Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November » 18

Daily Archives: 18th November 2018

उपमुख्यमंत्री हिंदुत्व को दे गये धार बोले कोई जाति पाँति नहीं सिर्फ हिंदुत्व की बात होगी

कानपुर, राजीव रूहेला। आज उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया सुबह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्रांगण में बने हेलीपैड पर उतरकर विश्वविद्यालय में आयोजित युवामंच के कार्यक्रम में पहुंचे कुलपति नीलिमा गुप्ता ने उनका स्वागत किया उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी भी मंच पर उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के बाद विकास नगर स्थित स्कूल जयनारायण विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ने अपना व्याख्यान दिया। कानपुर के दक्षिण में स्थित त्रिवेणी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस जरौली में भी संस्था के वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे, मंच पर क्षेत्रीय विधायक एवं सरकार में औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने उनका स्वागत किया महाना ने कहा कार्यक्रम के आयोजक प्रबोध मिश्रा इस क्षेत्र में कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम कभी रामकथा, कभी भागवत पुराण हिन्दू संस्कृति को जिंदा रखने वाले कार्यक्रम हमेशा करवाते रहते हैं और क्षेत्र की जनता ने विकास की जिम्मेदारी मुझे दे रखी है जिसको मैं ईमानदारी से निभा रहा हूँ।

Read More »

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ लेने हेतु ऐसे दिव्यांगजन जिनका विवाह वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में हुआ है। वे दिव्यांग व्यक्ति आवेदन कर सकते है। ऐसे दम्पत्ति जिनमें केवल पति दिव्यांग हो तो 15 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एवं पत्नी दिव्यांग हो तो 20 हजार रूपये एवं पति-पत्नी दोनों ही दिव्यांग हो तो एक मुक्त राशि 35000 हजार रूपये दोनों के संयुक्त खाते में भेजी जायेगी। जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है ऐसे दिव्यांगजन विभाग की बेबसाइट पर लाॅग इन कर सकते है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनुपम राय ने दी है।

Read More »

टीईटी परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्नाभाई

साथियों के स्थान पर देने आए थे टीईटी परीक्षा
इस्लामियां इंटर काॅलेज का मामला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा देने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे दो मुन्नाभाई को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। अभ्यर्थियों को संघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया।
रविवार को दो पालियों में टीईटी परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 14034 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1126 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 6688 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 529 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक संपन्न कराई गई। इस्लामियां इंटर काॅलेज में चेकिंग के दौरान दो मुन्नाभाई पकड़ में आ गए। जिसमें मनोज कुमार के स्थान पर दूसरा मनोज परीक्षा दे रहा था तो अतुल की जगह संजीत परीक्षा देने आया था। मामला प्रकाश में आने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीईटी की परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न हुई। डीएम नेहा शर्मा ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्र पर आने वाले अभ्यर्थियों के मोबाइल, पर्स, घड़ी भी उतरवाकर जमा करा लिए गए। उसके बाद ही उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। इस दौरान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

Read More »

सपा महानगर की बैठक में सांसद अक्षय यादव को दुबारा जिताने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी पार्टी महानगर की मासिक बैठक लेबर काॅलौनी स्थित मीनू मेरिज होम में सम्पन्न हुई। जिसमें सपा की कमेटी का विस्तार किया गया।
सपा छात्र सभा अध्यक्ष जगमोहन यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार छात्र-छात्राओं के प्रति दुव्र्यवहार कर उनका भविष्य से खिलवाड करने का कार्य कर रही है। आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में युवा ऐसी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकनें का कार्य करेंगे। साथ ही सांसद अक्षय यादव को जिताने का कार्य करेंगे। वही बैठक में लगातार दो पदाधिकारियों को लगातार तीन कार्यक्रमों में निश्क्रियता को देखते हुए कमेटी ने पद मुक्त किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष एहतराम अली बाबर, अकील सिददीकी, रोहित यादव, गौरव चक, गोरबधन वर्मा, अमित कुमार, योगेश बाल्मीकि, सोनू कुमार, नदीम खान, जितेन्द्र कुमार, गुलशन खान, राकेश कुमार, अमन बाल्मीकि, राहुल शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, शिवा कठेरिया, सीटू कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

