Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April » 01

Daily Archives: 1st April 2019

युवक की फांसी लगने से मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। संदिग्ध अवस्था में युवक ने फाॅसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली । युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।
राजू (32) पुत्र चन्द्रपाल निवासी एटा हाल निवासी गिहार कालोनी अपनी ससुराल में आॅटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवारीजनों के अनुसार रात्री में राजू ने खाना खाया और वह घर की ऊपरी मंजिल पर सोने के लिये चला गया। रात्रि में कमरे का दरबाजा बन्द कर कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टा बांधा और फंदा गले में डाल कर लटक गया काफी देर तक लटके रहने से उसकी मौत हो गई। जब सुबह उसकी पत्नी उसको देखने गयी तो राजू का शव लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरबाजा तोडकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भेज दिया।
लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल

Read More »

ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के मैनपुरी चैराह पर एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी कुसुम सेंगर (57) पत्नी सुभाष सेंगर सुबह के करीब 07 बजे आवगंगा मन्दिर पर दर्शन करने गयी हुई थी। वह जब वापिस घर लौट रही थी। वह जैसे ही मैनपुरी चैराह पर पहुॅची ही थी कि तेजगति से आ रहे ट्रक एचआर 37 ई-9888 ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वही ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में महिला के पति सुभाष सेंगर (रिटायर विद्युत विभाग) ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

Read More »

सड़क हादसे की एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज

कार की टक्कर से दो व्यक्तियों की हुई थी मौत
मृतक की पत्नी ने कार चालक के खिलाफ कराई रिपोर्ट
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बाइक से टूंडला आ रहे व्यक्ति को रास्ते में मिले दो साथियों से बाइक खड़ी करके बात करना महंगा पड़ गया। कार सवार ने तेजी से चलाते हुए खड़े होकर बात कर रहे तीनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट एक माह बाद थाना टूंडला में दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बन्ना निवासी सावित्री देवी पत्नी ब्रजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति ब्रजेश लगभग एक माह पूर्व अपनी बाइक से फिरोजाबाद से टूंडला आ रहा था। रास्ते में उसे सावर खान पुत्र बहारउददीन निवासी कश्मीरी गेट कादरी मस्जिद एवं जितेन्द्र चैधरी पुत्र प्रेम सिंह निवासी नई बस्ती टूंडला मिल गए। तीनों लोग बाइक को कच्चे रास्ते में खड़ी करने के बाद बात कर रहे थे। तभी फिरोजाबाद की ओर से आ रही कार सवार ने कार को तेजगति से चलाते हुए बात कर रहे तीनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ब्रजेश और सावर खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता सावित्री ने थाना टूंडला में कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

Read More »

विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अपने बेटे के साथ शादी में शरीक होने के लिए आई विवाहिता गायब हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
लंगड़े की चैकी नगला बिहारी थाना हरी पर्वत, आगरा निवासी 27 वर्षीय रेनू पत्नी राहुल अपने चार के बेटे हर्ष के साथ टूंडला अपने रिश्तेदार सूरजपाल पुत्र लाखन सिंह निवासी कच्चा टूंडला के यहां आई थी। रविवार रात्रि करीब नौ बजे वह घर से बाजार के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे सब जगह-तलाश किया। लेकिन सुराग नहीं लगा। सूरजपाल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More »

किसान इंटर कालेज के गोलमाल में होगा मुकदमा

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। किसान इंटर कालेज एलई में लगभग छः वर्ष पूर्व हुए गोलमाल के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व प्रबंधक, पूर्व प्रधानाचार्य एवं लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए हैं।
किसान इंटर कालेज ऐलई के प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराने को न्यायालय में दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि पूर्व प्रधानाचार्य श्याम बिहारी शर्मा ने 13 फरवरी 2013 को प्रधानाचार्य के पद पर ग्रहण किया था। 31 मार्च 2017 को वह सेवानिवृत हो गए थे। लेकिन उन्होंने फर्जी तरीके से सेवानिवृत होने के बावजूद तीन अप्रैल 2018 को 99 हजार रुपये अनाधिकृत रूप से मध्यान्ह भोजन खाते से निकाल लिए। इसके साथ ही विगत छह वर्षाे में पूर्व प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा ने पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व लिपिक बृजेश कुमार उपाध्याय के साथ मिलकर छात्रों से प्राप्त करीब दस लाख रुपये के शुल्क को खातों में जमा न कराकर उनका गबन कर लिया।

Read More »

नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात का शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने लाइनपार क्षेत्र में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी। मृतक के हाथ पर गुजराती में कुछ गुदा हुआ है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाइनपार क्षेत्र में नगला रति शमशान घाट के निकट नीम के पेड़ पर एक 37 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों को उस समय हुई। जब वे घर से बाहर निकले। पेड़ पर शव लटके होने की खबर गांव में फैल गई। सूचना मिलने पर थाना टूंडला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को नीचे उतारा। शव की पहचान कराने का पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक काले-पीले रंग की टी-शर्ट व क्रीम कलर का पेंट पहने हुए है। शव के पास ही काले रंग की एक हाफ जैकेट भी बरामद हुई है। मृतक के दाहिने हाथ पर गुजराती में कुछ लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।

Read More »

खरंजा निर्माण के विवाद में मारपीट

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना खैरगढ़ क्षेत्रांर्गत गांव शेखपुरा में खरंजा निर्माण को लेकर हुए विवाद में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव शेखपुरा में खरंजा निर्माण के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान श्यामबाबू पुत्र जनक सिंह, राहुल, टिंकू, अरजेश एवं कुलदीप पुत्रगण श्यामबाबू के अतिरिक्त दूसरे पक्ष के अरजेश पुत्र अमीर सिंह व प्रेमपाल पुत्र ओमधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलो का जिला अस्पताल में मेडीकल कराया।

Read More »

सेवानिवृत उपनिरीक्षकों को दी विदाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को सेवा निवृत्त हुए उपनिरीक्षकों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। सेवा निवृत उप निरीक्षकों को फूल माला पहनाकर स्मृति चिंह भेंट किए।
एसपीआरए राजेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शनिवार को सेवा निवृत हुए उपनिरीक्षक राजपाल सिंह व भीकम सिंह को विदाई दी गई। एसपीआरए ने सेवा निवृत कर्मचारियों को फूल माला पहनाई व स्मृति चिंह भेट किए। इस दौरान उनके अनुभवों व सराहनीस कार्यो की चर्चा भी हुई।

Read More »

घरेलू विवाद में युवक के साथ मारपीट

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। साली के घर रह रहे एक व्यक्ति को उसके ससुरालीजनों ने विवाद के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराया है।
दिलशाद (28 वर्ष) सिराज निवासी रसूलपुर टंकी का पत्नी शाहीना से घरेलू विवाद चल रहा है। परिवार में हुए समझौत के अनुसार दिलशाद अपनी पत्नी के साथ शीतल खां रोड स्थित अपनी साली के घर में रह रहा है। सोमवार को बातचीत के दौरान दिलशाद का ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गसा। दिलशाद का आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की।

Read More »

विशाक्त सेवन से युवक की हालत बिगड़ी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। संद्विग्ध परिस्थितियों में विशाक्त सेवन से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
हर्षवर्धन (34 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी मुहम्मदाबाद थाना रसूलपुर ने गत दिवस रविवार की रात संद्विग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनां को जानकारी हुई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए।

Read More »