Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी ने तीन लोगो को बनाया शिकार

जहरखुरानी ने तीन लोगो को बनाया शिकार

बिजनेस पार्टनर पर लगाया घर से सैफ ले जाने का आरोप थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपुटा में एक ही परिवार के तीन लोगो को जहरखुरानी का शिकार बनाते एक घर में रखी लाखोे की नगदी आभूषण से भरी सैफ लेकर भाग निकले। पीड़ित लोगो ने थाने में एक परिचित व्यक्ति के नाम तहरीर दी है। वही लोगो में चर्चा है कि मामला आपसी रंजिश का है आरोपी उक्त लोगो के बिजनिस पार्टनर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा निवासी 46 वर्षीय तारा शर्मा पत्नी अशोक कुमार, 36 वर्षीय सोनी शर्मा पत्नी डब्बू उसका पुत्र साढें तीन वर्षीय प्रशान्त शर्मा को आज सुबह अचेत हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। उक्त लोगो के साथ आये लोगो ने बताया कि रात्रि में परिचित व्यक्ति विवेक कुमार द्वारा जहरखुरानी कर घर मे रखी सैफ अलमारी को ले गया। जिसमें लाखों की नगदी आभूषणों के साथ जरूरी कागजात बताये गये। वही अलमारी को पास के ही नाले के किनारे पडी मिली बतायी गयी। अचेत महिलाओं के परिजनों ने थाने में तहरीर भी दी है। जिला अस्पताल आये कुछ लोगो में चर्चा थी कि विवेक तारा शर्मा के व्यापार में पटर्नर है। जिससे कुछ दिन दिवाली से पूर्व कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। थाना प्रभारी रामगढ़ प्रवेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।