Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2018 » December (page 28)

Monthly Archives: December 2018

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को राष्‍ट्रीय महत्‍व के लिए स्‍कोच पुरस्‍कार मिला

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को नई दिल्‍ली में हाल में आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रीय महत्‍व के लिए स्‍कोच पुरस्‍कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्‍कार नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आनंद कुमार ने प्राप्‍त किया।
मंत्रालय को यह पुरस्‍कार देश में लगभग 73 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्‍थापित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। कुल स्‍थापित क्षमता की 21 प्रतिशत के साथ एक वर्ष के अंदर नवीकरणीय ऊर्जा ने देश में एक बिलियन इकाई विद्युत प्रदान करने का काम किया है।
विश्‍व में आज पवन ऊर्जा क्षमता में भारत का स्‍थान चौथा है और सौर तथा विश्‍व में स्‍थापित क्षमता का कुल नवीकरणीय ऊर्जा में विश्‍व में पांचवां स्‍थान है। भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन की स्‍थापना में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। गठबंधन की पहली बैठक में भारत ने इस मंच को वैश्विक पहल बनाने के लिए एक प्रस्‍ताव पेश किया था।

Read More »

आहत और बीमार मानवता को स्नेह और उपचार दें चिकित्सक-उपराष्ट्रपति

एक ओर भारत में बढ़ती मैडिकल टूरिज्म तथा देशवासियों के लिए मंहगे होते उपचार के बीच की खाई पाटने की आवश्यकता पर बल दिया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के 46वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर युवा डाक्टरों और संकाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने उनसे स्वास्थ्य क्षेत्र में उपचार की नैतिकता और रोगी के प्रति करुणा बनाये रखने का आह्वाहन किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि एकमात्र डाक्टर ही जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन कर खड़ा रहता है, वही मानव जीवन में कुछ वर्ष जोड़ सकने की क्षमता रखता है।
देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में व्याप्त विषमताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक ओर दूसरे देशों के नागरिक भारत में उपचार के लिए आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर महंगा उपचार, महंगी दवाऐं, देश के आम नागरिक की पहुंच से बाहर जा रही है।

Read More »

नीतू चंद्रा कोरियाई टीवी शो में नजर आएंगी

कोरियन यूथ एक्शन ड्रामा में निभाएंगी मुख्य भूमिका
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। इंडिया की कुक्कीवोन अंबेसडर और एक्टर नीतू चंद्रा नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। वह कोरियाई ताइक्वांडो ड्रामा ’नारेई’ की स्टार बनने के लिए तैयार है। नीतू को कोरियाई ताइक्वांडो फेडरेशन से ग्रैंडमास्टर लीजेन्गी की भूमिका दी गई है, जिनके साथ नीतू के काफी लंबे समय से संबंध है।
ताइक्वांडो और कोरियाई मार्शल आर्ट्स की अंबेसडर होने के अलावा नीतू खुद भी एक खेल उत्साही है। नीतू अब एक यूथ एक्शन ड्रामा के मुख्य लीड में दिखेंगी। इसे सियोल, दक्षिण कोरिया में शूट किया जाएगा और अप्रैल-मई 2019 तक फ्लोर पर आ जाएगी, कोरियाई ड्रामा के प्रस्सिद्ध निर्देशक ओहे चेन सुंग द्वारा निर्देशित यह शो केबीएस टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
नीतू खुद 4 डैन ब्लैक बेल्ट धारी है और हांगकांग में 1997 के विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नीतू ने स्वीकार किया कि ताइक्वांडो में उनके कौशल से उन्हें इस कोरियाई ड्रामा में भूमिका निभाने में मदद मिली।

Read More »

