Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November » 14

Daily Archives: 14th November 2018

अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा ने धूमधाम से मनाई जयंती

फतेहाबाद, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा क्षेत्र पूर्वी फतेहाबाद में 131 वी जयंती धूमधाम से चिम्मनलाल जी की बगीची में सम्पन्न हुई।
सुबह 9 बजे से भारतीय स्टेट बैंक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई और चिम्मन लाल जी की बगीची तक पहुंचने में आधा दर्जन स्थान पर आइसक्रीम, चाय, दूध, फल इत्यादि का स्वागत हुआ।
नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था हमारा फतेहाबाद डेवेलपिंग ग्रुप की ओर से भी लोहिया बिल्डिंग, जूनियर के सामने आइसक्रीम का स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्थापक आलोक गुप्ता बछरवार, अमित आर्यन, अवकेश गोलश, प्रमोद गुप्ता भोला, नितिन सर्राफ, श्यामवीर गुर्जर, सौरभ शर्मा, विपुल लोहिया, अनिल गुर्जर, राजेश चौहान, रमाकान्त गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण शामिल रहे। आज जयंती के अवसर पर मातृ शक्ति की बहुत बडी भूमिका रही। मंच संचालन गोपाल गुप्ता सभासद व विपुल लोहिया ने संभाला। भोजन व्यवस्था बंगाली गुप्ता के नेतृत्व में हुई।

Read More »

विश्व मधुमेह दिवस पर जिला स्वास्थ्य समिति ने निकाली जागरूकता रैली

रैली का शुभारम्भ डॉ आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई।
विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डॉ आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। यह रैली जिला अस्पताल से सुभाष तिराहा, ट्रॉमा सेंटर होते हुए वापस जिला अस्पताल आकर सम्पन्न हुई। रैली में एसीएमओ डॉ प्रताप सिंह, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ एमके माथुर, डॉ जीसी पालीवाल, डॉ राजीव अग्रवाल, मनीष यादव, जिला अस्पताल स्टाफ में कंचन जैन, कंचन गुप्ता, शारदा जी, हरकेश, शिप्रा, देवेश अग्रवाल, संजय आदि शामिल रहे।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में नौजवानों को मिली जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने वार्ता के दौरान दी जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। स्टेशन रोड स्थित ओम होटल में आयोजित में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने युवाओं को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
प्रगतिशल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि युवजन सभा का जिलाध्यक्ष राजनीति में काफी समय से सक्रिय ब्रजेश उपाध्याय पैंठ वाले के बेटे प्रशांत उपाध्याय, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा का जिलाध्यक्ष ओम होटल के मालिक लला चैधरी के बेटे अभिषेक यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष नवाज खान राजू, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश सचिव हृदेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा मंडल प्रभारी सुहागनगर निवासी अंकित यादव को बनाया गया। उन्होंने बताया नौजवानों की शक्ति से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। हमारा मुख्य लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 है जिसके लिए कम समय में काफी तैयारियां करना है। वार्ता के दौरान मीना राजपूत, लला चैधरी, प्रशांत उपाध्याय, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव, अंकित यादव गोलू, नवाज खान राजू, हरदेश यादव, विपिन यादव, अमन गुर्जर, राजू सलूजा आदि मौजूद रहे।

Read More »

लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

नगर विधायक मनीष असीजा रहे मुख्य अतिथि
प्रख्यात कवि मंजुल मयंक संग कई कवियों का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस तहसील सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिले के कई कवियों ने भी शिरकत की।
बुधवार को उप्र लेखपाल संघ का 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लेखपाल संघ के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया तो वहीं नगर विधायक मनीष असीजा का जोशीला स्वागत करने के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंचासीन कवियों फिरोजाबाद से प्रख्यात कवि मंजुल मयंक, यशपाल यश, टूण्डला से लटूरी लट्ठ, एटा से बलराम सरस, शिकोहाबाद से श्यामकुमार उपाध्याय, नायाब तहसीलदार का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर किया गया।

Read More »

आग से दम्पति झुलसे, गैस रैगूलेटर बदलने के दौरान हुई घटना

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के खेडा मौहल्ला में गैस सिलैण्डर में लगी आग से पति-पत्नी झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। झुलसे लोगो ने बताया कि रेगूलेटर बदलने के दौरान घटना घटित हुई।
थाना उत्तर क्षेत्र खेडा मौहल्ला निवासी 35 वर्षीय मानसिंह पुत्र रघुवीर सिंह अपनी पत्नी 30 वर्षीय जयमाला के साथ रसोई में खडा होकर पुराने सिलैण्डर को खाली होने के कारण नया एचपी कम्पनी के गैस सिलैण्डर बदल रहा था। उसी दौरान रेगूलेटर लगाते समय अचानक आग लगने से पति-पत्नी आग की चपेट में आने से झुलस गये। जिनको आग से किसी तरह परिजनों ने बचाते हुए आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। झुलसे लोगो के पुत्र ने बताया कि गैस खत्म होने पर आज चूल्हे पर खाना बनाया गया था। चूल्हे में लडकी के कुछ कंड सुलग रहे थे। गैस लीक होने से आग लग गयी।

