Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2019 » February » 01 (page 2)

Daily Archives: 1st February 2019

मेयर के निरीक्षण में मिली डीजल के लेखा-जोखा में खामियां

एक्सईएन जलकल संग किया मंथन-बोलीं जांच के बाद होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने जलकल विभाग में डीजल के लेखा जोखा जानने को निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां नजर आयीं। बताया गया कि कहीं कोई गाय खत्म हो जाती है तो उसके लिये एक गाय को लाने को सात लीटर और दो के लिये 15 लीटर डीजल उपलब्ध कराया जाता है, डीजल इंचार्ज केपी सिंह का जब रजिस्टर चेक किया तो उसमें कई खामियां नजर आयीं। इस बारे में मेयर नूतन राठौर ने बताया कि डीजल को लेकर खामियां नजर आयी हैं। इसको लेकर एक्सईएन जलकल संग मंथन कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Read More »

वेतन ने मिलने पर संविदाकर्मियों ने किया प्रर्दशन

फिरोजाबाद। विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों द्वारा चार माह से वेतन न मिलने को लेकर विद्युत केन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर दर्जनों लाइन मैन मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान सविदाकर्मी लाइनमैनों ने बताया कि विगत अक्टूबर 2018 से वेतन नही मिला है। जिनके बच्चे परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर है। वेतन न मिलने से परिवार का लालन-पालन नहीं हो पा रहा है। रोजाना मजदूरी करने वाले लाइन मैनों को वेतन समय से नही मिला तो गरीब लोगो की समस्यों से कैसे निपटा जायेगा। एक ओर जान हथैली पर रख लाइन मैन पोल पर चढकर कार्य करता हैं। उसको भी समय से पैसा नही मिलेगा तो भला परिवार का क्या होगा। उक्त समस्या के बारे में जब अधीक्षण अभिन्ता सुनील कुमार से मिले। तो उन्होने कहा कि हम को तो इस बारे में जानकारी नही है। अगर हमारे कर्मचारी परेशान है तो हमसे कहा होता। नेता नगरी करने से कर्मचारियों का अहित होता है। अपने अधिकारियों से पहले मिले तो समस्या का निस्तारण होगा।

Read More »

नगर निगम कर्मचारियों का क्रमिक अनशन चालू

फिरोजाबाद। स्थानीय निकाय कर्मचारियों के लम्बे समय से लम्बित समस्याओं का समाधान न किये जाने के विरोध में महासंग के आहवान पर शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज नगर निगम के दर्जनों कर्मचारियों द्वारा 17 सूत्री माॅगों को लेकर धरना प्रर्दशन किया। धरने पर बैठे वाक्ताओं ने बताया कि काफी समय से कर्मचारियों की माॅगों को लेकर जिला प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उनकी माॅगो को प्रशासन द्वारा नहीं माना जा रहा है। महासंघ के आदेशानुसार शुक्रवार से प्रातः 11 बजे से तीन बजे तक दस प्रतिनिधियों के साथ क्रमिक अनशन आठ फरवरी तक किया जायेगा।

Read More »

सड़क सुरक्षा सप्ताह से सम्बन्धित रेडक्रोस सोसायटी की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में बने रेडक्रोस सोसायटी की एक बैठक महासचिव विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी। जिसमें आगामी छः फरवरी 2019 से चलने वाले यातायात सड़क सप्ताह के चलते विचार विर्मश किया गया।
फरवरी माह में यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जाता है। जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से लोगो को किसी प्रकार जागरूक करने के बाद यातायात दुर्घटनाओं में कमी आये। इसके चलते यातायात परिवाहन निगम, पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों समाजसेवियों के साथ मिलकर यातायात जागरूक सप्ताह का आयोजन करते है। इसी के चलते आज रेडक्रस सोसायटी के लोगो ने सम्पर्क करने के बाद एक बैठक कर आगामी छः फरवरी 2019 को स्क्यूटी रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न संस्थायों के साथ स्कूली बच्चो को लेकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगो को जागरूक किया जायेगा।

Read More »

लोकसभा चुनाव में सपा सांसद से टक्कर लेंगे वशीर

होटल शिवम में मीडिया से रूबरू हुये चै. वशीर ने यह बात कहीं
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी भी फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव मेें अपना भाग्य अजमाने के लिए ताल टाॅगने के लिए जिले में दस्तक दे दी है। वहीं शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी चै. बशीर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मीडिया से रूबरू हुये।
आगरा के निर्दलीय प्रत्याशी चै. बशीर ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने अपने पुत्र अक्षय यादव को 2014 के लोकसभा चुनाव जिताने के लिए मेरे को किसी भी होटल में वार्ता नहीं करने दी। वहीं फर्जी मुकदमें लगाकर मुझे जेल भेजने का कार्य किया। इसलिए में दोबार 2019 के लोकसभा चुनाव इसलिए चुना कि प्रो. रामगोपाल यादव से अपना पुराना हिसाब चुकता करना है। साथ ही कहा कि वोटरों के पास जाकर सपा सरकार में जोे मेरे साथ बदसूलकी की गई थी। उसे लोगों को जाकर बताऊगां। साथ ही लोगों से वोट मांग कर फिरोजाबाद सीट से जिताने की अपील करूंगा। सपा-बसपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता को मालूम है कि सांसद अक्षय यादव ने पिछले पांच सालों में फिरोजाबाद का क्या विकास किया है। अगर विकास किया होता तो सांसद की जनता के बीच स्वयं पहचान बन गई होती। वहीं चै. वशीर ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश में पुलिस व्यवस्था भी लचार है।

