Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकली मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बारात

धूमधाम से निकली मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बारात

नागिन डांस और भूतों का अखाडा रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। सिरसागंज में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बारात बडे ही धूमधाम के साथ निकाली गई। प्रभु की बारात देखने के लिए नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों की खासी भीड नगर में सडकों के किनारे नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर नगर पुलिस भी चैकस नजर दिखी। भव्य राम बारात का हिस्सा बनने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मार्ग में जगह जगह जयश्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
सिरसागंज नगर की गांधी मंडी स्थित सांई मंदिर से शनिवार की रात्रि को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम बारात शुरू हुई। यहां पर पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने सर्वप्रथम भगवान राम, लक्ष्मण व विश्वामित्र के स्वरूपों की आरती उतारकर डोलों का शुभारम्भ किया। इसके बाद डोलों को झंडी दिखा रवाना किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि रामलीला नगर सिरसागंज का एक पुराना आयोजन है। इसके माध्यम से हमें प्रभु श्रीराम के जीवन से सीख लेनी चाहिये कि कैसे उन्होनंे एक बेटे, एक पति और ज्ञानी के रूप में अपने सभी दायित्वों का निर्वहन किया। अपनी माता के कहने पर उन्होंने घर त्याग दिया और वन में रहने चले गये। पत्नी सीता की रक्षा के लिए रावण से लडे और बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की। उन्हें इसीलिए ही मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है, उन्होंने साधारण जीवन जीया और हमेशा धर्म के मार्ग पर चले। इसके बाद जनसांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अवधेश सक्सैना एवं निदेशक क्रांति कुमार द्वारा पूर्व मंत्री का चांदी का मुकुट पहिनाकर व शाॅल ओढाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रारम्भ हुई शोभायात्रा गांधी मण्डी, डाकखाना तिराहा, खेमगंज, मैन रोड, थाना रोड, मण्डी गेट, दक्षिणी मोहनगंज, उत्तरी मोहनगंज, मियां बाजार, करहल चैराह, इटावा रोड, सोथरा चैराहा, विजय नगर चैक व सुभाष चैराहा होती हुई पुन गांधी मंण्डी में पहुंची। शोभायात्रा में करीब दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थी, जो कि लोगों को आकर्षण अपनी ओर खींच रहीं थी। बीच बीच में चल रहे काली अखाडे में नृत्य करते कलाकर दर्शकोें का खूब मनोरंजन कर रहे थे। राम बारात कोे लेकर नगर सिरसागंज की पुलिस भी सतर्क नजर आई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कई गुटों में बंटकर पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थे। बारात में करीब दो दर्जन से अधिक हनुमान, गणेश, भगवान शिव, रावण, मां दुर्गा, श्रीकृष्ण, मां सरस्वती व भगवान विष्णु सहित कई डोले शामिल थे। दिलदिल घोडी वाले कलाकारों के करतबों को देख लोग अचंभित नजर आये। जहां एक ओर लोग श्रद्धा भक्ति के साथ रामबारात देख रहे थे तो वहीं उनका खूब मनोरंजन भी हो रहा था। इस दौरान बारात में मुख्य रूप से प्रबंधक योगेश गुप्ता, डा. गुरूदत्त सिंह, सोनी शिवहरे, ठा. अशोक सिंह, आदेश पोरवाल आदि लोग उपस्थित थे।





भूतिया अखाड़ा रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद। सिरसागंज में शनिवार को निकली राम बारात में नागिर डांस और भूतों का अखाडा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यह पिछले वर्षाें से भिन्न प्रयोग था। जिसने नगर के लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। नागिन बने लोगों के साथ जहां नगर के लोगों ने मिलकर खूब ठुमके लगाये तो वहीं भूतों के साथ युवाओं ने जमकर सेल्फी ली। इस बार यह अनोखा प्रयोग था जिसने लोगों को खूब लुभाया।