Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2018 » December » 02

Daily Archives: 2nd December 2018

जनता दल यू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में जनता दल यूनाइटेड (युवा) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्रीय महासचिव (युवा) इंजीनियर रवि कुमार सचान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी अपनी आस्था प्रकट करते हुए सहयोग का हाथ उठाकर वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरसिंह पटेल व संचालन वरिष्ठ नेता वेद पटेल द्वारा किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार जनता दल यूनाइटेड का किसान युवा मजदूर सम्मेलन कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि संजय कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड युवा ने किसानों मज़दूरों युवाओं एवं बेरोजगारों की समस्याओं के निस्तारण की पुरजोर तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार इनकी समस्याओं का निस्तारण करें। नहीं तो यहां का युवा मजदूर किसान सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक देगा।

Read More »

14वां रजाई दान कार्यक्रम संपन्न

घाटमपुर/कानपुर, जन सामना ब्यूरो। सदभावना परमार्थ सेवा समिति द्वारा 14वां रजाई दान कार्यक्रम आज कुष्मांडा देवी परिसर में संपन्न हुआ। प्रति वर्ष की तरह झ्स वर्ष भी दिसंबर माह में गरीब असहाय पात्र लोगों को समिति द्वारा पहले चयन किया जाता है। फिर निश्चित समय में आयोजन स्थल में बुलाकर भोजन दक्षिणा एवं रजाईयां प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष कुमार मिश्रा समिति अध्यक्ष, बाबू राम पांडे, लक्ष्मण सिंह सेंगर, रामकुमार सिंह, रमेश गुप्ता, सुधीर मिश्रा, उर्फ पप्पू भैया, श्रवण सिंह, राकेश सिंह, एसडी शर्मा, राजकुमार सोनी, शिवा सिंह चौहान, कुंज बिहारी निगम, भारती ओमर, अंजू सिंह, आंख्या मिश्रा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने बेसहारा मजबूर, निराश्रित लोगों को रजाइया दान करने के बाद उन्हें भोजन करवाया और उन्हें सा सम्मान विदाई दी।

Read More »

नोटबंदी की लाइन में जन्मे ’’खजांची’’ सपा नेताओं की गुटबाजी का शिकार

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। सरदारपुर गांव में जैसे ही अखिलेश यादव के आने का प्रोटोकाल आया वैसे ही पार्टी से खिन्न चल रहे नेता ने खजांची नाथ को उसके ननिहाल से सरदारपुर न पहुंचने देने के लिए चाले चल दी जिसके कारण खजांची नाथ सरदारपुर नहीं पहुंच सका। इस असहज स्थिति में अखिलेश यादव ने मंच से उतरने के बाद सपा के दो तिकड़म बाज नेताओं को खरी खोटी सुनाई। सरदारपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुटबाजी के चलते खजांची सरदारपुर गांव नहीं पहुंच पाया। क्योंकि कुछ लोग उसके ननिहाल के गांव अनंत धौकल में उसका जन्मदिन मनवाना चाह रहे थे। जबकि प्रोटोकॉल में सरदारपुर का जिक्र था। कड़ी मशक्कत के बाद समय निकालकर इतनी दूर से आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके दिल के करीब खजांची से मिले बगैर ही जाना पड़ा है। जिसका कारण स्वयं समाजवादी पार्टी के कुछ नेता रहे।

Read More »

सरकार के खिलाफ वीआईपी मैदान में

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। क्षेत्र स्थित नौरंगा मंडी समिति में आज भारतीय इंकलाब पार्टी की बैठक शंभू दयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें किसान मजदूर दलित पिछड़ा वर्ग एवं मुस्लिम समाज के हित की लड़ाई एवं वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ तथा किसान मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आवाहन करते हुए जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता इंजीनियर राम गोपाल उत्तम, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय इंकलाब पार्टी राम सिंह यादव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव डॉ भीम सिंह, तरुण सिंह एडवोकेट, प्रादेशिक सचिव शशि कुमार नेता, उपाध्यक्ष ब्लाक घाटमपुर, बच्चन लाल सचान, प्रेम नारायण नौरंगा, अरविंद सचान चंदापुर आदि कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा की जा रही ज्यादितियों पर जमकर तीर चलाएं।

Read More »

माध्यम ने साहित्यकारों व पत्रकारों को किया सम्मानित

कानपुरः स्वप्निल तिवारी/नीरज राजपूत। माध्यम साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में नवाबगंज स्थित सरयू नारायण इंटर कालेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्या दायिनी माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद गीत ऋषि के नाम से मशहूर कृष्ण कान्त शुक्ला के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई।
तत्पश्चात साहित्यकारों का सम्मान माध्यम की अध्यक्षा मधु श्रीवास्तव मधुलिका व सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करवाया गया और स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट कर किया गया।
इस मौके पर प्रेस काउंसिल आॅफ इंडिया के मेम्बर श्याम सिंह पंवार, भारतीय स्वरूप समाचार पत्र के संपादक अतुल दीक्षित, स्वैच्छिक दुनिया के संपादक राजीव मिश्रा, गीत ऋषि कृष्ण कान्त शुक्ला, दि माॅरल समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी, हास्य कवि अजीत सिंह ‘लुल्ल कानपुरी, शायर फारूकी जायकी, डाॅ सुरेश अवस्थी, श्याम सुंदर निगम, डाॅ गायत्री सिंह, अनिल खेतान, राही उजास को सम्मानित किया गया।

Read More »