Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » December (page 22)

Monthly Archives: December 2018

3 राज्यों में कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। दीवानी कचहरी पर एन.एस.यू.आई. के प्रदेश संयोजक आदित्य शर्मा के नेतृत्व में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने पर मिष्ठान वितरित किया गया।
आदित्य शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा के अहंकार को तोड़ दिया है। अब 2019 में भाजपा का देश से सफाया हो जायेगा। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नन्दा ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत से यू.पी. के कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है और अब यू.पी. से भी भाजपा का सफाया हो जायेगा। इस मौके पर रामबृज सिंह एड., राजपाल सिंह पूनिया, कृष्णकान्त शर्मा, मनीष कुमार, हरीमोहन शर्मा, योगी राज उपाध्याय, अनूप शर्मा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More »

कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों में हुई जीत की खुशी में जिला कांग्रेस सेवादल के बैनीगंज स्थित कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष विशन वाष्र्णेय के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महामंत्री अशोक वाष्र्णेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह जीत असत्य पर सत्य की जीत है। देश की जनता मोदी सरकार की कथनी और करनी को समझ चुकी है। धर्म एवं जातिवाद पर नेतागिरी करने वाली भाजपा का काला चेहरा देश की जनता ने उजागर कर एकता का परिचय दिया है। गोष्ठी में संजीव गोस्वामी, धीरज ठाकुर, प्रवेश श्रीवास्तव, गुड्डू वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, जे.पी. पांडेय, वकील सिंह, मुन्नालाल, कालूसिंह कर्दम, बहोरन बाल्मीकि, डा. देवकी नन्दन गुप्ता, बिहारीलाल एड, विशाल सक्सैना आदि उपस्थित थे।

Read More »

दो दिवसीय ’आयुषाचार्य’ सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने 10 और 11 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में जनस्वास्थ्य प्रोत्साहन के लिए दिनचर्या और ऋतुचर्या पर ’आयुषाचार्य’ सम्मेलन आयोजित किया। पूरे देश से लगभग 200 शिक्षाविदों, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया। आयुष राज्य मंत्री श्रीपद यसो नाइक ने समापन भाषण दिया तथा दिनचर्या पुस्तिका एवं आयुषाचार्य कैलेंडर-2019 जारी किया।
श्री नाइक ने कहा कि उनका मंत्रालय संपूर्ण विश्व में विभिन्न गतिविधियों के जरिए जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेद का प्रचार प्रसार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऋतुचर्या में मौसम विशेष के अनुसार दिनचर्या, रात्रिचर्या और आहार.विहार का विस्तृत विवरण है। यह कलेंडर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने तैयार किया है। कैलेंडर और पुस्तिका को आसानी से समझने के लिए विभिन्न तस्वीरों का समावेश किया गया है।

Read More »

मुख्य सचिव ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुये एम0ओ0यू0 के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की

आईकिया द्वारा नोएडा में निवेश हेतु प्रस्तावित परियोजना के सम्बन्ध में निवेशक को प्रेजेण्टेशन हेतु आमंत्रित करने के मुख्य सचिव के निर्देश
उद्यान प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेशकों को और अधिक सुविधायें एवं सहूलियतें उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान प्रसंस्करण नीति में पंजाब राज्य में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर संशोधन किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेरू डाॅ0 पाण्डेय
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हें कि वे आईकिया द्वारा नोएडा में निवेश हेतु प्रस्तावित परियोजना के निवेशक को प्रेजेण्टेशन प्रस्तुत किये जाने हेतु आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि विशेष सचिव, औद्योगिक विकास अंकित अग्रवाल इस सम्बन्ध में निवेशक से सम्पर्क स्थापित कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
मुख्य सचिव ने आज अपने लोक भवन स्थित सभाकक्ष में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुये एम0ओ0यू0 के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, नगर विकास सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read More »

राशन कार्डधारक विक्रेता से खाद्यान्न/मिट्टी तेल कर सकते है प्राप्त: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासनादेश के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में कैंप लगाकर दुकानवार राशन वितरण कराये जाने की व्यवस्था है। वर्तमान में शासन की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पास मशीन के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं के वितरण की व्यवस्था की गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए समस्त राशन कार्डधाराकों से अपील की है कि नगरीय क्षेत्रों के भांति ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक माह की 05 तारीख से मासान्त तक आवश्यक वस्तुओं का वितरण ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से कराया जा रहा है जिसके अन्तर्गत समस्त राशन कार्डधारक अपने सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से खाद्यान्न/मिट्टी तेल प्राप्त कर सकते है।

Read More »

छात्र-छात्राओं के लाॅगिन में छात्रों द्वारा स्वयं संशोधित हेतु दिनांक 13 से 22 दिसम्बर तक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2018-19 दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत राज्य एन0आई0सी0 की स्क्रूटनी के उपरान्त संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित सम्बन्धित छात्र-छात्राओं के लाॅगिन में छात्रों द्वारा स्वयं संशोधित किये जाने हेतु दिनांक 13 दिसम्बर 2018 से 22 दिसम्बर 2018 के मध्य प्रदर्शित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उक्त डाटा को छात्रों द्वारा संशोधित किये जाने की अन्तिम तिथि 22 दिसम्बर 2018 है। संशोधित किये गये आवेदन पत्र को संस्था में छात्र द्वारा 26 दिसम्बर 2018 तक जमा किया जाएगा तथा संस्था द्वारा 28 दिसम्बर 2018 तक ऐसे आवेदन पत्रों को अग्रसारित किया जाएगा। उक्त के क्रम में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अन्तर्गत समस्त छात्राओं को सूचित किया है कि अपने-2 आवेदन पत्र की स्थिति चेक कर आवेदन पत्र के संदेहास्पह की स्थिति में उपरोक्तानुसार कार्यवाही करें।

