Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2019 » January » 13

Daily Archives: 13th January 2019

भाजपाइयों ने किया खिचड़ी भोज

कानपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में सभी जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला प्रकल्प की संयोजिका नीलम गुप्ता, सह संयोजक अनिता त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी द्वारा बर्रा 2 सब्जी मंडी में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया काफी मात्रा में खिचड़ी बनवाकर चैराहे पर आम जनता के बीच वितरित की गयी परम्परागत तरीके से पूजन करके तिल के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया । खिचड़ी पूजन के लिये डॉ वीना आर्या क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ,जिलामंत्री भाजपा दक्षिण संजय कटियार ,राजेश बाजपेयी, ऊषा उत्तम, रघुराज सरन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पुष्पा तिवारी प्रमुखता से उपस्थित रहे ।

Read More »

कानपुर में होगा ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन

डॉ0 दीपकुमार शुक्लः कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में 20 जनवरी को ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन कानपुर में किया जाएगा। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में सफल हुई लगभग बीस ब्राह्मण महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में कम से कम 5000 ब्राह्मण महिलाओं के सम्मिलित होने की सम्भावना है। इसके साथ ही 3 फरवरी को ब्राह्मण शिक्षक स्वाभिमान सम्मेलन, 3 मार्च को ब्राह्मण व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन तथा 17 मार्च को ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। परिषद के दर्शनपुरवा स्थित कार्यालय परिसर में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त जानकारी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं॰कौशल किशोर अवस्थी ने की।
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं॰ कमल किशोर अवस्थी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित करने का कार्य ब्राह्मण ही करता रहा है। यदि ब्राह्मण देश की राजनीति से अलग रहेगा तो देश की दशा कभी भी सुधर नहीं सकती। अतः ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। उन्होने यह भी कहा कि जो राजनीतिक दल 2019 में सर्वाधिक टिकट ब्राह्मणों को देगा तथा ब्राह्मणों को सम्मान देने का बचन देगा, सर्व ब्राह्मण विकास परिषद आगामी लोकसभा चुनाव में उसी दल को अपना समर्थन देगी।
बैठक में उपस्थित अन्य पदधिकारियों सूर्यकान्त मिश्र, ‘निराला’, अजय शर्मा, डॉ॰ महेश शर्मा, धर्मेन्द्र अवस्थी, कांती किशोर अवस्थी, एडवोकेट डी॰पी॰ मिश्र, उमाकान्त मिश्र, प्रभाकर अवस्थी, सुशील अवस्थी, ज्ञान मिश्र, पुष्पा तिवारी, ज्योति मिश्रा, सोनम मिश्रा, सीनल गौड़, मीनाक्षी पाण्डेय, मनीषा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, मीरा शुक्ला, अवध दुबे तथा विश्वनाथ द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार रखते हुए 20 जनवरी को होने वाले ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने कि अपील की।

Read More »

राजधानी में गूंजी झुंझुनू वाली दादी की जयकार

लखनऊः विजय निगम। श्री राणी सती जी मन्दिर झुझुनू के सानिध्य व श्री दादी जी परिवार मंगल समिति की ओर से सीतापुर रोड स्थित ब्रज की रसोई में होने वाले 36वां बसंत महोत्सव का आगाज शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सुबह 10 बजे महानगर स्थित श्याम सत्संग भवन से कोलकाता व झुझुनू से आये दादी के भक्त तारा चन्द्र जी एवं देवेन्द्र झुनझुनवाला के नेतृत्व में में हुई। कलश यात्रा में 751 महिलाओं ने कलश उठाया जो कई शहरों व प्रदेशों से आई थी। हाथों में मेंहदी सजाये, चुनरी की साड़ी में सजी महिलाएं सिर पर दादी नाम का कलश धारण किये जब निकली तो हर कोई देखते ही रह गया। यात्रा के स्वागत में जगह जगह पुष्प वर्षा हुई। यात्रा में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा की पत्नी जय लक्ष्मी जी शर्मा व समाजसेविका बिन्दु बोरा ने भी दादी का कलश उठाया। यात्रा छन्नीलाल चैराहा, कपूरथला चैराहा होते हुए आंचलिक विज्ञान केन्द्र अलीगंज पर विश्राम हुई। उसके बाद यात्रा उत्सव स्थल के लिए रवाना हुई।
यात्रा में पगड़ी बांधे हजारों भक्त झुनझुनवाली दादी की जय के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। उसके बाद ब्रज का मोर नृत्य का एक दल चल रहा था जो भजनों पर नृत्य करते हुये रास्तें में फूलों की होली खेलता हुआ चल रहा था। अगले क्रम में पीएसी बैण्ड दादी के भजनों की धुनों को बजाता हुआ चल रहा था। पीएसी बैण्ड की सुरीली धने सुनकर हर मत्रमुग्ध हो रहा था। उसके ठीक पीठ पीछे झुझुनु वाली दादी का रथ चल रहा था। जिसपर राजस्थान से आई दादी की छवि को सजाया गया। यात्रा में नानपारा धाम से आये भजन गायक कुमार शानू ने ‘‘दीवाने हैं हम दादी के मतवाले हैं हम दादी वाले हैं’’मंगल कलश उठाने वाली समझो खुल गया भाग्य तेरा…’’ भजन जब सुनाया तो हर कोई झूमने लगा। रथ के पीछे सैकड़ों कारों का काफिला चल रहा था। कलश यात्रा उत्सव स्थल ब्रज की रसोई पहुंचने पर 36वां बसंत महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, समाजसेवी गिरजा शंकर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमाशंकर हलवासिया ने दीप प्रज्वलन किया। साथ में विधायक डा0 नीरज बोरा, पंकज बोरा, भारत भूषण गुप्ता मौजूद रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कोलकाता के संजय शर्मा, जितेन्द्र जैन, कानपुर के केके तुलस्यान, सन्दीप दीक्षित कानपुर व राजधानी की मंजू यादव ने भजनों की वर्षा की।

Read More »