Read More »

शिवपाल की रैली को लेकर किया जनसंपर्क

फिरोजाबाद/टूंडला। शिकोहाबाद के रामलीला मैदान पर तीन फरवरी को होने वाली प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की जनसभा को लेकर मंडल प्रभारी व पूर्व मंत्री देवेन्द्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र के भक्ति गढ़ी, नगला शिवलाल, गढ़ी धर्मी, रजावली, पचोखरा आदि गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ विधानसभाा अध्यक्ष सुनील यादव, विनोद यादव, अजीत यादव, अजीत, डाॅ. राजू यादव, रवि यादव, राजीव यादव, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

टैक्स सीमा ढाई से पांच लाख किए जाने पर मध्यम वर्गीय व्यापारियों ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद

टैक्स सीमा में छूट दिए जाने से लोगों के चेहरों पर नजर आई खुशी
फिरोजाबाद। केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट में प्रभारी वित्त मंत्री पियूष गोयल ने टैक्स को लेकर ऐसी घोषणा की। जिसे सुनकर शहरवासियों ने मोदी सरकार की सराहना की। टैक्स सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने से टैक्स से राहत मिलने वालों ने आभार व्यक्त किया है। भले ही इस बजट को चुनावी बजट कहा जा रहो लेकिन इस बजट से किसानों से लेकर व्यापारियों तक को राहत देने का काम किया है।
ये बोले लोग: परचून की दुकान संचालित करने वाले शहर के भोगीराम कहते हैं कि सरकार का यह अच्छा कदम है। बजट में टैक्स सीमा को ढाई लाख से पांच लाख किए जाने के बाद तमाम उन व्यापारियों को राहत मिलेगी जो टैक्स के दायरे में नहीं आते थे लेकिन फिर भी उन्हें टैक्स देना पड़ता था। सिलाई की दुकान चलाने वाले मोहम्मद फहीम कहते हैं सरकार का बजट काफी अच्छा रहा है। इसमें मध्यम वर्गीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Read More »

छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दी इंसानियत और संस्कारों की सीख

शिकोहाबाद। ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल में खेलों के बाद बच्चों ने ड्रामा एन्ड थियेटर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सैफरन हाउस के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अभिनय में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने माँ सरस्वती व गायत्री माता के पूजन, वंदन व माल्यार्पण कर किया। पर्चियाँ निकालकर पहले प्रस्तुति देने वाले हाउस का चयन किया गया। व्हाइट हाउस के प्रतियोगियों ने पहले अभिनय करते हुए अपनी ऊर्जाए जोशए उत्साह व सूझबूझ से नाटक इंसानियत व संस्कारों की मौत की प्रस्तुति दी। उन्होंने नाटक के द्वारा यह संदेश दिया कि समाज में आराजक तत्वों का कोई स्थान नहीं होना चाहिये। इंसानियत और संस्कारों से युक्त हमारा समाज होना चाहिए। ग्रीन हाउस के प्रतियोगियों ने इंडो पाक सरहदेश एक देशभक्ति के आधार पर नाटक का सुन्दर मंचन किया।

Read More »

राहुल लाओ, किसान बचाओ संदेश यात्रा का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद/टूंडला। लखनऊ से दिल्ली जा रही राहुल लाओ किसान बचाओ साइकिल संदेश यात्रा का शुक्रवार को सुभाष तिराहे पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया।
राहुल अवस्थी ने कहा कि देश का किसान एवं नौजवान मोदी सरकार में परेशान है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इस सरकार को हटाने से ही देश का भला होगा। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी के नेतृत्व में शुक्रवार को राहुल गांधी लाओ-किसान बचाओ साईकिल यात्रा का सुभाष तिराहे पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि यह यात्रा शुक्रवार को फिरोजाबाद आई है। जो कि आज दिल्ली के लिए रवाना हुई। स्वागत करने वालों में एआईसीसी सदस्य सुबूर अली, योगेश दिवाकर, नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, प्रतीक चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, भूरा फारूखी, रंजना, प्रशांत तिवारी, सतीश चन्द्र अग्रवाल, मधु यादव आदि मौजूद रहे। वहीं टूण्डला में राहुल गांधी लाओ-किसान बचाओं यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। राहुल गांधी के आने पर ही देश का विकास हो सकेगा। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने का काम करना होगा।

Read More »

एडीएम के रिश्तेदारों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह घायल

शिकोहाबाद। कानपुर से गुड़गांव जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत जहांनाबाद बीरई के समीप पलट गई। जिससे कार में सवार आठ लोगों में से छह लोग घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल भेजा। आगरा के एडीएम के रिश्तेदारों के घायल होने की जानकारी होते ही एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी इमरजेंसी पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। गनीमत रही कि सामने से कोई गाड़ी नहीं आईए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
कानपुर के स्वरूप नगर निवासी ग्रीश महीवाल अपने परिवार के साथ कानपुर से गुड़गांव इनोवा संख्या यूपी 78 सीएल.0795 से लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए आ रहे थे। कार में आठ लोग सवार थे। गाड़ी को अरविंद कुमार उम्र 60वर्ष पुत्र मुन्नालाल चला रहे थे। जब कार नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत बीरई जहांनाबाद के समीप पहुंचीए तभी सामने खड़े वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिबाडिर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

Read More »