Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » December » 27 (page 2)

Daily Archives: 27th December 2018

कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस कल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस दोपहर 2 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय पसरट्टा बाजार पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सर्वप्रथम ध्वजारोहण होगा इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान समारोह एवं विचार व काव्य गोष्ठी का आयोजन भी होगा। शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने समस्त कांग्रेस जनों से अनुरोध कि वह समय से कार्यालय पर पधारें।
कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित के अनुसार कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस 28 दिसम्बर को सुबह साढे 10 बजे से सादाबाद गेट स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने सभी कांग्रेसियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Read More »

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तहसीलदार व कर्मचारियों को फाइलों के सही रख रखाव न होने पर लगाई कडी फटकार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सदर तहसील अकबरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने एसडीएम, तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखाकार आदि कर्मचारियों को फाइलों के सही रख रखाव न किये जाने पर कडी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर फाइलों के रख रखाव की स्थिति सुधार कर सही कार्य करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अकबरपुर माती रोड में बन रहे नाले का भी निरीक्षण किया तथा समय से नाले को पूर्ण करने के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अकबरपुर तहसील के निरीक्षण में न्यायालय उप जिलाधिकारी, कार्यालय तहसीलदार, न्यायालय तहसीलदार, भूलेख कम्प्यूटर कक्ष, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, रिकार्ड रूम, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, नायब नाजिर, राजस्व लिपिक, नकल नवीस कक्ष, संग्रह कक्ष, तहसील सभागार, लेखपाल/राजस्व निरीक्षक कक्ष, भूलेख अभिलेखागार, मालखाना, आपूर्ति कार्यालय, कार्यालय उप निबन्धक, स्वान कक्ष आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया।

Read More »

यान का अस्तित्व समाप्त हो चुका है तो वाहन स्वामी करायें निरस्तीकरण: सहदेव पाल

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सहदेव पाल ने ऐसे निजी यान (दो पहिया/चार पहिया-गैर परिवहन यान) के स्वामी जिनके यान पंजीकरण की तिथि से 15 वर्ष की आयू पूर्ण कर चुके है और ऐसे यान के पंजीयन का नवीनीकरण नही कराये गये के स्वामियों को जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक सूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपने यान के पंजीयन का नवीनीकरण निर्धारित प्रकियानुसार करायें। यदि यान का अस्तित्व समाप्त हो चुका है या स्थाई रूप से उपयोग के अयोग्य हो गया है तो पंजीयन अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपने यान का पंजीयन करा नियमानुसार निरस्तीकरण करा ले।

Read More »

दो बहनों की गोली मारकर हत्या..

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत पचावली गांव में देर रात घर में घुसकर सो रही दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। मृतक बहनों के परिजनों ने परिवार के ही दो लोगो पर जमीनी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बहनो में लक्ष्मी (18वर्ष) और सुनीता 30 वर्ष है। मृतक बहनों के परिजनों ने गांव के ही चचेरे परिवार के लोगों पर जमीनी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतक बहनों की माँ ने बताया कि दोनों बहनों में एक नीचे वाले कमरे और एक ऊपर वाले कमरे में सो रही थी देर रात तकरीबन 3 बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी जब तक वह उनके पास पहुंची तब तक हत्यारे भाग चुके थे। बहनों की माँ ने परिवार के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Read More »