Read More »

शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा मिला सीआरपीएफ का जवान

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर पुलिस ने शराब के नशे में सड़क किनारे पडे सीआरपीएफ के जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र पायनियर ग्लास के समीप लोगो को एक युवक अचेत हालत में पडा दिखायी दिया। जिसके मुख से शराब की महंक आ रही थी। मौके पर लगे हुजूम में से किसी ने घटना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुचे उ0नि0 जयसीराम थाना मक्खनपुर द्वारा उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहा अर्ध होश आने पर अचेत पडे युवक ने अपनी जेब से एक फोजी पर्स से अपना पहचान पत्र दिया। जिस पर उसका नाम राजवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव दलेल बरनाल मैनपुरी लिखा था। एक पहचानपत्र पर सीआरपीएफ का सिपाही रसोईया लिखा हुआ था। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस ने पते के आधार पर परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया है।

Read More »

संदिग्ध हालत में युवक की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक अपने घर से शिकोहाबाद किसी काम से आया हुआ था। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। वही पुलिस हादसा मान नही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी 30 वर्षीय भीमसेन पुत्र योगेन्द्र प्रसाद का शव शिकोहाबाद में सडक के किनारे लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पास मिले पते के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शरीर पर चोट के निशान होने पर पुलिस हादसा मान नही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

भाजपा बूथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष वीरेश्वर फौजी, सेक्टर प्रवासी विक्रम सिंह धनगर, एवं सेक्टर संयोजक ब्रजेश राजपूत एवं वरिष्ट नेता राजरानी राजपूत पश्चिम मदनपुर मण्डल, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष आदि बहिनों ने बूढभरथरा गांव के बूथ अध्यक्ष सुरजीत सिंह एवं ब्रजेश कुमार, चितावली गांव के बूथ अध्यक्ष अवधेश कुमार, दिनेश कुमार, यशपाल एवं बूथ अध्यक्ष मंजय आदि बूथ अध्यक्षों की पूरी कार्यकारिणी का सम्मानित तिलक एवं माला पहनाकर किया गया। वही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।

Read More »

जसराना में बारातियों से भरी बस अनियन्त्रित होकर पलटी

उसायनी रोड पर रोडवेज बस और ट्रक की हुयी टक्कर
डीएम नेहा शर्मा ने घायलों को भिजवाया जिला अस्पताल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों में से चार लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसराना क्षेत्र देर रात्रि में बारातियों से भरी बस गौवंश को बचाते समय पलट गयी थी। वही आज दोपहर बाद टूण्डला के समीप रोडबेस बस-ट्रक से टकरा गयी। जिसमें घायलों को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। जिलाधिकारी के सरानीय कार्य से जनपद में चर्चा रही।
विगत रात्रि में जसराना क्षेत्र के जाजुमई स्थित पीताम्बरा कोल्ड के समीप बारातियों से भरी बस गौवंश को बचाते समय अनियन्त्रित होकर पलट गयी। बस में सवार लोगो की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। लोगो ने राहत कार्य करते हुए घायल आगरा के शाहगंज निवासी नरगिस गुडिया मटसैना के किन्नर गांव निवासी रेशमा, एटा के गांव भोडेला निवासी अनिम खान को उपचार के लिए जिला अस्तपाल भेजा गया। कुछ लोगो को वही से उनके घर भेज दिया था। घायलों ने बताया कि जनपउ एटा के अवागढ़ क्षेत्र निवासी शान मौहम्मद के पुत्र जान मौहम्मद की बारात सिरसागंज के गांव अहमदपुर में आयी थी। बारात चढ़ने के बाद कुछ लोग दाबत खाकर अपने घर लौट रहे थे।

Read More »

जांच में डायबिटीज के मिले नौ नए मरीज

विश्व मधुमेह दिवस पर 32 स्थानों पर की गई शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच
शिविर के दौरान 221 मरीजों की शुगर जांच, जांच कराने लगी रही भीड़
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की जांच कर डायबिटीज से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जांच के दौरान डायबिटीज के नौ नए मरीज पाए गए।
शिविर का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि गलत खान-पान और मानसिक तनाव के कारण भी डायबिटीज होने की संभावना बनी रहती है। व्यक्ति को हर छह माह बाद डायबिटीज की जांच करानी चाहिए। ऐसा करने से बढ़ती डायबिटीज को रोकने में सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डाॅ. संजीव वर्मा ने बताया कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच के लिए 32 स्थानों पर जांच शिविर लगाए गए थे। इनमें डायबिटीज के नौ नए मरीज मिले हैं। कुल 221 लोगों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। शिविर में डाॅ. विवेकानंद, संतोष कुमार, हरीओम शर्मा, अमित कुमार, खुशबू अग्रवाल समेत एएनएम और आशाओं की सहभागिता रही।
खंड विकास कार्यालय पर हुआ टीकाकरण

Read More »