Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April » 08

Daily Archives: 8th April 2019

पत्रकार को भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करना पड़ा मंहगा

शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने पत्रकार के पिता को डाला लॉक अप के अंदर
परिजनों ने लगाया शंकरगढ़ थाना प्रभारी पर हत्या करवा देने का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार थाने के अंदर अचानक तबियत खराब होने पर दो से तीन बार चक्कर आया जिसके बाद भी शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने पीड़ित रामधनी शुक्ला को नहीं छोड़ा
प्रयागराज, बीडी पांडे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पत्रकार दिनेश शुक्ला के द्वारा विगत दिनों पहले शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल रही थी जिसको पत्रकार के द्वारा लगातार उजागर किया गया था। जिसकी वजह से शंकरगढ़ थाना प्रभारी भुवनेश्वर चौबे ने पत्रकार दिनेश शुक्ला के पिताजी को आपसी रंजिश के तहत दिनांक 06 अप्रैल को पिछले 48 घंटों से थाने के लॉकअप में बंद करके रखा है। जब पीड़ित पत्रकार दिनेश शुक्ला के द्वारा थाना प्रभारी से इस मामले में बात की गई। मेरे पिताजी का कौन सा अपराध है? कि आपने उन्हें थाने में बंद करके रखा है थाना प्रभारी के द्वारा बोला जाता है कि फरियादी अतिक्रमण कारी भू माफिया ने शिकायत की है की अतिक्रमण करने पर विरोध करते है।

Read More »

मारपीट की घटना में महिला घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका के गांव फरीदा में खेत की मैड को लेकर हुए विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया।
थाना एका के गांव फरीदा निवासी उर्मिलादेवी पत्नी छोटेलाल को उसके परिवार के ही आशादेवी, नीतू, जसवन्त सिंह आदि लोगो ने उस समय मारपीट कर घायल कर दिया। जब उर्मिलादेवी ने खेत की मैड को लेकर उक्त लोगो को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। उसके बाद उक्त लोगो में मारपीट हो गयी। जिसमें उर्मिला देवी घायल हो गयी। घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

 

Read More »

आग से दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग संदिग्ध हालत में आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी के छत्रपति कालौनी निवासी 80 वर्षीय नफीसाबेगम पत्नी अब्दुल रहीश अपने घर पर रात्रि में खाना बना रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में कपडों में आग लगने से वह झुलस गयी। जिसको आग से बचाने के बाद परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र के अ्रगदपुर निवासी 30 वर्षीय सन्तोष पुत्र हरीशचन्द्र ने भी आज सुबह संदिग्ध हालत में आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक के शरीर से आग की लपटों को उठता देख परिजनों के पैर खडे हो गये। आग से बचाने के बाद उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहां उसका भी उपचार किया गया।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनो लोगों की हालत खराब हो गयी, जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी 27 वर्षीय विमलेश पत्नी जयकिशोर ने आज सुबह परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उसके पति द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में जनपद आगरा के एत्मादपुर निवासी 40 वर्षीय रामसिंह पुत्र पंच्छीलाल ने अपनी ससुराल में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उसकी पत्नी द्वारा उपचार के लिए अस्पताल लेकर आयी। जहां उसका भी उपचार किया गया।

Read More »

भारतीय सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म दिवस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा के द्वारा सोमवार को क्रांतीकारी मंगल पांडे का शहीद दिवस कैम्प कार्यालय कोटला रोड पर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान अनुपम दुबे, शांतनू शर्मा, रमेश, आलोक चैहाल, अतुल शर्मा, पं. दिनेश चन्द्र शर्मा, ठा. मोहन सिंह, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के क्षेत्र गढ़ी एवरन में फाॅसी लगाकर एक महिला ने आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।
थाना नारखी के क्षेत्र गढ़ी एवरन निवासी 26 वर्षीय गीतादेवी पत्नी केशवदेव ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते स्वंय को कमरे में बंद कर फांॅसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। महिला को फंदे से उतारा तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरीगेट निवासी शाहिद अपनी पत्नी 25 वर्षीय रूकसार को बाइक पर लेकर कहीं जा रहा था। उसके साथ 19 वर्षीय गुलनाज पुत्री शौकतअली भी थी। उसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उक्त दोनो महिलायें घायल हो गयी। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अन्य हादसें में थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर निवासी 65 वर्षीय पार्वती पत्नी मुन्नालाल भी गिरकर घायल हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

श्री रामलाल भगवान की जयन्ती महोत्सव 13 को, तैयारिया शुरू

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कलिकाल में योग विद्या के पुनरोद्धारक, प्रातः स्मरणीय योग योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल भगवान का जयन्ती महोत्सव रमणेश्वर मंदिर योग साधन आश्रम कोटला रोड 13 अप्रैल रामनवमी को भव्यता के साथ मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
आश्रम के आचार्य देशमुख ब्रह्मचारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि महोत्सव पर मार्गों को तोरण द्वारों, विद्युत उपकरणों से सजाया जायेगा। मथुरा वृन्दावन से पुष्प मंगाकर आकर्षक फूल बंगला सजाया जायेगा। एक दिन पूर्व ही पांडाल इत्यादि का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा, जिसके लिए अलग से व्यवस्था कर दी गयी है। 13 अप्रैल को प्रातः 5 बजे प्रभु जी की रामायण के पाठ से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे तत्पश्चात 8.15 बजे ध्वजारोहण, 8.30 बजे से हवन यज्ञ, 11 बजे से गुरूपूजन, 4.45 बजे सायं आरती के बाद विशाल भंडारे के प्रसाद वितरण कार्यक्रम जो 7.35 बजे तक जारी रहेगे। रात्रि 8.30 बजे से आर्केष्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि 12 बजे प्रभु जी की महाआरती के होगी।

Read More »

बुरी नियत से घर में घुसे दबंग ने महिला से की मारपीट

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कीसा खेड़ा में बीती शाम घर के अंदर घुसे दबंग ने विरोध पर महिला से मारपीट की बचाने दौड़े भतीजे को भी मारा पीटा पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कीसा खेड़ा निवासी श्रवण कुमार की पत्नी सीमा ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की कि गांव का ही द्दिददू व बाबू उसके घर में घुस आए और अभद्रता की विरोध पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े भतीजे गुड्डू पुत्र जगदीश को भी मारा पीटा घटना के समय पति कहीं बाहर गए हुए थे। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए पीड़ित गुड्डू ने हंड्रेड डायल कर पुलिस को बुलाया, आज पीड़ितों ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है।

Read More »

मतदान को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र का करें भ्रमण-जिलाधिकारी

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त संम्पन्न कराने के लिये उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ वर्नरेबुल व्यक्तियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई इसकी विस्तृत जानकारी ली। साथ ही समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि वर्नरेबुल व्यक्तियों पर सख्ती से पेश आएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार उनके निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो। श्री चहल ने सभी अधिकारियों को अपने जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिया। कहा कि कही से ऐसी शिकायत आयी तो किसी भी दशा में संबंधित तहसील थाना के अंतर्गत गड़बड़ियां मिली तो अच्छा नहीं होगा।

Read More »