सीट्रस होटल-इंदौर ने अपना ’पंचिन’ रेस्टोरेंट लॉन्च किया

शहर की ’पाक कला’ को मिला नया रंग
इंदौर (म0प्र0), जन सामना ब्यूरो। सीट्रस होटल इंदौर, अपने पंचिन रेस्टोटरेंट के लॉन्च के साथ इंदौरियों को पाक कला के शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है। रेस्टोरेंट में विशेष तौर पर आॅथेन्टिक ’पंजाबी’ व्यंजन और ’देसी चीनी’ व्यंजन उपलब्ध रहेगा। कोल्हापुर में अपनी शानदार सफलता के बाद, इंदौर में लॉन्च किया गया। आउटलेट भारतीयों के पसंदीदा विविध स्वादों को एक साथ प्रस्तुत करेगा, और पाक कला को लेकर एक अद्वितीय उल्लास और उत्साह का माहौल प्रदान करेगा। सीट्रस होटल में स्थित, यह रेस्टोरेंट ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी द्वारा संचालित और प्रबंधित किया जाएगा। सीट्रस होटल का प्रबंधन भी ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी करता है।
अपने खानपान की चीजों पर गर्व करने वाला इंदौर, शहर के हर कोनों से आने वाले भोजन प्रेमियों को विभिन्न स्वाद उपलब्ध कराने वाले शहर के रूप में प्रसिद्ध है। शहर की खाद्य संस्कृति के प्रति ईमानदार दर्शाते हुए, पंचिन के मेनू में असरदार रूप से आॅथेन्टिक पंजाब के ’तड़के’ के साथ देसी चीनी की ’जिंग’ उपस्थित है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों के साथ, मेनू में सरसों दा साग, अमृतसरी वडिया, कीमा कालेजी, दाल पुदीना शोरबा, ट्राई पेपर फिश, चिकेन इन ब्लैक बीन सॉस, लेमन कोरिएंडर चिकन और अन्य भोजन शामिल हैं। शेफ रेकमेंडेड सिग्नेपचर्स में पंचिन कबाब प्लैटर, टंगडी वाजिद अली, मोग्गेम दा कुक्कड़, मुर्ग कुर्चन, नूडल मखानी और तंदूरी मोमो चिकन शामिल हैं।

Read More »

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत शिविरों का आयोजन 9 से 19 दिसम्बर तक: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शिविर योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के प्रत्येक विकास खण्ड के सभी संकुल केन्द्रों पर नारी शक्ति का आयोजन किया जाना है जिसके तहत 9 दिसम्बर 2018 से 19 दिसम्बर 2018 तक नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात के प्रत्येक विकास खण्ड के सभी संकुल केन्द्रों पर(एन0पी0आर0सी) पर नारी शक्ति शिविरों का आयोजन किया जाना है।
जिसके तहत जिलाधिकारी ने बताया कि 10 दिसम्बर को अकबरपुर व मलासा विकास खण्डों के एनपीआरसी में सम्बंधित थाने की महिला सिपाही, उक्त एनपीआरसी में स्थित विद्यालयों की महिला शिक्षकाएं, समस्त ग्राम पंचायतों की आंगनबाडी कार्यकत्री, समस्त ग्राम पंचायतों की एएनएम, आशा बहुऐं, महिला सफाई कर्मचारी, महिला रोजगार सेवक, उक्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ के सदस्य आदि सम्बंधित विभाग रहेंगे।

Read More »

भाजपाइयों ने जनसंवाद कर किया उपलब्धियों का बखान

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कमल संदेश पदयात्रा के सांतवें दिन भाजपाइयों ने साउथ की तीनो विधानसभाओं किदवई नगर, महाराजपुर एवं छावनी में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल भाजपाइयों ने लोगों को जनहित की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पदयात्रा में बडी संख्या में नवयुवकों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सेदारी की।
निराला नगर के वार्ड 7 में भाजपा दक्षिण जिले की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने झंडी दिखा कर पदयात्रा को रवाना किया। बाद में भाजपा अध्यक्ष स्वयं पूरी पदयात्रा के दौरान शामिल रही। निराला नगर तिराहे से शुरु हुई पदयात्रा में भाजपाइयों खासकर युवाओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदेमातरम के जोरदार नारे लगा पदयात्रा में जोश भर दिया।

Read More »

कस्बा इंचार्ज अनिलेश यादव बने बेसहारा का सहारा

पुलिस विभाग को अनिलेश पर गर्व, ईमानदार अधिकारियों की वजह से जनता में खुशी
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। पुलिस बनी लोगों का सहारा, जी हा इस समय कानपुर देहात जनपद के शिवली कोतवाली के पुलिस कर्मी इस समय पुलिस के न्याय प्रिय व शांति का संदेश देने के साथ-साथ लोगों का सहारा बन रहे है। जहां कोतवाली शिवली के सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की शान सम्मान दिन पर दिन बढ़ रही है। आपको बता दे कि शिवली कोतवाली के कस्बा इंचार्ज अनिलेश यादव जनता की सेवा कर रहे है उनके कार्य को देख ऐसा लगता है कि वो किसी मसीहा से कम नहीं है। जी हा आपको हैरानी होगी कि एक दरोगा सिर्फ अपनी कार्य शैली के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस के मान सम्मान व फर्ज में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। कस्बा शिवली की जनता तो बखूबी ही उनका नाम व कार्य शैली से भलीभाति परिचित है। आज उन्होने ऐसा कर दिखाया कि पुलिस विभाग को कस्बा इंचार्ज अनिलेश यादव पर गर्व है उनके विभाग में एक से बढ़ कर एक होनहार ऑफिसर मौजूद है। लेकन अनिलेश ने जो किया वह किसी मसीहा से कम नहीं है। जी हां कानपुर से रोडवेज बस से रसूलाबाद जा रहे यात्री का शिवली बस स्टॉप पर शौचालय के लिए गए व्यक्ति का बस में ही अपना बैग रह गया वह जब तक आते तब तक बस जा चुकी थी बैग में जरूरी कागजात व जरूरतमंद वस्तु थी बस के चले जाने से वह परेशान होकर रोने लगे तभी वहाँ मौजूद लोगों ने रो रहे व्यक्ति से जानकारी की तो पता चला कि उनका बैग रोडवेज बस में रह गया है।

