Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2019 » March » 16 (page 3)

Daily Archives: 16th March 2019

मारपीट की घटनाओं में सपा नेता सहित तीन लोग घायल

क्राइम ब्रांच की टीम के लोग बताते हुए सपा नेता की कि थी मारपीट
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर माॅ-बेटी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उनका डाक्टरी परीक्षण भी किया गया। मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गयी।
थाना उत्तर क्षेत्र के किशननगर कोटला रोड निवासी 29 वर्षीय प्रशान्त कुमार उर्फ मोहित शर्मा पुत्र रविन्द्र कुमार जो कि समाजवादी पार्टी का यूथ बिग्रेड विधान सभा अध्यक्ष है। विगत रात्रि में कार सवार कुछ लोग अपने को क्राइम ब्रान्च का बताते हुए उसको घर से उठा ले गये। उसके बाद रास्ते में मारपीट करते हुए गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल की माने तो मारपीट करने वाले लोगों ने फोन पर विडियो काॅल के माध्यम से अपने साथियों से पहचान करायी। उसके बाद निर्दोष बताते हुए उसको थाना नारखी क्षेत्र जेल के समीप छोड कर कार चालक व्यक्ति भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने घायल का सरकारी ट्रामा सेन्टर में डाक्टरी मुआयना भी कराया है।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानो पर विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत हो गये। अचेत लोगो को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र सैलई निवासी 20 वर्षीय शैलेन्द्र पाल पुत्र सरनामसिंह ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र नागमई निवासी 32 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र इन्द्रपाल को ओमवीर सिंह द्वारा अचेत हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

सड़क हादसों में होमगार्ड सहित कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग -अलग सड़क हादसों में होमगार्ड सहित कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के जौधरी की पुलिया के समीप बाइक सवार होमगार्ड को इनौबा गाडी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल को मौके पर एकत्रित लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल की शिनाख्त थाना रामगढ़ क्षेत्र चनौरा निवासी 664 एचजी राजेश कुमार पुत्र अमरसिंह बताया गया। जो कि टूण्डला तहसीलदार के साथ डयूटी पर तैनात है। डयूटी खत्म कर अपने घर के लिए जा रहा था। पैर की हड्डी टूटने के कारण उसको उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गये। दूसरे स्थान पर बाइक फिसलने से थाना उत्तर के टापा खुर्द निवासी 45 वर्षीय धनीराम पुत्र महाराजसिंह घायल हो गया। साथ ही थाना पचोखरा क्षेत्र रामनगर निवासी 23 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र जयवीर सिंह , लाइनपार क्षेत्र के महताब नगर निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामशंकर, लाइनपार क्षेत्र के सन्त नगर निवासी 35 वर्षीय विक्की पुत्र रामवीरसिंह आदि लोग सड़क हादसों में घायल हो गये। जिनका उपचार सरकारी ट्रामा सेन्टर में किया गया।

Read More »

अभी हम न करेंगे शादी बापू, दो हमें पढ़ने की आजादी

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। आज वक्त की आवाज ने जागरूकता के क्रम में मैथा ब्लॉक के चन्द्र विद्द्या मन्दिर इंटर कालेज परिसर में बचपनं एक्प्रेस कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह और बाल शिक्षा पर विशेष कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया दीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका कंचन मिश्रा, स्कूल के प्रबंधक रामसनेही, देवीपुर की प्रधान शिवदेवी, रेडियो वक्त की आवाज की समन्वयक राधा ने किया। बाल विवाह और बाल शिक्षा पर समाज सेविका कंचन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पुराने समय में लोगों की धारणा थी कि 12 साल से कम उम्र में शादी करना कुंवारापन का प्रतीक माना जाता था लड़की को, लेकिन ये बहुत ही घृणित कार्य था जिससे न तो लड़की का पूर्ण शारीरिक विकास हो पाता था, और न ही मानसिक विकास, न बेटी को जिम्मेदारी की समझ होती थी, और वही धारणा आज भी हमारे समाज के कुछ लोग अपनाये हुए है।

Read More »

मवेशियों के दुर्गन्ध से ग्रामीण परेशान..

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के इकदिल क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में आवारा जानवर के मरने के बाद कुछ अज्ञात लोग मवेशियों को गांव के बाहर फेंक गए जिससे आसपास के लोगों को वहां से गुजरने में बहुत दिक्कत हो रही है ग्रामीण को मरे हुए जानवरों के शवों के दुर्गन्ध आने से लोग डरे हुए है लोगों का कहना है कि इस दुर्गंध से हमारे गांव में बीमारी भी फैल सकती है। ग्रामीणों ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि गौशाला होने के बावजूद भी गाय मर रही है गौशाला में गाय को खाना नहीं मिल पा रहा है जिससे गाय दम तोड़ रही है और गायो के मरने के बाद गौशाला के कर्मचारी मरी हुई गायो को गांव में फेंक जाते है। जिससे गांव में दुर्गन्ध आती है जिससे गांव में बीमारी फैल सकती है।

Read More »