Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April » 26

Daily Archives: 26th April 2019

गठबन्धन प्रत्याशी के पर्चा दाखिले के लिए कार्यकर्ता रवाना

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। चकिया चन्दौली स्थानीय विधान सभा से शुक्रवार की सुबह राबर्ट्सगंज लोकसभा (सु०)के सपा-बसपा गठबन्धन प्रत्याशी भाई लाल कोल के पर्चे दाखिले के लिए कार्यकर्ता संयुक्त कार्यालय से रवाना हुए। उत्साहित कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज जाने के लिए सुबह से ही चकिया स्थित कार्यालय पर विभिन्न गाड़ियों से जुटना शुरू कर दिये थे। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता बसपा के जिला प्रभारी महेन्द्र राव, सपा विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, मुस्ताक अहमद व सुधाकर कुशवाहा के नेतृत्व में रवाना हुए।

Read More »

राम का नाम स्मरण करने से मानव भव सागर पार हो जाता है-निरजानन्द

चन्दौली, दीपनारायण यादव। सिकन्दरपुर राम नाम स्मरण में ही जीवन का सब सुख है जबकि राम नाम का विस्मरण करने से दुख ही दुख मिलता है राम का नाम स्मरण करके मानव भवसागर को पार हो जाता है उक्त बातें सिकंदरपुर पोखरा के पास जागृति सेवा समिति द्वारा हो रही कथा के सातवीं निशा पर पंडित निरजानंद शास्त्री ने कही। कथावाचक निरजानंद शास्त्री ने यह भी कहा रामचरितमानस से जीवन में शांति और मोक्ष प्राप्त होता है। हर प्राणी को रामचरितमानस की कार्यशैली को अपने जीवन में उतारना चाहिए रामचरितमानस जीने की कला सिखाती हैं। जैसे संतों की कोई जाति नहीं होती तथा कूल नहीं होता प्रभु की भक्ति करके किसी भी जाति कुल में जन्मा व्यक्ति संत ही कहलाता है।
कथावाचक ने कहा कि भरत जैसा भाई हर व्यक्ति को मिले भरत का चरित्र चित्रण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर प्राणी यदि राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाई जैसा व्यवहार आपस में रखें तो इस दुनिया में रामराज्य आने में देर नहीं लगेगी।
इस दौरान सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, राजीव पाठक, संतोष मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, विजय चौरसिया, मनीष केसरी, बृजेश मौर्य, अवधेश प्रजापति, हीरालाल यादव, बोडर विश्वकर्मा, आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Read More »

हम बनेगे संविधान के सच्चे पहरेदार

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार सविता। वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम बैरी दरियाव आपका अपना बाजा अब जन जन तक पहुंचा रहा है मतदान करने का संदेश अपने कार्यक्रम, लोकतंत्र के रंग मतदाता के रंग। कार्यक्रम लोकतंत्र के रंग मतदाता के संग के माध्यम से कानपुर देहात और कानपुर नगर के लोगो के घर घर तक पहुंचा जा संदेश कि वोट डालना हमारा परम कर्तव्य है। सप्ताह के दो दिन कार्यक्रम प्रसारित किया जा रहा है,सोमवार शाम 7 बजे और गुरुवार शाम 7 बजे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि किस प्रकार हमारी जनता वोट के प्रति सजग हो।लोकतंत्र के रंग मतदाता के संग कार्यक्रम में बताया जा रहा है कि हमारा संविधान क्या है,आदर्श आचार्य संहिता से क्या समझते है,निर्वाचन प्रतिनिधि की क्या भूमिका होती है,उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया कैसे और कहाँ होती है,फर्जी खबर अफवाहों से कैसे बचें और किस प्रकार रोके, ई वी एम के बारे में और एक वोट का महत्व क्या होता है ।जागरूकता के आभाव में जहाँ लोग वोट डालने से कतराते रहते थे,वही प्रोग्राम लोकतंत्र के रंग, मतदाता के संग को सुनने के बाद रेडियो वक्त की आवाज़ में फोन करके नए वोटर जहाँ खुसी व्यक्त करते है और अपने घर की महिलाएं कहती है हम एक वोट अपना जरूर डालेंगे जिससे देश का बदलाव हो सके।आज वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम जन जन की आवाज़ बन गई है और एक ही शब्द जन जन की पुकार वोट डालना हम सब का अधिकार।वक्त की आवाज़ की श्रोता सरोजनी जी का कहना है कि जब से लोकतंत्र के रंग मतदाता के संग सुना तब से हमे पता चला कि किस प्रकार हम एक आम नागरिक भी नामांकन कर सकते है।

Read More »

उपराष्‍ट्रपति भारतीय सिनेमा राष्‍ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज मुंबई में भारतीय सिनेमा राष्‍ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया और कहा कि संग्रहालय में प्रदर्शनी से आगंतुकों को अपनी पसंद की फिल्‍मों, कलाकारों और संगीत की यादें ताजा हो जाएंगी।
श्री नायडू ने कहा कि लगभग सभी भारतीयों की पसंद होने और ज्‍यादा देखे जाने की वजह से सिनेमा सामाजिक बदलाव के एक साधन के रूप में काम कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ, नैतिक और शिक्षाप्रद विषयों वाली फिल्‍मों के जरिए सिनेमा प्रेमियों को सूचित, शिक्षित, सशक्‍त और जागरूक करने की जरूरत है।
इस अत्‍याधुनिक संग्रहालय के दौरे में हुए अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने एक फेसबुक पोस्‍ट में लिखा कि यह संग्रहालय मास मीडिया का महत्‍वपूर्ण मंच है। https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=442469006321018&id=167328870501701

Read More »

प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही से झुलस रहे मासूम

गर्मी के प्रकोप से झुलस रहे स्कूली बच्चे, घर लौटने में हो रहे बेजान, प्रशासन बना मूकदर्शक
प्रयागराज, वी डी पांडेय। प्राईवेट स्कूल के संचालक हर नियम कानून को अपने जेब में रखकर चल रहे है। चाहे बात फीस की हो/किताबों के नाम पर लूट की या मासूमो के सुरक्षा और देखभाल की हर जगह पर तानाशाही और लापरवाही का नजारा आम बात है।
अभी से ही चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। त्वचा झुलसाती गर्मी में जन-जीवन ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। जिले में यत्र-तत्र-सर्वत्र इसी तरह के हालात हैं। परिषदीय एवं प्रबन्धकीय विद्यालयों को स्कूल समय परिवर्तन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व बड़े हाकिम के आदेश का इन्तजार है।
इस तरह की भीषण गर्मी में आज भी वही सर्दी वाले शेड्यूल पर ही विघालयों को खोला व बंद किया जा रहा है। जिसका खामियाजा भुगत रहे है मासूम, सुबह के 11 बजे ही लू चलने लगती है। शरीर को झुलसाने वाली लू जिससे सुबह हसते मुस्कुराते घरों से निकलने वाले मासूम बच्चे जब 3 बजे घर वापस लौटते है तो चेहरा झुलसा और मुरझाया रहता है।

Read More »