौशल पर निर्भर करती है। इसी तरह चुनाव के समय बूथ कमेटियों का बेहतर प्रबंधन किसी भी पार्टी की हार जीत का पैमाना होते हैं उक्त बातें भाजपा दक्षिण जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबा रघुराज शरण गुप्ता ने बूथ कमेटी के अभिनंदन कार्यक्रम में कही। गोविंद नगर दक्षिण के बूथ 28 में आज आयोजित बूथ कमेटी सम्मान समारोह में बूथ कमेटी के सदस्यों के गले में भाजपाई पट्टिकाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बूथ जीतो .चुनाव जीतो के विजयी मंत्र पर काम कर रही है। चुनाव के समय बूथ कमेटी के कार्यकर्ता ही सेना के हरावल दस्ते की तरह सबसे आगे रहते हैं।

Read More »