Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2019 » March » 14

Daily Archives: 14th March 2019

पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े एक घायल रेफर

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में सरकारी नलकूप की नाली से खेत में पानी ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों ओर से चले लात घूंसे और लाठी डंडों से एक युवक घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अलीगढ जेएन मेडिकल रेफर किया गया है। गांव जिरौली के लोगों के अनुसार गांव के विष्णु पुत्र जय प्रकाश ने अपने खेतों में पानी ले जाने के लिए नलकूप की सरकारी नाली से घासल फूंस काटकर साफ किया। और खेतों में पानी ले जाने की तैयारी की। मगर गांव के रहने वाले व्यक्ति नंगा ने अपने खेतों में पहले पानी ले जाने की जिद की। इस पर दोनों मंे विवाद हो गया। नंगा ने अपने बच्चों तथा अन्य अपने साथियों को बुला लिया और विष्णु की लात घूंसों से जमकर पिटाई लगा दी। जब खबर विष्णु के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गये। जहां दोनों ओर से जमकर लात घूंसे, थप्पड और लाठी डंडे चले। जिसमें विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर नंगा और उसके साथी विष्णु को मृत समझकर घायल और अचेतावस्था में छोडकर पुलिस को देखकर भागगये। पुलिस घायल विष्णु को सीएचसी लाई। जहां हालत गंभीर होने के कारण विष्णु को अलीगढ रेफर कर दिया।जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा कोतवाली में घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

Read More »

शुरू हुई आलू की खुदाई ठप्प हुई स्कूलों में पढ़ाई

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। देश के सबसे अनिवार्य विषय शिक्षा को बढावा देने के लिए भारत सरकार अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही हैं। वहीं कुछ लोग सरकार की इस योजना को पलीता लगाने में जुटे हैंै। जिससे बच्चों की पढाई पर गहरा असर पड रहा है। खेतों में हो रही आलू की खुदाई के साथ विद्यालयो में छा़त्रों की स्थिति नगण्य नजर आ रही है।   बता दें कि मार्च के प्रथम सप्ताह से खेतों में आलू की खुदाई शुरू होने के साथ ग्रामीण अपने बच्चों को पढाई से रोकर खेतों में आलू एकत्र करने के लिए भेज देते हैं। ऐसा कई वर्षों से प्रतिवर्ष देखा जा रहा है। उधर शिक्षक शिक्षिकायें भी इससे बेखबर बच्चों को विद्यालय बुलाने का प्रयास नहीं करते है। सुबह से दोपहर तक विद्यालयों में अपनी हाजिरी लगाकर आराम फरमाकर अपने घरों को चले जाते है। खेतों में आलू एकत्र करने के लिए बच्चों को किसानों से धन मिलता है। जिससे बच्चों के माता पिता काफी खुश हो जाते है।

Read More »

आठ वर्षीय बालिका से ताऊ ने किया दुष्कर्म

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक पचास वर्षीय अधेड ने अपने भाई की आठ वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर दिया। जिससे बालिका की हालत बिगड गई। पता लगने पर पीडिता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कथित दुष्कर्मी ताऊ को पकडकर ले गई।सूत्रों के अनुसार गांव की बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका लगभग पचास वर्षीय ताऊ उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया और गांव के निकट जंगलों में लेजाकर अपनी हवश का शिकार बना लिया। बाद में उसे घर तक भी छोड गया। रात से लेकर सुबह तक जब बालिका को यूरिन नहीं आया तो उसकी हालत बिगडने लगी। इस पर बालिका की मां ने उसकी बिगडती हालत को बारे में बालिका से जानना चाहा। तो बालिका ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर घर के अन्य लोग एकत्र हो गये और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्मी कथित ताऊ को पकड लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना के बारे में छानबीन कर रही थी।

Read More »

खाटू श्याम की शोभायात्रा से शहर में बिखरी फागुन की मस्ती

लठामार होली व कई झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्रःआज शाम किशनदास सिरसा वालों के भजनों का होगा जादू
हाथरस, जन सामना संवाददाता। फाल्गुन का महीना लगते ही सभी पर मस्ती सवार होने लगती है और शहर का माहौल भी बदलने लग जाता है। शहर में खाटू श्याम जी का 12 वां विशाल शोभायात्रा महोत्सव भारी धूमधाम से आज से शुरू हो गया है और शहर में निकाली गई विशाल खाटू श्याम शोभायात्रा जिसमें ब्रज की मशहूर लठामार होली, कृष्ण सुदामा व भगवान राधा कृष्ण, भूत प्रेत की झांकी तथा नागिन नृत्य की झांकी मनमोहक रहीं। जिस बाजार से यह शोभायात्रा गुजरी वहीं पर लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया। अंत में खाटू बाबा की झांकी डोला पर सवार होकर चल रहे थे। शोभायात्रा में इस बार बड़ी संख्या में महिलायें ध्वज पताका हाथों में लेकर चल रहीं थीं। शोभायात्रा के उपरांत कल 15 मार्च की शाम को 7 बजे से प्रख्यात भजन गायक भईया श्री किशनदास सिरसा वालों के मधुर भजनों का अलीगढ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट पर जादू बिखरेगा।

