Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2019 » January » 06

Daily Archives: 6th January 2019

भाजपा पश्चिम मण्डल किसान मोर्चा कैम्प कार्यालय का शुभारंभ

महापौर नूतन राठौर ने किया फीता काट कर किया उद्घाटन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पश्चिम मण्डल किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौरे नूतन राठौर द्वारा फीता काटकर तथा पूजा पाठ कर किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष केशव सिंह गुर्जर और मण्डल अध्यक्ष ठा. राज तोमर ने की।
दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि कैम्प कार्यालय खुलने का मुख्य उद्देश्य जन योजनाओं का क्षेत्रिय लोगों तक किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा जन-जन और घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान महानगर महामंत्री किसान मोर्चा विनोद तोमर, भारत सिंह वर्मा, डा. अनुराग कुलश्रेष्ठ, उमेश राठौर, सूरज कुशवाह, सोनू कुशवाह, जगमोहन शाहू, प्रशान्त जैन, जितेंद्र सिकरवार, रमन बंजानी, डा. राय, हेमन्त शर्मा, राजेश गुप्ता, ब्रजमोहन, मनोज दिवाकर, सूरज यादव, दीपक यादव, सन्तोष यादव, अजय यादव, सोनू शर्मा, राधा देवी, स्नेहलता देवी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण योग सेवा समिति ने साधू-संतो को कराया भोजन
फिरोजाबाद। राष्ट्र निर्माण योग सेवा समिति के द्वारा गांधी पार्क में साधू-संतो भोज कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर नूतन राठौर रही। वहीं मेयर नूतन राठौर एवं समिति के लोगों ने साधू-संतों को भोजन कराया।

Read More »

ऐतिहासिक होगी आगरा में प्रधानमंत्री की रैली-एसपी सिंह बघेल

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल
सेक्टर, बूथ और जिला पदाधिकारियों को दी गई बस में कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगरा में नौ जनवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर नगर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गईं।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नौ जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। सभी जिला, सेक्टर और बूथ अध्यक्ष अपने स्तर से बस या अन्य किसी वाहनों के द्वारा लोगों को रैली तक पहुंचाने का काम करेंगे। फीरोजाबाद आगरा के समीप है इसलिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाएं। वह दो दिन क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को रैली तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Read More »

भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रविवार को बहुजन मजदूर पार्टी की बैठक गांव नगला रामबक्श पर हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना गरीब लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शिक्षा का अधिकार लागू किया। लेकिन शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक नहीं लगाई गई। इसकी वजह से निजी स्कूल संचालक मनमाने तरीके से फीस वसूलते हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। गरीब किसान बेहाल और बदहाल है। उसकी ओर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं जाता। बैठक में कमलकांत शर्मा, मुंशी खान, पातीराम, जयवीर सिंह, ताराचन्द्र, सौप्रसाद, भूरी सिंह, हरिप्र्रसाद, कालीचरन सिंह, रामशंकर लाल, ब्रहमजीत, सुरेश, दिनेश चन्द्र, श्रीपति, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

ओवर लोड ट्रकों पर पुलिस की कार्रवाई

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रविवार सुबह पुलिस ने एसडीएम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए ओवर लोड पांच ट्रकों को पकड़ कर थाने खड़ा करा दिया। पुलिस की कार्रवाई से ओवर लोडिंग करने वाले ट्रक चालकों में खलबली मच गई।
नौशेहरा पुल के समीप बालू से भरे ट्रकों की मंडी लगती है। यहां ट्रक चालक ओवर लोडिंग बालू भर कर ट्रकों में लाते हैं और ऊंचे दामों में बिक्री कर मुनाफा कमा रहे हैं। रविवार को एसडीएम जैनेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये पाचों ट्रकों को थाने पर लाकर खड़ा करा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि ओवर लोडिंग के चलते ट्रकों का चालान काटने के बाद ही उन्हें छोड़ा जायेगा।

Read More »

पालिका परिसर में लगा गुब्बारा दे रहा स्वच्छता का संदेश

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छता मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा परिसर में एक विशाल गुब्बारा बनवाया है। जिसे पालिका परिसर में ही रस्सी से बांधा गया है। यह गुब्बारा नगर की जनता को स्वच्छता का संदेश दे रहा है। गुब्बारा काफी दूर से लोगों को दिखाई देता है। गुब्बारे पर आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता संबंधी बातें लिखी गई हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को ध्यान में रखते हुए पालिका द्वारा जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पालिका परिसर में एक विशाल बैलून लगाया गया है। इस पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लिखे हुए हैं। नगर को स्वच्छ बनाना है, नंबर वन लाना है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां भी लिखी गई है। गुब्बारा हवा के सहारे चारों तरफ घूमता है, जिससे उस पर लिखे संदेश भी चारों दिशाओं में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पालिका द्वारा लगाया गया गुब्बारा नगर में चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इस विशाल गुब्बारे की प्रशंसा कर रहा है। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारीने बताया कि आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गुब्बारा लगाया गया है। इससे आम जन स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पालिका को जिले में नंवबर वन लाने में सहयोग करेंगे।

