Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिलेश यादव ने मनाई सैफई में दीपावली

अखिलेश यादव ने मनाई सैफई में दीपावली

लगाया जनता दरवार, बांटी दीपावली की मिठाई
सुघर सिंहः सैफई, इटावा। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली मनाई लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आसपास के जिलों से आये हजारों लोगों से मिले।
सैफई में सांसद रामगोपाल यादव ने सुबह से ही अपने आवास पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया था। उसके बाद अखिलेश यादव लगभग 11ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पहुंचे और कई जिलों से आये पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनसे प्रार्थनापत्र लिए हालचाल पूछे मिठाई भी भेंट की।
सभी कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव में मिठाई भी भेंट की और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी कराई। उसके बाद सांसद रामगोपाल और सांसद तेजप्रताप यादव भी लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे और अखिलेश यादव से मिलकर कमरे में गोपनीय वार्ता हुई।
दीपावली के चलते हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का देर रात्रि से ही सैफई आना शुरू हो गया था। गेस्ट हाउस में सुबह 8 बजे ही लोग जमकर बैठ गए थे। अखिलेश यादव में किसी को निराश नही किया और सभी से भेंट मर समस्या सुनी बधाई दी।

सपा के कद्दावर नेता सुभाष एमएलसी से भी अखिलेश यादव ने मिलकर हाल चाल लिया। राजवीर सिंह यादव नगला तेज, चंदगीराम यादव, राजबीर बाबा, राजू यादव, रामनरेश यादव प्रधान, भारत सिंह यादव खदरी से क्षेत्र के बारे में जानकारी की और शांति से दीपावली मनाये जाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू, गोपाल यादव जिलाध्यक्ष, पुष्पेंद्र यादव रिंकू, आईजीसीएल चेयरमेन अनुराग भदौरिया, एमएलसी अरविंद यादव मौजूद रहे।