अपनों का मुकाबला करने से नहीं कतराएंगे-शिवपाल

आर्चिड ग्रीन में शादी समारोह में शामिल होने आए थे शिवपाल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव चुनाव के रणभूमि तैयार करने में लग गए हैं। रविवार को एक शाादी समारोह में शामिल होने आए शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही अपनों के सामने खड़े होने में कतराने की बात से इंकार किया।
शहर के आचिर्ड ग्रीन में धीरेंद्र यादव के यहां आये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मीडिया से रूबरू हुये। पूछे गये सवाल कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का उद्देश्य क्या है, इस पर उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं और जनता का बड़े दलों से भरोसा उठने के कारण बनायी है। इसका मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का निदान कराना है।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने रोबिन

कार्यकर्ताओ ने किया नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष का स्वागत हर्ष
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष रोबिन यादव उर्फ सीटू को बनाया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा जिला युवा मोर्चा की कमान सीटू यादव उर्फ रोबिन यादव को दी गयी। जिसका आज रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष होने के नाते अजीम भाई, मीना राजपूत आदि नेताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त शिवपाल सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन उर्फ सीटू यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर वो पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रगतिशील संगठन काफी तेजी के साथ उभर रहा है। जमीनी स्तर से जुड़े लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले में युवाओं की नई टीम का गठन किया जाएगा। वार्ता में अमित गुप्ता, प्रशान्त उपाध्याय, राकेश यादव, अलोक कुमार, इ0 राजकूमार यादव लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, अर्जुन चैधरी, अलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाई-भाई में विवाद होने पर पति को बचाने आयी पत्नी को लगी गोली, मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र गांव मछरिया में एक महिला की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जाॅच पडताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दो संगे भाईयों में विवाद हो रहा था। बचाव में आने से गोली लग गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।
थाना फरिहा के गांव मछरिया निवासी विकास कुमार उसके भाई बसंत कुमार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनांे भाई आपस में लड रहे थे। उसी दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मारने के लिए हथियार भी निकाल लिये। जिसको देख विकास की पत्नी 30 वर्षीय विवेका देवी अपने पति को बचाने के लिए दौडी उसी दौरान गोली चलने से वह लहु-लुहान होकर जमीन पर गिर गयी।

Read More »

टूर्नामेंट में ब्लूमिंग बड्स शिकोहाबाद एवं कुबेर विद्यापीठ की टीमें ने मारी बाजी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। स्पोट्र्स प्रमोशन फाउंडेशन की तरफ से चल रहे अंडर 15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट आईवी इंटरनेशनल के मैदान पर खेला गया। जिसमें ब्लूमिंग बड्स शिकोहाबाद एवं कुबेर विद्यापीठ की टीमें ने जीत हासिल की।
अंडी-15 टूर्नामेट में पहली पारी में ब्लूमिंग बड्स शिकोहाबाद एवं पं. दीनदयाल टीम के मध्य खेला गया। मैंच में आईबी की पिं्रसिपल नंदनी यादव ने दोनो ही टीम के कप्तानो के मध्य टांॅस कराया गया। जिसमें ब्लूमिंग बड्स शिकोहाबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लूमिंग बड्स शिकोहाबाद की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Read More »

बीमारी से तंग व्यक्ति ने कसा फंदा, मौत

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के कच्चा टूंडला निवासी एक व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। रविवार को उसका शव घर के अंदर मफलर के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कच्चा टूंडला निवासी करीब 45 वर्षीय सुशील उर्फ टीटू पुत्र लालाराम लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। परिवारीजनों ने उनका इलाज करायाा लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक वह मन ही मन परेशान रहने लगे थे। शनिवार रात्रि परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। तभी किसी समय उन्होंने मफलर से फंदा बनाकर पंखे से लटक गए। घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Read More »

अवैध रूप से लायी जा रही 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

थाना उत्तर पुलिस को मिली सफलता
बिक्री हेतु लिये गये 195000 रूपये की बरामदगी भी मिली
तीन अभियुक्तो को मय ट्रक के साथ किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद मे अपराधियो एवं शराब तस्करो के विरूद्ध एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार दुबे द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अपने हमराही पुलिस बल के साथ प्रातः करीब साढ़े चार बजे मोहाली पंजाब से फर्जी कागजात तैयार कर तस्करी हेतु ले जा रही 1200 पैटी अंग्रेजी शराब अवैध तस्करी व बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तगण को ट्रक सहित गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से उक्त शराब की अवैध बिक्री हेतु जब्त किये गये 195000 रूपये बरामद किये।

Read More »