Read More »

योजना के लाभ हेतु इच्छुक कृषक 25 दिसम्बर तक करायें आनलाइन पंजीकरण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद कानपुर देहात के कृषक भाईयों से अपील की है कि जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 30 नान एनएचएम परियोजना वर्ष 2018-19 में गेंदा पुष्प (लघु/सी0) 10 हे0, गेदा पुष्प (अनु0जा0कृषक) 10 हे0, मिर्च (अनु0जा0 कृषक) 34 हे0, प्याज (सा0 कृषक) 6 हे0, प्याज (अनु0जा0 कृषक) 26 हे0, टै 20बीएचपी 2सं0, प्याज भण्डार गृह (25 मी0 टन) (सा0 कृषक हेतु 5 संख्या, (अनु0जा0 कृषक) 01 सं0 के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में 25 से 50 प्रतिशत तक अनुमन्य अनुदान डीबीटी माध्यम से प्रथम आवक प्रथम पाक के आधार पर दिया जायेगा। इच्छुक कृषक दिनांक 25 दिसम्बर 2018 तक आनलाइन पंजीकरण कराते हुए आफ लाइन आवेदन पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराये जा सकते है। आनलाइन आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट पर किया जायेगा। आफ लाइन आवेदन पत्र के साथ खतौनी, बैक पासबुक, आधार कार्ड, दो फोटोग्राफ के साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, विकास भवन माती, कानपुर देहात में जमा कर सकते है।

Read More »

भारत विकास रथ यात्रा पहुंची कानपुर

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मोदी सरकार की राष्ट्र व जन हिताकारी नीतियों का जनता में सम्प्रेषण एवं जन भावनाओं से सरकार को अवगत कराने के लिए भारत विकास रथ यात्रा इंडिया गेट दिल्ली से चल आज भोर पहर नगर पहुंची। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने पार्टी कार्यलय शिक्षक पार्क में रथ का स्वागत करते हुए झंडी दिखा कर उसे फतेहपुर के लिए रवाना किया। नोएडा कि मानव एंव जन्तु अपराध नियंत्रण संस्थान द्वारा जन-जन तक सरकार की योजनाओं को और सरकार तक जनता के विचारों को पहुंचाने के लिए भारत विकास रथ यात्रा आरम्भ कि गयी है। भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने 1 दिसंबर की सुबह 8 बजे नई दिल्ली इंडियागेट से झंडी दिखाकर रथ के साथ संस्था के संस्थापक शैलेंद्र सिंह को भारत भ्रमण के लिए रवाना किया। आज सुबह यह रथ नगर पहुंचा। जहां पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने रथ के साथ आए यात्रा के संयोजक शैंलेद्र सिंह और श्रीकांत शर्मा सहित अन्य लोगों का शिक्षक पार्क पार्टी कार्यालय में स्वागत करते हुए यात्रा को झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बैठक सम्पन्न

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। मंडल कार्यालय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की कानपुर में पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बिगत 9 दिसम्बर को हुई ऐतिहासिक रैली के उपलक्ष्य में बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया। बैठक में कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल, फेंस एसोसियन के आशीष चौबे, युवजन सभा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष राजपाल यादव, यूथ ब्रिगेड कानपुर नगर के अध्यक्ष नरेश चौहान, अरुण यादव, उमेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रामबहादुर यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ एवं नूरी मलिक प्रदेश सचिव युवजन सभा आदि लोग शामिल हुए।

Read More »

प्रदेश में पहला रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनाएगा केडीए

कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क की स्थापना करने जा रहा है। प्रदेश में ये पहला थीम पार्क होगा। जिसे साकार करने के लिए केडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के तकनीकी दल को साथ ले जाकर बैंगलोर एंव हैदराबाद का दो दिवसीय दौरा कर रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क की तकनीक एंव विशेषताओं को देखा और जानकारियां प्राप्त की।
नगर में निरन्तर गिरते भू-जल के स्तर को देखते हुए केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह ने शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इससे भू-जल के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
प्रदेश में पहले अनूठे पहल को साकार करने के लिए उपाध्यक्ष किंजल सिंह ने प्राधिकरण तकनीकी दल के अधि. अभि. आरपी सिंह एवं सहायक अभि. मनोज कुमार उपाध्याय के साथ बैंगलोर एंव हैदराबाद स्थित रेनवाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क को देखा। जिसे इंडियन इंस्टिट्यूट आॅफ साइंस बैंगलोर के विख्यात वैज्ञानिक एआर शिवकुमार द्वारा तैयार किया गया था।
रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विशेषज्ञ शिवकुमार ने भ्रमण के दौरान थीम पार्क की तकनीक एवं आकर्षण के बारे में जानकारी दी।

Read More »