Read More »

खुले मेनहोल में गिरा युवक

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही एक बार फिर से सामने आयी जिसके चलते एक युवक की जान जाते जाते बच गयी आपको बताते चले कि कल देर रात बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में स्थित 15 फिट गहरा नाला पिछले लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। जिसकी कईयों बार इलाकाई लोगों ने नगर निगम के जोनल और मुख्य कार्यलय में शिकायत भी की है। जिसमे कल देर रात अचानक एक युवक अपने घर जा रहा था तभी अचानक वो अंधेरा होने के चलते नाले में गिर गया। नाले में गिरता देख इलाके के लोग आनन फानन में नाले के पास पहुंचे और अंदर गिरे युवक को निकालने का प्रयास करने लगे। वही नाले की गहराई ज्यादा होने के चलते युवक की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद लोगों ने नाले के भीतर सीढ़ी लगा कर नाले के भीतर कुछ इलाकाई लोग उतरे और युवक की जान बचाई। इससे पहले भी इस तरह के हादसे कई बार पहले भी हो चुके है। लोगों का कहना है कि वो लिखित रूप से शिकायत दी है मगर कोई भी जिमेदार अधिकारी इस पर सूद लेने वाला नहीं है शायद कानपुर नगर निगम किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

Read More »

भाजपा कार्यकर्ता जाड़े में भी बहा रहे पसीना कर रहे पदयात्रा

कानपुर, धर्मेन्द्र रावत। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश पर महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर 1 से 15 दिसम्बर तक चलने वाले कम से कम 150 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 150 किमो पदयात्रा कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में किदवई नगर विधानसभा के तीनों मण्डलों के सभी वार्डों में कमल संदेश पदयात्रा अभियान चल रहा है। इसी क्रम में गत दिनों में वार्ड 48, 38, 92, 7 आदि में पदयात्रा करते हुये जनता से मिलकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ, साथ योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलकर उनके अनुभव साझा किये गये, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की कोई कमी नहीं थी मोदी और योगी के जोरदार नारे लगाते हुये कार्यकर्ता जनता से मिल रहे हैं। विधायक महेश त्रिवेदी से स्थानीय जनता ने भी अपनी नल, नाली सड़क आदि की समस्याओं को बताने का काम कर रही थी, पदयात्रा में प्रमुखता से जिलामंत्री संजय कटियार, शिवशंकर सैनी, निरालानगर मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, रघुराज सरन गुप्ता, सरन तिवारी, शिवराम सिंह, महिलामोर्चा की पुष्पा तिवारी, अनिता सिंह, नीतू सेंगर, अनीता दीक्षित, अंजली सेंगर, प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।

Read More »

इटावा में निर्माणाधीन जेल को मिला सेंट्रल जेल का दर्जा

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में आज एडीजी जेल चंद्रप्रकाश सिंह ने किया इटावा का दौरा जनपद में बन रही नई सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने के बाद जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुँचे एडीजी जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य समेत जेल में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में नही मिली कोई संदिग्ध वस्तु एडीजी ने कहा कि इटावा के महौला गाँव में बन रही नई सेंट्रल जेल का काम जल्द पूरा कर चालू करवाया जाएगा। नई सेंट्रल जेल में 1800 कैदियों की क्षमता वाली निर्माणाधीन जेल में कई कार्य अधूरे पड़े हैं। इसके लिए 30 करोड़ रुपए की मांग की गई है जल्द ही धन उपलब्ध करा कर आगामी 31 मार्च 2019 तक निर्माण पूरा कराया जाएगा। जेल की निगरानी के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। रायबरेली जेल जैसी तस्वीर अब किसी जेल में नहीं दिखाई देंगी।

Read More »