Read More »

भोले की शादी देखने को लोगों में रहा कौतूहल

छोटा सा दूल्हा और छोटी सी दुल्हन को हर किसी ने दिया आशीर्वाद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अपने छोटे कद काठी और बातों से सुहागनगरी के लोगों को हंसाने वाले टूण्डला के नागऊ बच्चू बाबा आश्रम के पास निवासी भोले प्रधान (सुबोध) की शादी उसके ही बराबर की छोटी दुल्हन के कारण चर्चा का विषय रही। यह शादी राजा का ताल रोड पर हुई। दोनों ही एक कद काठी और उम्र भी दोनों की बराबर है। गांव में बीती रात जब यह शादी हुई तो ग्रामीणों में दोनों की जोड़ी देखने को कौतूहल रहा। हर कोई यह छोटी सी दुल्हन और छोटा सा दूल्हा देखने को आतुर रहा। हालांकि भोले ने बताया कि उसकी उम्र 26 और दुल्हन 25 की है, लेकिन अपने छोटे कद शरारती अंदाज से सबको हंसाने वाला भोले सबका प्यारा और सबके बीच चर्चा में बना रहता है। देर रात तक हुई शादी में यह जोड़ी हर ग्रामीण के लिये कौतूहल का विषय रही, क्योंकि छोटी सी दुल्हन और छोटा सा दूल्हा हर कोई देखना चाह रहा था। वहीं हर किसी ने इस छोटे से दूल्हे और छोटी सी दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला व प्रौढ़ की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसेना क्षेत्र जमालपुर रोड पर आज गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला की गिरकर मौत हो गयी। जबकि उसका भाई घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार प्रौढ़ की मौत हो गयी।
थाना लाइनपार क्षेत्र के गाँव गुंदाऊं निवासी 52 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी हरीशंकर अपने भाई मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के नगला नया निवासी रघुवीर सिंह के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर मटसेना क्षेत्र स्थित किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शमिल होने गुरुवार को जा रही थी। मोटर साइकिल जैसे ही जमालपुर रोड पर पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी और मुन्नी देवी व उनका भाई रघुवीर सिंह घायल हो गये।

Read More »

रेलवे लाइन किनारे दो शव मिलने से सनसनी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर व थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र फतेहाबाद रोड फाटक के पास रेलवे लाइन पर आज तड़के एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी रसूलपुर के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है वह देखने में मजदूर प्रतीत हो रहा था। संभवतः ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है। वही थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे लाइन के किनारे एक लगभग 20 वर्षीय युवक का शव भी पड़ा मिला है। पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी थी।

Read More »

युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पुलिस ने जहरखुरानी के शिकार एक युवक को बस स्टेण्ड़ से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।
गुरूवार की प्रातः एक लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक रोड़वेज बस स्टेण्ड़ के समीप अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार यह युवक रोड़वेज बस में यात्रा करते समय जहरखुरानी का शिकार हुआ था। परिचालक उसे बस स्टेण्ड़ पर छोड़कर चला गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक अचेत को होश नही आया था। उसके होश में आने पर ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी।

Read More »

प्रौढ़ महिला की फांसी लगने से मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद के गांव भाडरी में एक प्रौढ़ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। भाड़री निवासी 55 वर्षीय जमुना देवी पत्नी रमेश चन्द्र ने बुधवार की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को गुरूवार की स ुबह हुई तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने पूर्व में भी एक बार आग लगाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया था।

Read More »

माथुर वैश्य महिला मण्डल का होली मिलन समारोह 16 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। माथुर वैश्य महिला मण्डलीय परिषद का होली मिलन समारोह 16 मार्च को फिरोजाबाद क्लब बाईपास रोड पर आयोजित किया गया है। जिसमें कई प्रतियोगिताऐं रखी गई है।
माथुर वैश्य क्लब के मुकेश गुप्ता मामा एवं उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च को फिरोजाबाद क्लब में माथुर वैश्य महिला मण्डल के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें निम्न प्रतियोगिताऐ आयोजित की गई है। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता प्रातः10 बजे से, हाउजी 10.40 बजे, गुप डांस मध्यांह 12 बजे, फैंसी ड्रेस दोपहर दो बजे से, मिसेज माथुर वैश्य सांय तीन बजे से और वन मिनट गेम सांय चार बजे से आयोजित होगे। वहीं वार्ता के दौरान महिला मण्डल की सदस्या मौजूद रही।

Read More »