Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2019 » March » 04

Daily Archives: 4th March 2019

दबंगों ने विधवा का मकान ढाया

पीड़ितों को पुलिस द्वारा बंधक बनाए जाने का आरोप
घामटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के मोहल्ला आशा नगर निवासी हाजी नवाब अहमद की बेवा जमीला उर्फ छिददन ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है, कि बीते 2 मार्च की सुबह दबंगों ने पुलिस से सांठगांठ कर उसका निजी मकान ढहा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता विधवा जमीला ने प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है। कि करीब 55 वर्ष पूर्व उसके सगे मामा फकीर मोहम्मद ने उसे कस्बे के मोहल्ला आशा नगर स्थित एक मकान गिफ्ट किया था। जिसमें वह अपनी तलाकशुदा पुत्री अनीशा बेगम व नातिन सानिया 22 वर्ष के साथ रह रही है। आरोप है बीती 2 मार्च की सुबह करीब 10:00 बजे उसके सबसे छोटे बेटे नसीम अहमद उर्फ गुड्डू का ससुर हमीदुल्लाह उर्फ गार्ड बाबू निवासी ग्राम बरौर जिला कानपुर देहात बहू फातिमा उर्फ गुड़िया व पुत्र नसीम चार पांच अज्ञात लोगों के साथ मजदूर व जेसीबी मशीन लेकर अचानक घर तोड़ना शुरू कर दिया।

Read More »

नगर विधायक ने किया जिला अस्पताल में डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन

डायलिसिस के लिए मरीजों को आगरा तक दौडना पड़ता था अब नहीं भागेंगें आगरा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन फीता काट कर किया। वही जिला अस्पताल में आज डायलिसिस सेंटर की स्थापना होने से अस्पताल के साथ शहर की जनता को भी काफी खुशी हुई।
जिला में डायलिसिस सेन्टर न होने के कारण मरीजों को आगरा ले जाना पडता था। जिससे काफी लोगो की जान को खतरा बना रहा। उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर विधायक मनीष असीजा से सीएमएस डा0 आर के पाण्डे ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था। आज जिला अस्पताल एव क्षयरोगाश्रम में डायलिसिस सेन्टर का उद्घाटन किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि बाइस प्रेसिडैन्ट डीसीडीसी किडनी केयर कमल राज सीएमओ ढा0 एस के दीक्षित के सहयोग से आज जनता के लिए एक अच्छा कार्य कराया जा रहा है। जनता को अव आगरा नहीं जाना पडेगा। उद्धाटन के दौरान महानगर अध्यक्ष पूर्व सुनील शर्मा, श्यामसिंह यादव पूर्व सभासद, भगवानदास शंखवार, रविन्द्र शर्मा, डा0 आलोक राधेश्याम यादव, डा0 अखिलेश शर्मा, सुनील मिश्रा, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, अमित विद्यार्थी, दिनेश, अजीत अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

नगर विधायक मनीष असीजा ने लाखों के विकास कार्य का किया भूमि पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा ने आज नगर के कई क्षेत्रों में लाखों की लागात ने विकास कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद के साथ-साथ भाजपा नेता मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के चलते त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत विधान सभा फिरोजाबाद के अन्तर्गत इच्छाधिक बौधाश्रम चैराहा से लेकर अम्बेडकर पार्क तक सीसीसड़क निर्माण कार्य लाखों की लागात में कराया जायेग। जिसका आज भूमि पूजन किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को उबढ़ खाबढ़ सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती थी अब निजात मिल सकेगी। बौ़द्वाश्रम के बाद महादेव नगर में विकास कार्य के चलते भूमि पूजन किया गया। जिसमें आन्तरिक गलियों के साथ नाले के किनारे सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। वही टापाकला, के साथ सौफीपुर रोड के दोनो ओर इंटर लाकिंग का कार्य किया जायेगा। तीनों स्थानों पर आज नगर विधायक मनीष असीजा ने अपने सहयोगी प्र्रेमचन्द्र शंखवार, पार्षद पूनम शर्मा, के साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Read More »

महापौर ने नगर में बहाई विकास की गंगा लाखों की लागत के कराये शिलान्यास

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर में विकास कार्य कराने की होड सी लगी हुई है। एक ओर महापौर नूतन राठौर शहर के विकास कराने में कोई कमी नही छोड रही है। वही नगर विधायक भी नगर में विकास का कार्य तेजी से कर रहे है।
आज नगर की महापौर नूतन राठौर ने लगभग आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में गलियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए हर स्थान पर पट्टिकायों का शिलान्यास कर किया। जब से 2019 के चुनाव की घण्टी बजने लगी है। तभी से विकास कार्य के शिलान्यास उद्घाटन का क्रम तेजी से होने लगा है। महापौर नूतन राठौर ने विकास कार्य के शिलान्यास के दौरान बताया कि शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेद भाव के विकास कार्य कराये जा रहे है। टापा खुर्द के पार्षद श्रीमती विनाका देवी राठौर के साथ नारियल फोड कर शिलान्यास किया। 14 वे वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वीकृत वार्ड न0 29 मौहल्ला टापा खुर्द में रमेश नागर से छोटे खाॅ जनक सिंह केमलेश कुमार तक नाली व इ0ला0 सड़क का निर्माण करार्य कराया जायेगा। वही शीलतखाॅ रोड पर पार्षद अब्दुल वहाव के साथ नालियों का निर्माण कार्य के साथ इन्टर लोकिंग का कार्य किया जायेगा। वार्डन0 52 नूर नगर वार्डन0 54 चिस्तीनगर, मण्डी समिति के आगे कोटला रोड पर बायीं गलियों में निर्माण कार्य किया जायेगा। वही हिमायूपुर के नगला पच्छिया में लाखों की लागात से गलियों का निर्माण कार्य कराया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद विद्याराम शंखवार, ताऊ आशीष यादव,उपसभापति आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, जाम के चलते परेशान हुए भक्त

चन्दौली। जिले में शिवरात्रि के अवसर पर शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये तथा इच्छानुसार आशीर्वाद की कामाना किये।जनपद के शिव मंदिरों में रात से देर शाम तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। कांवरियों के आलावा श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किये। शिवरात्रि के दिन गांवों के शिवालयों में भी ब्रम्हमुहुर्त से ही श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहा तथा लोगो ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की मंगल कामना की। शान्ति व्यवस्था के लिए शिवालयों पर पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगायी गयी थी, बताया जाता है कि महा शिवरात्रि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि को मनायी जाती है। पुराणों के अनुसार इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।इस पवित्र पर्व पर शिव पूजन का विधान है।कहा जाता है कि आज के दिन पूरे मनोयोग से भगवान शंकर की आराधना करने से एक बड़े यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ शिवालयों के आस पास मेला भी लगा था।जहां झूला चर्खी के अलावा चाट, पकौड़े,सौन्दर्य प्रसाधन, खिलौने आदि की दुकानें भी लगीं थी।

Read More »