Read More »

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा टास्क फोर्स-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सूचना का अधिकार जनता के लिये एक ऐसा हथियार है। जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपना एवं किसी दूसरे का कोई भी कार्य करा सकता है तथा किसी भी विभाग से सूचना मांगकर भ्रष्टाचार को उजागर कर सकता है और भ्रष्टाचार को समाप्त भी करा सकता है। जरूरत केवल इसको ठीक से समझकर प्रयोग करने की है।
ये विचार सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के महासचिव रामनिवास यादव द्वारा ग्राम राजा का ताल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किये गये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते पात्र लोगों को पेंशन, आवास, राशनकार्ड आदि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और विकास के लिये आ रहे सरकारी धन का अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा आपस में बंदरबांट किया जा रहा है और जनता परेशानियां झेलने को मजबूर है। टास्क फोर्स अब किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। टास्क फोर्स के संरक्षक प्रियम्बदा यादव एवं चंद्रप्रकाश यादव के अलावा जितेंद्र तिवारी, युनुस अब्बास, धर्मेंद्र यादव, उमर फारूख, भूरा यादव ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता राजवीर सिंह यादव एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने किया। नरायन दिवाकर, अरूण यादव, पट्टीदार, सुभाष यादव, भोलू, महेश उपाध्याय (पप्पू), अशोक दिवाकर, अनवर सिंह यादव, हरी सिंह, दिलीप कठेरिया, राजकुमार शर्मा, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, आदित्य यादव, शेखर यादव, सौरव अग्रवाल कैला देवी, मीरा देवी, रामवती, गुड्डी देवी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

Read More »

सवर्ण महासभा की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सवर्ण महासभा विधानसभा की एक बैठक मुहल्ला नीम चौराहा पर आयोजित हुई। जिसमें संगठन को बल प्रदान करने के लिए उत्तर दायित्व सौंपे गये।
सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सवर्ण समाज का उत्पीड़न व अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह ने कहा आरक्षण रूपी वाले कानून का महासभा द्वारा विरोध किया जाएगा। आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। साथ ही सर्वण आयोग का गठन होना चाहिए। इससे पूर्व संगठन को बल प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गये। जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा, गंगा देवी पाराशर को उपाध्यक्ष, ऊषा दुबे को जिला महासचिव बनाया गया है।

Read More »

चौ. मक्खन सिंह ने समाज को जोड़ने में निभाई अहम भूमिका-प्रो. रामगोपाल यादव

स्व. चौ. मक्खन सिंह यादव की छठवीें पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रंद्वाजली सभा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। स्व. चौ. मक्खन सिंह यादव की छठवीें पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्वांजली सभा एवं काव्य गोष्ठी रविवार को चन्द्रवार गेट स्थित शिव पैलेस पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सपा के राज्ससभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव रहे।
स्व. चौ. मक्खन सिंह यादव की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल ने उनके श्रंद्वाजली देते हुए कहा कि चै. मक्खन सिंह फिरोजाबाद में समाज को जोड़ने का कार्य किया। वे अच्छे विचारों के व्यक्ति थे। उनके परिवार के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूॅं कि उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी चौ. मक्खन सिंह को याद करें और उनके सिद्वांतो पर चलकर समाज को एक साथ लेकर जोड़ने का कार्य करें। वहीं कार्यक्रम एमएलसी असीम यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, सेठ महावीर जैन, रामसेवक यादव, रमेश चन्द्र चंचल, संजय यादव, डा. अनिल यादव एड., अवनीश यादव एड., अतुल यादव एड., आलोक यादव, अचिंत यादव, डा. अरूण यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

पूर्व सैनिक महासभा का सम्मान समारोह संपन्न

मुख्य अतिथि मेजर योगेंद्र सिंह ने पत्रकारों व शहीद कैप्टन के पिता को किया सम्मानित
घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बे के मूसानगर रोड स्थित यादव भवन में पूर्व सैनिक महासभा कार्यालय में आज दोपहर नव वर्ष पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि मेजर योगेंद्र सिंह कटियार (अध्यक्ष भारतीय पूर्व सैनिक संघ कानपुर) द्वारा पत्रकार एसोसिएशन घाटमपुर अध्यक्ष सिराजी व वरिष्ठ पत्रकार अवध दीक्षित, महेश शर्मा, आशीष पांडे, मोहम्मद आरिफ, मनीष भटनागर, शुभम कुमार, आशीष सोनी आदि पत्रकारों को नव वर्ष के उपलक्ष में कैलेंडर व डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद कैप्टन विनय सचान के पिता राजा बेटा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेजर कटियार ने पूर्व सैनिकों की पत्नियों वीर नारियों को अधिक से अधिक स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 15 सिलाई मशीनों को देने का वायदा किया है।

Read More »